इन दिव्य मंत्रों के जप से करें मां दुर्गा को प्रसन्न, खुशियों से भर जाएगा जीवन
शारदीय नवरात्रि 2025 का पावन पर्व इस बार विशेष संयोग लेकर आ रहा है। यह पर्व शक्ति, भक्ति और साधना का प्रतीक माना जाता है। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है और भक्त विशेष व्रत, उपवास व जप-तप के माध्यम से मां को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं।
मान्यता है कि नवरात्रि के दौरान यदि मां दुर्गा के शक्तिशाली मंत्रों का विधिपूर्वक जाप किया जाए, तो जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
शारदीय नवरात्रि 2025 कब है?
शारदीय नवरात्रि 2025 की शुरुआत 29 सितंबर (सोमवार) से होगी और समापन 7 अक्टूबर (मंगलवार) को महानवमी के साथ होगा। इस बार नवरात्रि पर कई शुभ योग और ग्रह-नक्षत्रों का विशेष संयोग बन रहा है, जिससे देवी आराधना का फल कई गुना बढ़ जाएगा।
मां दुर्गा को प्रसन्न करने वाले दिव्य मंत्र
इन मंत्रों का जाप नवरात्रि के दौरान करने से मानसिक शांति, आर्थिक प्रगति और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है:
ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे
– यह मंत्र मां दुर्गा की संपूर्ण कृपा प्राप्त करने के लिए अत्यंत प्रभावशाली है।
ॐ दुं दुर्गायै नमः
– संकटों से मुक्ति और भय दूर करने हेतु यह मंत्र अत्यंत लाभकारी है।
या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
– यह मंत्र मां के सभी रूपों की वंदना है और इसे नवरात्रि के दौरान रोज 108 बार जपना शुभ माना जाता है।
ॐ ह्रीं दुं दुर्गा देव्यै नमः
– यह मंत्र जीवन में आ रही नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और शांति लाता है
कैसे करें मंत्र जाप?
रोज प्रातः स्नान कर साफ वस्त्र पहनकर मां दुर्गा के समक्ष दीप जलाएं।
माता को लाल फूल, चावल, रोली और मिठाई अर्पित करें।
मंत्रों का जप माला के साथ कम से कम 108 बार करें।
मंत्र जाप करते समय मन और वाणी दोनों को एकाग्र रखें।
नवरात्रि में मंत्र जाप के लाभ
घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है
रोग, शोक और संकट दूर होते हैं
कार्यों में आ रही रुकावटें समाप्त होती हैं
जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है