धर्म /अध्यात्म

10 जुलाई को मनाया जाएगा गुरु और शिष्य के रिश्ते का पावन पर्व

Guru Purnima 2025 : गुरु पूर्णिमा हर साल आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। यह पर्व गुरु और शिष्य के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। इस दिन शिष्य अपने गुरु को याद कर उनके प्रति आभार व्यक्त करते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। हिंदू धर्म में गुरु का स्थान त्रिदेव यानी ब्रह्मा, विष्णु और महेश के समान माना जाता है।

गुरु पूर्णिमा 2025 की तिथि और समय:
इस साल गुरु पूर्णिमा का पर्व 10 जुलाई 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन गुरु पूजा, व्रत और विशेष अनुष्ठानों का महत्व होता है।

क्या भेंट करें अपने गुरु को?
गुरु पूर्णिमा पर गुरु को कोई भी शुद्ध और पवित्र वस्तु भेंट करनी चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इससे आशीर्वाद और सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। आप अपने गुरु को ये चीजें भेंट कर सकते हैं:
 पंचांग या धार्मिक पुस्तकें
 चंदन या रुद्राक्ष माला
 वस्त्र या अंगवस्त्र
 तांबे या पीतल का लोटा
 फल और मिष्ठान्न
 दीपक और पूजा सामग्री

इस दिन का महत्व:
मान्यता है कि इसी दिन महर्षि वेदव्यास जी का जन्म हुआ था, जिन्होंने महाभारत और पुराणों की रचना की थी। इसलिए इस दिन को व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है।