234 रन कूटकर मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, इस मामले में KKR-PBKS को पछाड़ा, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
मुंबई। आईपीएल में आज मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए ब्लॉकबस्टर मैच में मुंबई ने दिल्ली को 29 रनों से हरा दिया. मुंबई इंडियंस की मौजूदा सीजन में यह पहली जीत है. इससे पहले 5 बार की टाइटल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने लगातार तीन मैच गंवाए थे. वहीं दिल्ली कैपिटल्स की यह पांच मैचों में चौथी हार रही. दिल्ली के खिलाफ जीत दर्ज करने के साथ मुंबई ने आईपीएल में कई नए कीर्तिमान हासिल किये है. आइए उनके जानते उनके बारे में.
मुंबई ने की बेंगलुरु की बराबरी
बता दें कि आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से ज्यादा स्कोर बनाने के मामले में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बराबरी कर ली है. दोनों ही टीमों ने 24-24 बार 200 से ज्यादा का स्कोर बनाया है. आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से ज्यादा का स्कोर बनाने का रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के नाम है.
आईपीएल में सर्वाधिक 200+ का स्कोर
- 29 – चेन्नई सुपर किंग्स
- 24 – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
- 24 – मुंबई इंडियंस*
- 22 – पंजाब किंग्स
- 21 – कोलकाता नाईट राइडर्स
तीसरी बार आखिरी पांच ओवर में बने सबसे ज्यादा रन
आईपीएल में 24 बार 200 से ज्यादा का स्कोर बनाने के अलावा मुंबई आखिरी पांच ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गयी है. एक टीम द्वारा आखिरी पांच ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के नाम है. RCB ने गुजरात लायंस के खिलाफ साल 2016 में 112 रन ठोके थे. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस वर्सेस पंजाब किंग्स मैच है, जिसमें 96 रन बने. तीसरे नंबर पर आज मुंबई इंडियंस वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स मैच है, इस मैच में आखरी के 5 ओवरों में 96 रन बने.
IPL में आखिरी 5 ओवर में एक टीम द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन
- 112 – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम जीएल, बेंगलुरु, 2016
- 96 – मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स, वानखेड़े, 2023
- 96 – मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, वानखेड़े, 2024*
- 91 – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, ईडन गार्डन्स, 2019
मुंबई का IPL में बनाया तीसरा सबसे बड़ा स्कोर
मुंबई इंडियंस ने आज के मैच में दिल्ली के खिलाफ 234 रन बनाए, जो आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले इसी सीजन मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 236 रन बनाए थे. जो उसका आईपीएल में सबसे बड़ा स्कोर है.
IPL में मुंबई इंडियंस का सबसे बड़ा स्कोर
- 246/5 बनाम SRH, हैदराबाद, 2024
- 235/9 बनाम SRH, अबू धाबी, 2021
- 234/5 बनाम दिल्ली कैपिटल्स, वानखेड़े, आज*
- 223/6 बनाम पंजाब किंग्स, वानखेड़े, 2017