खेल

क्लासेन, धोनी, DK या फिर पूरन? किसके नाम है इस सीजन का सबसे लंबा सिक्स, देख लीजिए लिस्ट

स्पोर्ट्स डेस्क।     इंडियन प्रीमियर लीग का 17 वां सीजन यानी IPL 2024 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है. लीग स्टेज के सभी 70 मैच हो चुके हैं. प्लेऑफ की 4 टीमें मिल गई हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), राजस्थान रॉयल्स (RR), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इस सीजन क्वालीफाई किया है. लीग स्टेज में हुए 70 मैचों के दौरान कुल 1208 छक्के लगे हैं. आईपीएल के इतिहास में यह किसी भी सीजन के सबसे ज्यादा सिक्स हैं.

इस आर्टिकल में हम आपके लिए उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने इस सीजन सबसे लंबे छक्के लगाए हैं. इस सीजन महेंद्र सिंह धोनी के नाम सबसे बड़ा छक्का है. उन्होंने 110 मीटर दूर गेंद को भेजा था, जो स्टेडियम के बाहर जाकर गिरी थी. यश दयाल के खिलाफ लगा यह सिक्स इस सीजन फैंस को खूब पसंद आया. नीचे जानिए सबसे लंबे छक्के लगाने वाले 5 प्लेयर के बारे में…

1. महेंद्र सिंह धोनी (CSK)

एमएस धोनी ने आईपीएल 2024 के 68वें मैच में आरसीबी के खिलाफ 110 मीटर का छक्का लगाया था. गेंदबाज यश दयाल थे. ये वही ओवर था, जिसमें सीएसके को क्वालीफाई करने के लिए 17 रनों की दरकार थी, लेकिन छक्का लगाने के बाद धोनी आउट हो गए थे और आरसीबी मैच जीतकर प्लेऑफ में पहुंच गई.

2. दिनेश कार्तिक (RCB)

दिनेश कार्तिक ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इस सीजन के 30वें मैच में 108 मीटर दूर गेंद को फेंका था, यह छक्का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में लगा था था, जिसकी लंबाई 108 मीटर दर्ज की गई थी.