देश

मतगणना से 20 घंटे पहले चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस, देश के चुनावी इतिहास में ऐसा पहली बार होगा कि….

दिल्ली।     4 जून को लोकसभा चुनाव-2024 के लिए होने वाली मतगणना (वोटों की गिनती) से एक दिन पहले, चुनाव आयोग आज दोपहर 12.30 बजे दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। देश के चुनावी इतिहास में यह शायद पहली बार होगा कि चुनाव आयोग ने चुनाव के खत्म होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। इससे पहले देश के इतिहास में आयोग ने आजतक आम चुनाव के बाद कभी भी प्रेस वार्ता नहीं की थी।

आयोग की तरफ से मीडिया को भेजे गए आमंत्रण में कहा गया है कि लोकसभा चुनाव 2024 पर आयोग द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन हो रहा लोकसभा चुनाव तक, उप चुनाव आयुक्त प्रत्येक चरण के मतदान के बाद मीडिया ब्रीफिंग करते थे लेकिन अब यह प्रथा समाप्त कर दी गई है। देश के चुनावी इतिहास में यह शायद पहली बार होगा कि चुनाव आयोग ने चुनाव के खत्म होने पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के नतीजे से पहले एग्जिट पोल्स में PM मोदी तीसरी बार हैट्रिक लगाते नजर आ रहे हैं। 13 एग्जिट पोल (exit poll) के पोल ऑफ पोल्स में NDA को 365 और INDIA को 145 सीटों का अनुमान दिखाया गया है। वहीं इस बार भाजपा 2019 में मिली 303 सीटों का आंकड़ा पार कर सकती है।

जयराम रमेश के आरोप पर दी वार्निंग

इससे पहले रविवार को चुनाव आयोग ने कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश से उनके सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट के माध्यम से उनके सार्वजनिक बयान के लिए तथ्यात्मक जानकारी और विवरण मांगा था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कुछ ही दिन पहले 150 जिला मजिस्ट्रेटों को फोन किया गया था। चुनाव आयोग ने आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए जयराम रमेश से जवाब मांगा है। लोकसभा चुनाव के लिए सात चरणों की मैराथन प्रक्रिया के लिए 19 अप्रैल से शुरू हुआ मतदान शनिवार (1 जून) को समाप्त हो गया है।