हैदराबाद ने पंजाब को चार विकेट से हराया
हैदराबाद। आईपीएल सीजन 17 के 69वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को चार विकेट से हरा दिया है. इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने पांच विकेट गंवाकर 214 रन बनाए थे. प्रभसिमरन सिंह 45 गेंद में 71 रन, राइली रूसो ने 24 गेंद में 49 रन और अथर्व तायदे ने 27 गेंद में 46 रन की पारी खेली थी. जवाब में हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा के 28 गेंद में 66 रन और हेनरिक क्लासेन के 26 गेंद में 42 रन की बदौलत 215 रन के लक्ष्य को छह विकेट गंवाकर 19.1 ओवर में हासिल कर लिया.
बता दें कि आज के दूसरे मुकाबले में अगर अगर कोलकाता की टीम हारती है या यह मैच बारिश से धुलता है तो सनराइजर्स की टीम लीग राउंड दूसरे स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करेगी. वहीं, अगर राजस्थान की टीम कोलकाता को हराने में कामयाब रहती है तो कोलकाता पहले और राजस्थान दूसरे स्थान पर रहकर प्लेऑफ में पहुंचेगी. ऐसे में सनराइजर्स को तीसरे स्थान से संतुष्ट रहना होगा. प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है.
गौरतलब है कि सनराइजर्स ने लीग राउंड 14 मैचों में आठ जीत और पांच हार के साथ खत्म किया. एक मैच बारिश से धुल गया था. टीम ने कुल 17 अंक अर्जित किए। वहीं, कोलकाता के फिलहाल 19 अंक और राजस्थान के फिलहाल 16 अंक हैं. आरसीबी के 14 अंक हैं.