हाईकोर्ट सुनवाई : नाइट लैंडिंग पर एयरपोर्ट अथॉरिटी से मांगा जवाब, 287 एकड़ जमीन पर हो सकेगा विकास
छत्तीसगढ़ |
27-Sep-2024
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर एयरपोर्ट के विकास का रास्ता अब क्लियर होता नजर आ रहा है. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 287 एकड़ जमीन पर एयरपोर्ट का विकास शुरू करने के निर्देश दिए हैं. वहीं नाइट लैंडिंग की सुविधा को लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी से जवाब मांगा है.