प्रदेश / छत्तीसगढ़

अमिताभ जैन बने रहेंगे चीफ सेक्रेटरी

रायपुर। अमिताभ जैन छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव बने रहेंगे। केंद्र सरकार ने उनके एक्सटेंशन पर मुहर लगा दी है। इससे पहले आज नये चीफ सेकरेट्री के ऐलान की अटकलें लग रही थी, लेकिन फिलहाल जो खबर है, उसके मुताबिक अमिताभ जैन को 3 महीने के लिए सेवा विस्तार दिया गया है। छत्तीसगढ़ में ये पहली बार होगा, जब किसी चीफ सेकरेट्री को एक्सटेंशन दिया गया है।