AAP में बगावत पर केजरीवाल का पलटवार—“BJP ने पंजाबियों के साथ किया धक्का”
नई दिल्ली। राघव चड्ढा के ऐलान पर अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने फिर से पंजाबियों के साथ किया धक्का. बता दें कि, आम आदमी पार्टी में बड़ी राजनीतिक फूट पड़ गई है. पार्टी के तीन राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने BJP में शामिल होने का बड़ा ऐलान कर दिया है. राघव चड्ढा ने पार्टी नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि AAP अब अपने मूल उद्देश्यों से भटक गई है. उनके अनुसार पार्टी, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से बनी थी, अब “समझौता करने वाले लोगों के हाथ में” चली गई है.
राघव चड्डा ने दावा किया है कि, उनके साथ पार्टी के 7 सांसद बीजेपी में शामिल होने को तैयार है. चड्डा के इस ऐलान से आम आदमी पार्टी के भीतर भूचाल आ गया बीच अब आम आदमी पार्टी ने भी जवाबी प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू की है. इस कॉन्फ्रेंस में संजय सिंह ने बीजेपी पर उनकी पार्टी को तोड़ने का आरोप लगाया है. सिंह ने कहा है कि, मोदी और शाह की जोड़ी ने आम आदमी पार्टी को तोड़ने की साजिश रची है.
संजय सिंह ने आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) के डर का इस्तेमाल कर नेताओं को तोड़ा गया. उन्होंने कहा कि भगवंत मान की सरकार अच्छा काम कर रही है, लेकिन कुछ लोग इसे रोकने में लगे हैं. उन्होंने कहा कि उनका मन बेहद व्यथित और दुखी है, और अमित शाह पर निशाना साधते हुए इसे घिनौना खेल बताया. उन्होंने चेतावनी दी कि पंजाब की जनता इसे कभी माफ नहीं करेगी.
पंजाब की जनता माफ नहीं करेगी
संजय सिंह ने आगे कहा कि सातों सांसदों ने पंजाब की पीठ में छुरा घोंपने जैसा काम किया है. उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर आरोप लगाया कि वे एक अच्छी सरकार के कामकाज में बाधा डाल रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी ने कई नेताओं को जमीन से उठाकर संसद तक पहुंचाया, लेकिन अब वही लोग पार्टी और जनता के भरोसे के साथ विश्वासघात कर रहे हैं.
पंजाब की जनता माफ नहीं करेगी
संजय सिंह ने आगे कहा कि सातों सांसदों ने पंजाब की पीठ में छुरा घोंपने जैसा काम किया है. उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर आरोप लगाया कि वे एक अच्छी सरकार के कामकाज में बाधा डाल रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी ने कई नेताओं को जमीन से उठाकर संसद तक पहुंचाया, लेकिन अब वही लोग पार्टी और जनता के भरोसे के साथ विश्वासघात कर रहे हैं.
‘बीजेपी पंजाब के बागी सांसदों के जरिए साजिश रच रही है’
AAP नेता संजय सिंह ने राघव चड्ढा पर बरसते हुए कहा कि- ‘जिन नेताओं को पार्टी ने बहुत कम उम्र में राज्यसभा भेजा, उन्होंने पंजाब की जनता के साथ धोखा किया’ उन्होंने कहा कि बीजेपी, भगवंत मान सरकार को अस्थिर करने के लिए पंजाब के बागी सांसदों के जरिए साजिश रच रही है.
‘राघव चड्ढा को AAP ने क्या नहीं दिया लेकिन वे भाजपा में चले गए”
संजय सिंह ने कहा- ”राघव चड्ढा को AAP ने क्या नहीं दिया लेकिन वे भाजपा में चले गए… इन सभी नेताओं को AAP ने जमीन से उठाकर संसद तक पहुंचाने का काम किया था लेकिन इन सातों लोगों ने पंजाब की जनता को धोखा दिया है…”