प्राचार्य पदोन्नति मामले की अगली सुनवाई 23 जुलाई को
छत्तीसगढ़ |
16-Jul-2025
रायपुर। प्राचार्य पदोन्नति प्रकरण में सिंगल बैंच से नारायण प्रकाश तिवारी केश में स्टे की सुनवाई आज हाई कोर्ट जस्टिस रविन्द्र कुमार अग्रवाल के कोर्ट में हुई, याचिकाकर्ता के वकील ने रिज्वाइंडर के लिए जस्टिस से प्रे किया जिसे मानते हुए एक सप्ताह का समय दिया गया, शासकीय पक्ष ने एक व्यक्ति कर लिए एक पद सुरक्षित रखते हुए स्टे हटाने आग्रह किया, किंतु उन्हें रिलीफ नही मिली.
कोर्ट में महाधिवक्ता यशवंत ठाकुर ने 14 को सुनवाई के लिए प्रे मेंशन किया था, जिसे कोर्ट ने स्वीकार किया था और 4 बजे 14 जुलाई का समय तय किया गया था, जिसमे याचिकाकर्ता के वकील शामिल नही हुए जिसके कारण 16 जुलाई का समय पुनः दिया गया था।
केश की सुनवाई में एजी ने कोर्ट को बताया गया कि नियम सहित अभी के आपत्ति के सभी विषय पर माननीय डबल बैंच में इस प्रकृति के सभी केश को निराकृत करते हुए स्टे हटा दिया गया है।
ज्ञात हो छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय डबल बैंच में जस्टिस माननीय रजनी दुबे एवं माननीय जस्टिस अमितेंद्र कुमार प्रसाद की बेंच में सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला 17 जून को सुरक्षित रखा गया था।
माननीय हाई कोर्ट में 9 जून से 17 जून तक लगातार सुनवाई हुआ, जिसमे याचिकाकर्ताओं ने अपने अपने विषय मे तथ्यों के साथ पक्ष रखा था, वहीं अतिरिक्त महाधिवक्ता के साथ साथ इंटरविनर ने भी लाभार्थी व शासकीय पक्ष को मजबूती से रखा था। ज्ञात हो शिक्षा विभाग ने 30 अप्रैल को प्राचार्य पदोन्नति की सूची जारी की थी, जिसे माननीय हाई कोर्ट ने 1 मई को स्थगित किया था, जिसमे सुनवाई चली।
प्राचार्य पदोन्नति विषय मे शासन की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता यशवंत सिंह ठाकुर ने सभी विषय पर विशेष पक्ष रखा था साथ ही छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के इंटरविनर अधिवक्ता अनूप मजूमदार, अमृतोदास, विनोद देशमुख, जमील अख्तर व अन्य ने भी विशेष रूप से लाभार्थियों के पक्ष में न्यायसंगत पक्ष मजबूती से रखे थे।
अंत मे हाई कोर्ट ने सभी को सुनने के बाद फैसला 17 जून को सुरक्षित रख लिया है, जिसमे सभी आपत्ति को खारिज करते हुए प्राचार्य पदोन्नति की जारी सूची से स्टे हटाते हुए हरी झंडी दिया गया, हाई कोर्ट ने शासन के पक्ष को सही माना है। नियम 15 को संशोधन करने कहा गया है।
आज जस्टिस रविन्द्र कुमार अग्रवाल ने याचिकाकर्ता नारायण प्रसाद तिवारी की याचिका में रिज्वाइंडर के लिए 1 सप्ताह का पुनः समय दिया। एजी ने नए शिक्षा सत्र का हवाला भी दिया किंतु राहत नही मिली। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने सचिव स्कूल शिक्षा विभाग व संचालक लोक शिक्षण छत्तीसगढ़ से भेंटकर इस विषय मे चर्चा किया था, स्कूल में प्राचार्य के अधिसंख्य पद रिक्त है, शालाओ में शिक्षण सत्र की तैयारियों में प्राचार्य की शीघ्र पदोन्नति जरूरी है।
माननीय न्यायालय व सुनवाई के दौरान संजय शर्मा, मनोज सनाढ्य, मुकेश पांडेय, रामगोपाल साहू, राजेश शर्मा, चिंताराम कश्यप, चंद्रशेखर गुप्ता, तोषण गुप्ता, अनामिका तिवारी, मोहन तिवारी, पवन पटेल लगातार सक्रिय थे।