सीएम साय से मिले योग गुरु स्वामी रामदेव, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने भी की मुलाकात, योग को जन-जन तक पहुंचाने की चर्चा
छत्तीसगढ़ |
25-Jan-2025
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से योग गुरु बाबा रामदेव ने आज मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय एवं परिजन उपस्थित थे। वहीं स्पीकर हाउस रायपुर में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने स्वामी रामदेव से शिष्टाचार भेंट की. इस अवसर पर डॉ. रमन सिंह ने योग के महत्व, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को लेकर सार्थक संवाद किया. बातचीत के दौरान दोनों ने योग को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की.

