प्रदेश / छत्तीसगढ़

बिलासपुर में कमल सोनी हो सकते है भाजपा के महापौर प्रत्याशी 

भाजपा के बड़े नेताओं में बनी उनके नाम पर सहमति, कमल सोनी की स्वच्छ छवि और समाजसेवा से संगठन के वरिष्ठ रहे है प्रभावित

बिलासपुर।  समाजसेवी, लोकप्रिय भाजपा नेता एवं सराफा व्यवसाय कमल सोनी इस बार भारतीय जनता पार्टी की तरफ से बिलासपुर नगर निगम के महापौर प्रत्याशी हो सकते हैं। स्वच्छ छवि और लोकप्रियता के चलते संगठन की वरिष्ठ नेताओं का साथ और आशीर्वाद कमल सोनी पर बनता दिख रहा है।

गौरतलब है कि कमल सोनी बिलासपुर के प्रतिष्ठित सर्राफा व्यवसाय है। छत्तीसगढ़ प्रदेश सराफा एसोसिएशन का चुनाव उन्होंने 70% से अधिक मत प्राप्त करके जीता है। श्री सोनी वर्तमान में बिलासपुर सराफा एसोसिएशन के भी अध्यक्ष हैं। वे श्री श्याम मंदिर ट्रस्ट, कृष्ण गौशाला ट्रस्ट, श्री जीण माता मंदिर ट्रस्ट और हरदेवलाल भगवति मंदिर समिति से जुड़कर धर्म कर्म एवं समाज की सेवा में जुटे रहते है।

बिलासपुर शहर के सर्वांगीण विकास एवं जन सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए जन भावनाओं की समझ रखने वाले कमल सोनी का महापौर पद पर इस बार दावा बेहद पुख्ता है। उनकी इस दावेदारी से भाजपा कार्यकर्ता भी खासे उत्साहित है। उनका कहना है कि कमल सोनी ने सुख दुख सहित हर परिस्थिति में लोगों का साथ दिया है। जनता की मदद की है। इस वजह से हम सभी लोगों की भावना उन्हें महापौर के रूप में देखने की है।