प्रदेश
मुख्यमंत्री श्री साय ने तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का किया उद्घाटन
रायपुर। आज विधानसभा में आयोजित स्वास्थ्य विभाग के शिविर में सबसे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। चिकित्सकों ने उनका बीपी और शुगर टेस्ट लिया। मुख्यमंत्री ने विधानसभा की स्वास्थ्य टीम को इस हेल्थ कैंप के लिए बधाई दी।
उन्होंने कहा कि नियमित हेल्थ चेकअप बहुत जरूरी है जैसे ही आपको पता चले कि शरीर में कुछ गड़बड़ है। आप इसका इलाज आरंभ कर दें अथवा लाइफस्टाइल से संबंधित सावधानियां बरतना शुरू कर दें। आप आसानी से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकेंगे और गंभीर बीमारियों से बच सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसीलिए बीजापुर जिले से ही वेलनेस सेंटर आरंभ किया था ताकि दूरस्थ अंचलों में भी लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराया जा सके।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री साय ने विधानसभा डिस्पेंसरी के स्वास्थ्य कार्ड का भी विमोचन किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, विधायक किरण सिंह देव, सम्पत अग्रवाल, अनुज शर्मा एवँ अधिकारीगण उपस्थित थे ।
शिविर में डॉ. सुरेश चन्द्रवंशी द्वारा स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल, विधायक श्री सिंहदेव और विधायक श्री अग्रवाल सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों के रक्तचाप और मधुमेह की जांच की गई। गौरतलब है कि विधानसभा में 14 फरवरी से 16 फरवरी तक तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है । जिसके तहत विधानसभा के माननीय सदस्यों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। शिविर में मेडिसिन विशेषज्ञ, माइक्रोबायोलॉजी, स्त्री रोग विशेषज्ञ, नेत्ररोग, ई. एन. टी., चर्मरोग, मनोरोग, रेडियोडायग्नोसिस, पैथोलॉजी और बायो कैमेस्ट्री की सुविधाएं उपलब्ध रहेगी ।

मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से 3 मरीजों का इलाज शुरू, डेढ़ साल के मासूम का रायपुर में होगा निशुल्क ट्रीटमेंट
जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पहल से डेढ़ साल के मासूम जयंत सिंह की आंख का निशुल्क उपचार रायपुर के मेडिकल कॉलेज में किया जाएगा. जशपुर जिले के कांसाबेल ब्लाक के बगिया स्थित सीएम कैम्प कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में डेढ़ साल के मासूम जयंत के पिता श्रवण कुमार ने बताया कि अज्ञात बीमारी के कारण जयंत के बाएं आंख की रौशनी चली गईं है. उन्होंने बताया कि बेटे के उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्होंने स्थानीय स्तर पर इलाज कराया लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ. अंततः, चिकित्सकों ने उन्हें बड़े अस्पताल मे जयंत का जांच कराने की सलाह दी है. लेकिन आर्थिक तंगी के कारण, वे इलाज नहीं करा पा रहे है.
मामले की संज्ञान में आते ही सीएम हाउस, बगिया ने जयंत के इलाज की व्यवस्था की. उसे जांच के लिए मेडिकल कॉलेज रायपुर में भर्ती करा दिया गया है. आंखों की जांच पूरी हो जाने के बाद, डॉक्टर आगे के उपचार का निर्णय करेंगे. जयंत के पिता श्रवण कुमार ने बेटे के इलाज की व्यवस्था के लिए आभार जताया है. इसी प्रकार जिले के फरसाबहार ब्लॉक के सुईजोर निवासी माणिक चंद राम एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो कर गंभीर रूप से घायल हो गए थे. दुर्घटना में उनके पैर में गंभीर चोट आई थी,जिससे उन्हें चलने फिरने में तकलीफ हो रही थी.
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की पहल पर माणिक चंद को इलाज के लिए अंबिकापुर में भर्ती करा दिया गया है और इनका पैर का सफल ऑपरेशन हो चुका है. यहां चिकित्सक उनका बेहतर उपचार कर रहे हैँ. इसी प्रकार कृषि कॉलेज, गरियाबंद की छात्रा नताशा भगत को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रायपुर मे भर्ती कराया गया है. नताशा के पिता कमलेश भगत ने बताया, मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में दूरभाष से बताया कि 19 साल कि नताशा की तबियत एक दिन घर मे अचानक ही बिगड़ गई. आसपास इलाज कराने से भी सेहत में सुधार नहीं हुआ. बड़े अस्पताल में इलाज के लिए आर्थिक तंगी आड़े आ रही थी. इसलिए उन्होंने बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय मे निवेदन किया था. बेटी के इलाज की व्यवस्था करने के लिए उनके पिता ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया है.
अब तक 75 मरीजों के इलाज की व्यवस्था
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह ग्राम बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर अब तक 75 मरीज और सड़क दुर्घटना मे घायल लोगों को इलाज में सहायता उपलब्ध कराया जा चुका है. मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण करने के बाद से बगिया जरूरतमंद लोगों की आशा का केंद्र बना हुआ है. यहां जनदर्शन में आने वाले प्रथियो को सीएम निवास राहत पहुंचाने के लिए तत्काल कदम उठा रहा है.
जिले के स्वास्थ्य सुविधा का विस्तार
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आदिवासी बाहुल्य जशपुर जिले की सबसे बड़ी समस्या स्वास्थ्य सेवा की बदहाल स्थिति को सुधारने के लिए बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने अपनी नवगठित सरकार के पहले बजट में ही कुनकुरी को 220 बिस्तर वाले सर्व सुविधा वाले अस्पताल का उपहार दिया है. इसके साथ ही करडेगा, पेटामारा, गंजहियाडीह,केराडीह,सीरिमकेला में नवीन प्राथमिक स्वास्थ केंद्रों की स्थापना की जायेगी. इसके लिए 168 नए पद सृजित किये गए है. इनमें चिकित्सा अधिकारी, ग्रामीण चिकित्सा अधिकारी, फरमासिस्ट,लैब टेक्निशियन, सहायक ग्रेड, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता और स्वीपर शामिल है. इन पदों के भर जाने से जिले के ग्रामीण अंचल के स्वास्थ्य सेवा की गुणवत्ता मे सुधार हो सकेगा.

मुख्यमंत्री साय ने मातृ-पितृ पूजन दिवस की दी बधाई
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को मातृ-पितृ पूजन दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि बच्चों को अच्छे संस्कार देने और संस्कृति को सहेज कर रखने के लिए राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ में 14 फरवरी को बसंत पंचमी के दिन मातृ-पितृ दिवस मनाने का निर्णय लिया है। इससे माता-पिता और बच्चों के बीच का बंधन और मजबूत बनेगा और बच्चों में अच्छे संस्कारों का बीजारोपण होगा। यह दिन माता-पिता के प्रति सम्मान, प्यार और देखभाल के संस्कार विकसित करने के लिए समर्पित है। श्री साय ने कहा कि माता-पिता की सेवा से बढ़कर कुछ नहीं है। माता-पिता अपने बच्चों के लिए दिन रात मेहनत करते हैं। बच्चों का यह कर्त्तव्य है कि माता-पिता को सम्मान दें।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा की बधाई दी
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को ऋतु परिवर्तन के पर्व बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा की बधाई दी है। श्री साय ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि ऋतुराज बसंत के स्वागत में बसंत पंचमी का त्यौहार मनाया जाता है। इस समय प्रकृति अपना सर्वोच्च निखार लिए होती है, इसलिए बसंत पंचमी को हरियाली और फसल का त्यौहार भी माना जाता है। बसंत पंचमी के दिन विद्या, कला और संगीत की देवी मां सरस्वती की भी आराधना की जाती हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कामना की है कि बसंत पंचमी का पर्व सभी के जीवन में नई उमंग, ऊर्जा और उत्साह लेकर आए।
अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए रायपुर से निकलेगी ट्रेन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिखाएंगे हरी झंडी
रायपुर। अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. दोपहर 1 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन में आस्था एक्सप्रेस ट्रेन अयोध्या के लिये रवाना होगी. जिसमें महिला, पुरुष, युवा, बच्चे सभी भगवान श्रीराम के दर्शन का लाभ लेंगे. सीएम साय के साथ, संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, स्थानीय विधायक और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे. भाजपा महिला प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा ने इस संबंध में जानकारी दी.
लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि पूरे देश में और पूरे विश्व में आज लोग रामलाल के दर्शन करने जा रहे हैं. उसी कड़ी में छत्तीसगढ़ से भी पहली ट्रेन दुर्ग से 7 तारीख को गई है. दूसरी ट्रेन रायपुर संभाग के स्टेशन से चलेगी. उसे हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.
लक्ष्मी ने बताया कि अयोध्या में यहां के दर्शनार्थियों के स्वागत सत्कार के लिए भी टीम लगी हुई है. दर्शन के लिए नि:शुल्क बस की सुविधा है. छत्तीसगढ़ से 60 दिन तक वहां जाने वालों को ‘शबरी प्रसाद’ का वितरण किया जाएगा. रामलला विराजमान हो गए हैं. सभी में उत्साह है कि जितना जल्दी हो सके हम उनका दर्शन करें.
वित्त मंत्री ओपी चौधरी बोले, टेक्नोलॉजी से हम चिंगरी से लेकर बड़ी मछली और मगरमच्छ भी पकड़ेंगे, भ्रष्टाचार होने नहीं देंगे
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के आज सातवें दिन की कार्यवाही में बजट पर सामान्य चर्चा हुई. इस दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि हम छत्तीसगढ़ की जीडीपी को एक नई उंचाई पर पहुंचाने का लक्ष्य रखा है. इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. वहीं भ्रष्टाचार को लेकर ओपी चौधरी ने कहा चिंगरी से लेकर बड़ी मछली, मगरमच्छ को भी टेक्नोलॉजी से पकड़ेंगे. हमारी सरकार में कहीं भ्रष्टाचार नहीं होने देंगे।
बजट पर सामान्य चर्चा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि इस बजट से हमने एक सपना देखने की कोशिश की है. एक लक्ष्य रखने की कोशिश की है. पांच लाख की जीडीपी को दस लाख करोड़ तक पहुँचाना है. प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि तीसरे टर्म में भारत को दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बना दूँगा. बहुत से अर्थशास्त्री ने कहा ये संभव नहीं है. लेकिन उन्होंने बड़ा लक्ष्य रखा है. हमने भी उनसे प्रेरित होकर छत्तीसगढ़ की जीडीपी का लक्ष्य दस लाख करोड़ रखा है.
ओपी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की सोच रही है जितनी चादर है उतनी पैर पसारो. जब तक पैर को चादर से बाहर निकालेंगे नहीं चादर बड़ी करने की सोच भी नहीं सकते.
वित्त मंत्री ने कहा पीवी नरसिम्हा राव ने भारत में इकनॉमिक रिफॉर्म लाया था. मैं उनकी तारिफ़ करना चाहूँगा. इसका क्रेडिट मनमोहन सिंह को दिया जाता था. उस रिफॉर्म के तीन बिंदु थे. उदारीकरण,निजीकरण और वैश्वीकरण. पी वी नरसिम्हा राव ने इन बिंदुओं का सूत्रपात किया था. ये पॉलिटिकल विल नरसिम्हा राव में था. जब वह बड़े निर्णय ले रहे थे तब कांग्रेस के बड़े नेताओं ने कहा कि सर्वदलीय बैठक बुला लिया जाये. उन्होंने कहा कि इसकी ज़रूरत नहीं है. मेरी बात अटल बिहारी बाजपेई से हो गई है. अटल जी उन निर्णयों के साथ थे जिसने देश को आर्थिक रूप से समृद्ध किया. जिस नरसिम्हा राव ने देश को आर्थिक रूप से मज़बूत बनाया उनका पार्थिव शरीर भी कांग्रेस भवन में लाने नहीं दिया गया. ये कांग्रेस की संकीर्ण मानसिकता को दिखाती है. उन्हीं पी वी नरसिम्हा राव में राजनीतिक संकीर्ण मानसिकता से उठकर प्रधानमंत्री ने उन्हें भारत रत्न देने का काम किया है.
वित्त मंत्री चौधरी ने कहा, बस्तर और सरगुजा के विकास को लेकर हम समर्पित हैं. आज़ादी के बाद से दशकों तक बस्तर को उपेक्षित रखा गया. उस क्षेत्र को बाक़ी सभ्यता से कैसे जोड़ा जाये इसकी कल्पना भी नहीं की गई. 1960 के दशक में एक कलेक्टर में सड़कों का काम तक रुकवा दिया. कल्चरल प्रोटेक्शन के नाम पर बस्तर का विकास रोककर रखा गया. वहाँ के लोग मलेरिया और हैज़ा से मरते रहे. इन्ही सब वजहों से बस्तर में नक्सलवाद पनपा. बस्तर में इन्सर्जेंसी का और कोई दूसरा कारण नहीं दिखता. बंगाल में ज़मीन का असामान्य कारण नक्सलवाद का मुद्दा बना, बिहार में जाति इसकी वजह रही लेकिन बस्तर में ना तो जमीन वजह थी और ना ही जाति मुद्दा था. बस्तर में नक्लसवाद की रूट को समझना होगा तब जाकर इस समस्या को ख़त्म किया जा सकेगा. 1998 तक बस्तर का एक जिला केरल राज्य से बड़ा था. दिल्ली से तीस गुना बड़ा था. बस्तर के इंद्रावती में राष्ट्रीय राजमार्ग ख़त्म हो जाता था. तिमेड़ में एक पुल बना दिया जाता तो बस्तर महाराष्ट्र से जुड़ जाता. तब बस्तर का ये हाल नहीं होता. पुल बना तो भाजपा शासन काल में बना. बस्तर हमारे फ़ोकस में हैं. भाजपा शासनकाल में बस्तर ने नई ऊँचाईयां छुई.
ओपी चौधरी ने कहा कि सरगुजा में सिंचाई परियोजनाओं के लिए 6400 करोड़ का प्रावधान किया गया है. बस्तर के लिये 2208 करोड़ का प्रावधान किया गया है. सड़कों के लिए भी हजारों करोड़ का प्रावधान है.
वित्त मंत्री ने कहा, डी सेंट्रलाइज्ड डेवलपमेंट प्लान के ज़रिए राज्य के हर हिस्से का विकास हमारी प्राथमिकता है. साठ सालों तक हमने बस्तर को वही अल्फ़ाबेट पढ़ाते रहे. ग से गमला और न से नल पढ़ाते रहे. बस्तर के लोगों को हम गोंडी भाषा से शिक्षा देने के लिए सॉफ्टवेयर बना रहे हैं.
वित्त मंत्री ने कहा कि विष्णुदेव साय की सरकार टैक्स जनरेशन में सफल होंगे. तकनीकी का उपयोग करेंगे. इससे बड़ा परिवर्तन आएगा. हमारा बेस ख़राब है इसलिए बड़ा लक्ष्य लेकर चल रहे हैं. स्टेट जीएसटी, माइनिंग, एक्साइस में गड़बड़ी रही. खराब प्रक्टिसेस रहे. इसे सुधार कर हम व्यवस्थाओं को ठीक करेंगे.
ओपी चौधरी ने कहा, पीएससी को लेकर सवाल उठी कि भाजपा सरकार में पीएससी में गड़बड़ी हुई. जबकि उस वक़्त कैबिनेट में प्रस्ताव लाकर चेयरमैन को हटा दिया गया. प्रदीप जोशी जैसे व्यक्ति को पीएससी का चेयरमैन बनाया. जिनके चेयरमैन रहते देशभर में लोग छत्तीसगढ़ पीएससी का उदाहरण दिया करते थे.
वित्त मंत्री ने कहा कि पोंटी चड्ढा से जुड़े लोगों को छत्तीसगढ़ में काम करने नहीं दिया जाएगा. ये साय सरकार का कमिटमेंट है.
ओपी चौधरी ने कहा कि पिछली सरकार में बिजली बिल हाफ योजना चलती थी उसे हम कंटीन्यू कर रहे हैं. पिछली सरकार ने जो अच्छे काम किए हैं उन योजनाओं को चलाते रहने में हमें कोई गुरेज़ नहीं.
उन्होंने आगे कहा, बस्तर में आदिवासियों के शोषण का सबसे बड़ा प्रतीक था वह नमक था. चिरौंजी के बदले आदिवासी नमक लेते थे. भाजपा शासनकाल के दौरान नमक देने की योजना लाई गई थी.
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि रकबा कम करने की बात सदन में निकलकर आई थी. विष्णुदेव साय सरकार में ये पहली बार हुआ है कि प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की ख़रीदी की जा रही है. किसानों के लिए हमने अनुपूरक बजट में 12 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया है. कृषक उन्नति योजना का लाभ सभी किसानों को मिलेगा. 2018 में जब कांग्रेस की सरकार बनी थी तब उन्होंने जनघोषणा पत्र में माता बहनों को पांच सौ रुपये देने का वादा किया था. कांग्रेस को हम पर सवाल उठाने का हक नहीं है. महतारी वंदन योजना में बहुत सामान्य क्राइटेरिया रखा गया है. एक मार्च से पैसा देने का वादा सरकार ने किया है.
हम विपक्ष से भी सकारात्मक विपक्ष की भूमिका चाहते हैं. सरकार की नीयत बिल्कुल साफ़ है. कही कोई कमी है तो विपक्ष भी हमे बताये.
चर्चा के दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा चिंगरी से लेकर बड़ी मछली, मगरमच्छ को भी टेक्नोलॉजी से पकड़ेंगे. सरकार में कहीं भ्रष्टाचार नहीं होने देंगे.
रमन सिंह ने कहा कि आप शाकाहारी हैं चिंगरी कैसे पकड़ेंगे.
कांग्रेस विधायक कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि जो स्वाद चिंगारी में है वह किसी और में नहीं.
ओपी चौधरी ने दिया जवाब, मैं शाकाहारी हूं पर मुझे टेबल पार्टनर बनने में परेशानी नहीं.
अब BJP कार्यालय में रोज लोगों की समस्याएं सुनेंगे मंत्री, जानिए किस दिन कौन मंत्री रहेंगे मौजूद…
रायपुर. जनता एवं कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनने और उनके निराकरण के लिए अब हर दिन भाजपा प्रदेश कार्यालय में अलग-अलग मंत्री उपस्थित रहेंगे. दोपहर 2 से 5 बजे तक मंत्रीमंडल के मंत्री और भाजपा पदाधिकारी कार्यालय में रहेंगे और जनता की परेशानियों को दूर करेंगे. इसका आदेश भाजपा ने जारी किया है.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने बताया कि लोगों की समस्याओं का समाधान करने अब हर दिन अलग-अलग मंत्री भाजपा कार्यालय में उपस्थित रहेंगे. कोई भी आम जनता, कार्यकर्ता यहां आकर मंत्री से अपनी समस्या की शिकायत कर सकते हैं. आज से इस पहल की शुरुआत की गई. पहले दिन महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भाजपा कार्यालय में मौजूद रहीं.
जानिए किस दिन कौन मंत्री रहेंगे मौजूद

महतारी वंदन योजना के हितग्राही जान सकेंगे अपने आवेदन की स्थिति,राज्य सरकार ने हितग्राहियों के लिए ऑनलाईन पोर्टल में प्रदान की सुविधा
रायपुर। महतारी वंदन योजना के हितग्राही अब अपने आवेदन की स्थिति और उस पर की गई कार्यवाही के बारे में जान सकते हैं। राज्य सरकार द्वारा हितग्राहियों के लिए महतारी वंदन योजना के ऑनलाईन पोर्टल पर आवेदन पत्र की स्थिति ज्ञात करने की सुविधा प्रदान की गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी ने बताया कि mahtarivandan.cgstate.gov.in लिंक की सहायता से हितग्राही अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार नंबर दर्ज कर अपने आवेदन पर की गई कार्यवाही के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विधानसभा का शांतिपूर्ण संचालन बड़ी जिम्मेदारी वाला काम है:बृजमोहन अग्रवाल
रायपुर। विधानसभा, लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है, जो नागरिकों की आवाज को सरकार तक पहुंचाने का काम करती है। यह राज्य सरकार का एक महत्वपूर्ण अंग है जो राज्य के विकास और लोगों के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेती है। संसदीय कार्य एवं शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार को शैक्षणिक भ्रमण पर विधानसभा पहुंची डॉ राधा बाई नवीन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर की छात्राओं से कही।
श्री अग्रवाल ने कहा कि, विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर है, जहां प्रदेश भर के विधायक अपने-अपने क्षेत्रों के विकास के लिए कार्य करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा कार्यवाही का शांतिपूर्ण संचालन बड़ी जिम्मेदारी वाला काम है इसके लिए विनम्र और शिष्टाचार रहना जरूरी है साथ ही हमे ध्यानपूर्वक सुनने और बिना किसी हिचकिचाहट के अपनी बात और विचार रखने चाहिए। इन आदतों को हमें अपने जीवन में भी इस्तेमाल करना चाहिए।
इस भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं को विधानसभा कार्य प्रणाली को करीब से देखने और समझने का अवसर प्रदान करना था। छात्राओं ने देखा कि विधानसभा अध्यक्ष एक शिक्षक की भूमिका में सदन का संचालन कर रहे हैं। विपक्षी सदस्यों के साथ-साथ सत्ता पक्ष के सदस्यों को भी बारी-बारी से प्रश्न पुछने के लिए आमंत्रित कर रहे थे। अध्ययन दल ने सदन के आलावा विधानसभा के ग्रंथालय एवं सेंट्रल हॉल दिखाया गया तथा संसदीय व्यवस्था को सचित्र वर्णन किया गया।
छात्राओं ने इस भ्रमण को बहुत ही ज्ञानवर्धक और रोचक बताया।
छात्राओं ने विधायक अनूज शर्मा, ईश्वर साहू, भावना बोहरा, संगीता सिन्हा, चतुरी नंद से भी सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर राजनीति विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ मनीषा शर्मा, डॉ भूपेंद्र कुमार साहू, गायत्री शर्मा एवं अविनाश शर्मा भी उपस्थित रहे।
क्वांटिफाइबल डाटा आयोग पर तकरार : भाजपा ने राजनीति के लिए आयोग बनाने का लगाया आरोप, कांग्रेस ने किया पलटवार…
रायपुर। क्वांटिफाइबल डाटा आयोग की रिपोर्ट को लेकर आज सदन में भाजपा के विधायक पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कामकाज पर सवाल उठाए. इसके साथ ही आयोग की रिपोर्ट को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सवाल भी किए. केवल सदन ही नहीं, बल्कि सदन के बाहर भी भाजपा विधायकों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर क्वांटिफायबल डाटा आयोग पर राजनीति करने का आरोप लगाया.
क्वांटिफायबल डाटा आयोजन को लेकर वरिष्ठ भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि किस डाटा का क्या उपयोग किया, भूपेश बघेल के अलावा कोई नहीं जानता. इसलिए संक्षिप्त प्रश्न किया था. डाटा को सार्वजनिक करने मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है. प्रदेश की जनता को जानने का अधिकार है कि क्वांटिफाइबल डाटा की क्या वस्तु स्थिति है. यह कोई राजनीति का विषय नहीं है. यह भूपेश बघेल का एक डाटा करप्शन है.
वहीं क्वांटिफाइबल डाटा आयोग को लेकर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस ने क्वांटिफाइबल डाटा आयोग केवल अपने चुनावी फायदे के लिए बनाया, इसके रिपोर्ट को न तो विधानसभा के पटल पर रखा, न ही सार्वजनिक किया. न जनता और न ही विपक्ष के विधायकों को उपलब्ध कराया. अनुसूचित जाति भी अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है.
वरिष्ठ भाजपा विधायक ने कहा कि जानकारी ठीक नहीं है. हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट में नहीं दिखा पाएंगे. उन्होंने कोर्ट में भी क्वांटिफाइबल डाटा रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराया. सरकार में रहकर फर्जी बात करना भूपेश बघेल सरकार और कांग्रेस सरकार का संग्रह बन गया था. आने वाले समय में डाटा क्या था, कैसे था, क्यों था, किसलिए बनाया गया था, यह जांच उजागर होगी.
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा ने क्वांटिफाइबल डाटा को लेकर कहा कि पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार क्वांटिफायबल डाटा आयोग बनाया गया था. आज अजय चंद्राकर ने बात रखी और शांतिपूर्वक तरीके से खत्म कर दिया गया. जब इस आयोग का काम आरक्षण को लेकर था, जिसे राज्यपाल ने रोक दिया, जबकि बहुत आवश्यक था. सरकार से आग्रह है कि आरक्षण के काम को जारी रखें. हो सकता है इसमें संशोधन हो, लेकिन जारी रखें.
वहीं कांग्रेस विधायक रामकुमार यादव ने क्वांटिफाइबल डाटा आयोग की रिपोर्ट को लेकर कहा कि भाजपा हमेशा से आरक्षण विरोधी है. यह छत्तीसगढ़ के हित में है, और छत्तीसगढ़ के हित के लिए ही आपको यहां बैठाया गया है. उसे ना कर गोल-गोल जवाब देते हैं . जब हम विधेयक पास किया, तब राज्यपाल ने जैसे ही विधेयक आएगा, दस्तखत करने की बात कही थी, लेकिन जब राज्यपाल के पास विधेयक गया तो महीनों बीत जाने के बाद दस्तखत नहीं हुआ. अगर आरक्षण पास हो गया होता, तो आज अंतिम वर्ग के व्यक्ति है, उन्हें लाभ मिलता. भाजपा गरीब और आरक्षण विरोधी है.
शराब घोटाले पर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा बयान, कहा- छत्तीसगढ़ के टैक्स पेयर की गाढ़ी कमाई पर डाका डालने वालों को मिलेगी सजा…
रायपुर। आबकारी राजस्व में कमी के मामले को लेकर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि मामले में बड़े-बड़े लोग जेल में है. छत्तीसगढ़ के टैक्स पेयर की गाढ़ी कमाई पैसे में डाका डालने वालों को सजा मिलेगी.
मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मीडिया से चर्चा में कहा कि मैंने कहा था कांग्रेस सरकार के काले कारनामे उजागर होंगे. कांग्रेस सरकार में किस प्रकार से छत्तीसगढ़ को लूटा है, कैसे खजाने में डकैती डाली है, सामने आ रहा है. आज के प्रश्न में भी आबकारी मामले में मुख्यमंत्री ने बताया.
जो राजस्व 2021 में आता था, वह 2022-23 में वह कम हो गया. यह छत्तीसगढ़ के लोगों के साथ धोखा विश्वासघात है. छत्तीसगढ़ की खजाने के साथ चोरी-डकैती है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है. पहले भी ईडी ने शराब घोटाले को पकड़ा है.
वार्डों में सफाई, पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने राजस्व वसूली को सर्वोच्च प्राथमिकता
रायपुर। महापौर ने जोन 5 एवं 7 के पार्षदों के सुझावों पर वार्डों में सफाई, पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने, राजस्व वसूली को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के दिये निर्देश, ब्रम्हपुरी से भाटागांव तक गन्दे पानी की निकासी हेतु नया नाला बनाने शीघ्र प्रस्ताव देने, अवैध निर्माणों पर कार्यवाही करने कहा। नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने नगर पालिक निगम जोन 5 और जोन 7 कार्यालय पहुंचकर जोन 7 अध्यक्ष मनीराम साहू, जोन 5 अध्यक्ष प्रतिनिधि विजेता यादव, नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे, एमआईसी सदस्य ज्ञानेश शर्मा, रितेश त्रिपाठी, जितेन्द्र अग्रवाल, कुमार मेनन, पार्षद मृत्युंजय दुबे, कुंवर रजियंत सिंह ध्रुव, प्रकाश जगत, भोलाराम साहू, उत्तम साहू, जोन 5 जोन कमिश्नर सुशील कुमार चौधरी, जोन 7 जोन कमिश्नर जसदेव सिंह बाबरा, कार्यपालन अभियन्ता लाल महेन्द्र प्रताप सिंह, अंशुल शर्मा, सुशील मोडेस्टस, सहायक राजस्व अधिकारी अमरनाथ साहू, गौरीशंकर साहू सहित जोन 5 एवं जोन 7 के सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में बैठक लेकर जोन 5 एवं 7 के कार्यो की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये।
महापौर ने सभी पार्षदों से विकास कार्यो एवं जनसमस्याओं पर सुझाव मांगे । महापौर एजाज ढेबर ने जोन 5 जोन कमिश्नर को नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे के सुझाव पर ब्रम्हपुरी से भाटागांव तक नई आवासीय कॉलोनियों के बन जाने एवं गन्दे पानी के निकास की व्यवस्था नहीं होने के कारण जल भराव की समस्या से रहवासियों को असुविधा होने की समस्या का शीघ्र समाधान करने उक्त क्षेत्र में सर्वे करवाकर नया नाला बनाने शीघ्र प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिये हैँ. महापौर ने जोन 5 के सभी पार्षदगणों द्वारा सफाई व्यवस्था में सुधार करने हर वार्ड में अतिरिक्त सफाई कामगार लगाये जाने के सुझाव पर शीघ्र यथोचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैँ. वार्ड पार्षदों के सुझाव पर वार्डों में गर्मी के पूर्व जलसंकट की समस्या को दूर करवाने अमृत मिशन की टीम के साथ शीघ्र सभी वार्डों का संयुक्त सर्वे करवाकर यथासम्भव निदान करवाना सुनिश्चित करने कहा है. महापौर ने जोन 5 एवं जोन 7 के जोन कमिश्नरों एवं सहायक राजस्व अधिकारियों को रायपुर नगर पालिक निगम के हित में शत – प्रतिशत राजस्व वसूली सुनिश्चित करने एवं राजस्व वसूली को सर्वोच्च प्राथमिकता देने निर्देशित किया है. नहापौर ने जोन 7 के वार्डों में व्यवहारिक आवश्यकता के अनुसार वार्ड पार्षदगणों के सुझावों पर शीघ्र नालियाँ बनवाने आवश्यक कार्यवाही करवाने के निर्देश जोन कमिश्नर को दिये है। महापौर एजाज ढेबर ने बैठक में जोन 5 एवं जोन 7 के पार्षदों से प्राप्त सभी जनहितकारी सुझावों पर जनसमस्याओं के त्वरित निदान की दृष्टि से यथोचित कार्यवाही करने के निर्देश सम्बंधित जोन 5 एवं जोन 7 के जोन कमिश्नरों एवं कार्यपालन अभियंताओं को दिये हैँ ।
कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने रायपुर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की
रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के प्रबंध संचालक अबिनाश मिश्रा के साथ बैठक लेकर प्रगतिरत योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कार्य एजेंसियों से कहा है कि तय समय सीमा में सभी कार्य पूरे कर लिए जाए। उन्होंने स्मार्ट सिटी अधिकारियों से कहा है कि प्रत्येक सप्ताह समय सीमा की बैठक में कार्य की प्रगति की अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित होकर ब्रीफ करें। उन्होंने यह भी कहा है कि किसी भी कार्य की गुणवत्ता में कमी पाई गई, तो विधि अनुरूप सख्त कार्यवाही होगी।
कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने सभी परियोजनाओं के प्रगति की जानकारी ली, साथ ही कार्य एजेंसियों से विलंब के कारणों को जानना चाहा। अंतर्विभागीय समन्वय के कार्यों के संबंध में उन्होंने संबंधित विभाग से फोन पर स्वयं चर्चा कर अवरोध को दूर किया, साथ ही एजेंसियों से स्पष्ट तौर पर कहा कि किसी भी प्रोजेक्ट की मियाद नहीं बढ़ाई जाएगी एवं प्रोजेक्ट निर्धारित समय पर पूरे किए जाए। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों व इंजीनियरों से भी उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षण इस तरह से करें कि कार्य में आने वाली कोई रूकावट तत्काल विभागीय समन्वय से दूर किया जा सकें एवं समय सीमा में गुणवत्ता के साथ योजनाओं का संपूर्ण लाभ आम नागरिकों को मिल सकें। उन्होंने कार्य एजेंसियों से कहा है कि निर्माण सामग्रियां प्रोजेक्ट के भीतर ही रखे जाए और सड़कों पर फैलाकर यातायात को बाधा न पहुंचाए। उन्होंने नगर निगम से भी कहा है कि सड़क या सार्वजनिक स्थल पर रखी सामग्रियों को जब्त करें, साथ ही निर्माण के दौरान निकलने वाले मलबे के प्रबंधन की दिशा में पहल भी करें। बैठक में रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य परिचालन अधिकारी उज्जवल पोरवाल, महाप्रबंधक (ई. एंड टी.) पी.के. पंचायती, उप प्रबंधक संजय अग्रवाल , अमित मिश्रा , शुभम् तिवारी , नेहा पटेल , योगेन्द्र साहू सहित स्मार्ट सिटी के अधिकारी सभी एजेंसी प्रमुख उपस्थित थे।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने “आज क्या सीखा“ कार्यक्रम का किया शुभारंभ
जांजगीर-चांपा। वित्त मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने जाज्वलल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला के दौरान कलेक्टर आकाश छिकारा एवं जिला प्रशासन की अभिनव पहल “आज क्या सीखा“ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यूनिसेफ जिला समन्वयक दिव्या राजपूत ने बताया कि यह कार्यक्रम भारत में अपनी तरह का पहला, बच्चों की शिक्षा में माता-पिता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एक अभिनव कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में शुरू किया गया है।
कार्यक्रम के तहत माता-पिता को बच्चों से प्रतिदिन यह पूछने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा कि उन्होंने क्या सीखा (आज क्या सीखा), और उस दिन, माता-पिता अपने घर पर एक लर्निंग कॉर्नर (सीखने का कोना) स्थापित करेंगे। यूनिसेफ द्वारा समर्थित, नए कार्यक्रम को युवोदय के हजारों युवा स्वयं सेवकों द्वारा मजबूत किया जाएगा। शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि “शिक्षा समृद्धि का मार्ग है, और हमारे राज्य को राष्ट्रीय मंच पर नेतृत्व करने के लिए अधिक उत्पादक युवाओं की आवश्यकता है।“ यह कार्यक्रम बच्चों के सीखने के स्तर में सुधार के लिए भारत के लिए एक मॉडल हो सकता है, यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के प्रमुख जॉब जकारिया का कहना है कि माता-पिता बच्चों के पहले और सबसे प्रभावशाली शिक्षक हैं। “शोध कहता है कि बच्चों की शिक्षा में माता-पिता की भागीदारी से बच्चों के सीखने के परिणामों और स्कूल में उपस्थिति में सुधार होगा, और स्कूल छोड़ने और छात्रों की अनुपस्थिति में कमी आएगी। इससे बच्चों का आत्मविश्वास और सामाजिक कौशल भी बढ़ेगा। कलेक्टर आकाश चिकारा ने कहा कि जिला प्रशासन शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के लिए प्रतिबद्ध है।
छत्तीसगढ़ की बेटी ने बढ़ाया गौरवः राष्ट्रीय स्तर पर निकिता दुबे को मिला सम्मान, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने किया सम्मानित…
बलौदाबाजार. विकासार्थ विधार्थी परिषद नागपुर द्वारा पर्यावरण गतिविधि पर दो दिवसीय युवा संसद 2024 का आयोजन नागपुर के विधानसभा में आयोजित किया गया था. निकिता दुबे को केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद सेमिनार को विधानसभा अध्यक्ष पद के सफल संचालन करने पर सम्मानित किया.
बता दें कि देश भर के विश्वविद्यालयों से 164 विधार्थियो ने भाग लिया था, जिसमें बलौदाबाजार की निकिता दुबे जो वर्तमान में गुरू घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर में बीएएलएलबी की अंतिम सेमेस्टर की छात्रा है. जिसे सेमिनार में विधानसभा अध्यक्ष के पद का संचालन करने का दायित्व सौंपा गया था. मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी उपस्थित रहे, जिनकी मौजूदगी में उक्त संसद का सफल संचालन निकिता दुबे ने किया.

वहीं द्वितीय दिवस समापन समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी शामिल हुए और इस सेमिनार के सफल विधानसभा संचालन के लिए निकिता दुबे को युवा संसद का विधानसभा अध्यक्ष के रूप में सफल संचालन करने पर बेस्ट स्पीकर के रूप में सम्मानित किया. निकिता दुबे की प्रारंभिक शिक्षा बलौदाबाजार में हुई है.
महतारी वंदन योजना - पंचायत और आंगनबाड़ी स्तर पर लगे शिविरों में महिलाओं की उमड़ रही भीड़
रायपुर। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई महतारी वंदन योजना को लेकर प्रदेश की महिलाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। योजना के तहत आवेदन भरने के लिए सभी जिलों में पंचायत और आंगनबाड़ी स्तर पर लगाए गए शिविरों में महिलाओं की काफी भीड़ उमड़ रही हैै। योजना का लाभ लेने के लिए प्रदेश में अब तक 51 लाख 16 हजार से अधिक महिलाओं के आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। 12 फरवरी को प्रदेश में 4 लाख 91 हजार 914 महिलाओं ने आवेदन किया है।
उल्लेखनीय है कि महतारी वंदन योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा प्रतिवर्ष महिलाओं को 12 हजार रूपए दिये जाएंगे। प्रतिमाह मिलने वाले एक हजार रूपए से महिलाएं अपनी छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा करने के साथ पारिवारिक जरूरतों में मदद कर सकेंगी।
जिलावार प्राप्त आवेदन- महतारी वंदन योजना के अंतर्गत अब तक रायगढ़ जिले में 01 लाख 86 हजार 289, जांजगीर-चांपा में 02 लाख 27 हजार 775, बलरामपुर में 01 लाख 60 हजार 78, बलौदाबाजार में 01 लाख 71 हजार 940, कोण्डागांव 01 लाख 10 हजार 334, कवर्धा 01 लाख 74 हजार 915, सूरजपुर में 01 लाख 73 हजार 195, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 42 हजार 790, गरियाबंद में 01 लाख 31 हजार 868, बेमेतरा में 02 लाख 1 हजार 955, सारंगढ़-बिलाईगढ़ से 01 लाख 56 हजार 260, रायपुर से 05 लाख 94 हजार 346, राजनांदगांव से 01 लाख 81 हजार 229, सक्ती से 01 लाख 23 हजार 455, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई से 78 हजार 317, मुंगेली से 01 लाख 73 हजार 602, बालोद से 01 लाख 96 हजार 139, दंतेवाड़ा से 61 हजार 834, धमतरी से 1 लाख 49 हजार 586, जशपुर से 01 लाख 47 हजार 22, कोरबा से 01 लाख 67 हजार 201, कांकेर से 1 लाख 11 हजार 473, बस्तर से 01 लाख 46 हजार 163, दुर्ग में 02 लाख 62 हजार 708, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से 51 हजार 782, बिलासपुर से 02 लाख 43 हजार 132, सरगुजा से 01 लाख 86 हजार 454, कोरिया से 50 हजार 941, सुकमा से 40 हजार 141, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से 74 हजार 589, महासमुंद से 03 लाख 2 हजार 572, नारायणपुर से 17 हजार 170, बीजापुर से 18 हजार 760 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
राजधानी में गोलीकांड का सदन में गूंजा मामला, MLA धरमलाल कौशिक बोले-
रायपुर। राजधानी के हाईपर क्लब में गोली चलने का मामला सदन में विधायक धरमलाल कौशिक ने उठाया. इस दौरान उन्होंने सवाल करते हुए कहा, राजधानी के वीआईपी रोड में टाइम लिमिट से ज्यादा वक्त तक बार खुल रहे हैं, गोली चल रही है, घटनाएं घट रही है. इस पर सख्ती करेंगे? जिसका जवाब सीएम साय ने देते हुए कहा, सख्ती से नियम का पालन हो इसका निर्देश दिया गया है.
साथ ही धरम लाल कौशिक ने ये भी सवाल उठाया कि रायपुर के बार क्लबों में गोलियां चल रही हैं, शराब के नशे में लड़के लड़कियां नाच रहे हैं. बिलासपुर में भी ऐसा ही माहौल है. इस पर लगाम लगाएंगे क्या..?
धरम लाल कौशिक के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि इस पर लगाम लगाया जाएगा.
इस वजह से चली थी गोली
रायपुर हाईपर क्लब के पार्किंग ग्राउंड में शनिवार रात लगभग 11.30 बजे विकास अग्रवाल और रोहित तोमर शख्स के बीच पुराने प्रेम संबंध की बात को लेकर विवाद हो गया था. जिसके बाद रोहित तोमर ने गुस्से में आकर विकास अग्रवाल पर हमला करते हुए उसके गाड़ी में तोड़-फोड़ करते हुए अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी थी. वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों आरोपियों के गिरफ्तार कर लिया था.