हिंसा और गर्मी के बीच बंगाल में रिकॉर्ड मतदान, 3 बजे तक 78.77% वोटिंग
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हिंसा और चिलचिलाती गर्मी के बीच वोटिंग का आंकड़ा 70% के पार पहुंच गया है। बंगाल में बम-पत्थर और लाठीबाजी के बीच चुनाव आयोग के मुताबिक दोपहर 3 बजे तक 78.77% मतदान हो चुका है। बंगाल में वोटिंग के सभी रिकॉर्ड धराशयी हो रहे हैं।
बंगाल के किस जिले में कितनी वोटिंग?
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक समशेरगंज में सबसे अधिक 87.53% मतदान दर्ज किया गया है। जबकि सिलीगुड़ी में अभी तक सबसे कम 72.81% वोटिंग हुई है। जबकि सालबोनी में 84.87%, सांतिया में 80.23%, सालतोड़ा में 80.75%, सिताई में 80.71% और सीतलकुची में 78.54% मतदान हो चुका है।
पश्चिम बंगाल में ऐसे बढ़ती गई वोटिंग
- सुबह 9 बजे तक- 19% मतदान
- सुबह 11 बजे तक- 41.11% मतदान
- दोपहर 01 बजे तक- 62.18% मतदान
- दोपहर 3 बजे तक- 78.77 % मतदान

152 सीटों पर 1,452 उम्मीदवारों मैदान में
चुनाव आयोग (election Commission) के मुताबिक 16 जिलों (8 उत्तर बंगाल और 8 दक्षिण-मध्य बंगाल) की कुल 152 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। लगभग 3.60 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जबकि 1,452 उम्मीदवारों मैदान में हैं। पश्चिम बंगाल में कुल 294 सीटे हैं। जिसमें 210 जनरल सीटें हैं। वहीं 68 सीटें एससी और 10 सीटें एसटी के लिए आरक्षित हैं। राज्य में कुल 6.8 करोड़ वोटर्स हैं। पांच लाख से ज्यादा लोग पहली बार वोट डालेंगे। वहीं 3.79 लाख वोटर्स 85 से ज्यादा उम्र के हैं। फर्स्ट फेज में 16 जिलों की 152 सीटों पर वोटिंग होगी। 44,376 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।
पांच लाख से ज्यादा लोग पहली बार वोट डालेंगे
पश्चिम बंगाल में कुल 294 सीटे हैं। जिसमें 210 जनरल सीटें हैं। वहीं 68 सीटें एससी और 10 सीटें एसटी के लिए आरक्षित हैं। राज्य में कुल 6.8 करोड़ वोटर्स हैं। पांच लाख से ज्यादा लोग पहली बार वोट डालेंगे। वहीं 3.79 लाख वोटर्स 85 से ज्यादा उम्र के हैं। फर्स्ट फेज में 16 जिलों की 152 सीटों पर वोटिंग होगी। 44,376 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।
बंगाल में इन जिलों में हो रहा मतदान
बंगाल चुनाव के पहले चरण में जहां मतदान होने हैं, उनमें उत्तर बंगाल के आठ, दक्षिण बंगाल के तीन और जंगलमहल अंचल के पांच जिले शामिल हैं। इनमें मुर्शिदाबाद की 22, कूचबिहार की 9, जलपाईगुड़ी की 7, अलीपुरद्वार की 5, कलिंपोंग की एक, दार्जिलिंग की 5, उत्तर दिनाजपुर की 9, दक्षिण दिनाजपुर की 6, मालदा की 12, बीरभूम की 11, पूर्व मेदिनीपुर की 16, पश्चिम बर्द्धमान की 9, झारग्राम की 4, पश्चिम मेदिनीपुर की 15, बांकुड़ा की 12 और पुरुलिया की 9 सीटें शामिल हैं।