खेल

भारत को जल्द मिलने वाला है नया हेड कोच

स्पोर्ट्स डेस्क।    टीम इंडिया के अगले हेड कोच के अप्लाई करने की आखिरी तारीख 27 मई रखी गई थी. जिसके बाद चौकाने वाला आंकड़ा सामने आया है. टीम इंडिया के हेड कोच के लिए 3000 से भी ज्यादा अप्लीकेशन बीसीसीआई को मिले हैं. एम एस धोनी और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गजों के नाम का प्रयोग करके बीसीसीआई (BCCI) को अप्लीकेशन भेजे गए।

हालांकि, 3 हाजर अप्लीकेशन में से ज्यादातर फर्जी अप्लीकेशन हैं. भारतीय टीम के अगले हेड कोच को लेकर लगातार कवायद जारी है. वर्तमान कोच राहुल द्रविड़  का कार्यकाल सिर्फ टी20 वर्ल्ड कप तक ही है और इसी वजह से बीसीसीआई नए कोच की तलाश में जुटी हुई है. 

एम एस धोनी और सचिन तेंदुलकर के नाम से मिले फर्जी एप्लीकेशन

एक रिपोर्ट के मुताबिक, कई सारे लोगों ने प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी, होम मिनिस्टर अमित शाह, पूर्व भारतीय कप्तान एम एस धोनी और दिग्गज सचिन तेंदुलकर  के नाम से भी फर्जी अप्लीकेशन भेजे हैं. टीम इंडिया की कोचिंग करने से कई दिग्गज इंकार भी कर चुके हैं. 

हालांकि, बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बयान दिया था कि बोर्ड ने किसी भी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर को कोचिंग करने का ऑफर नहीं दिया था और जितने भी क्रिकेटर ये दावा कर रहे हैं, वो सब झूठ है. इन सबके बीच गौतम गंभीर के नाम की चर्चा इस वक्त सबसे ज्यादा हो रही है. गंभीर की मेंटरशिप में हाल ही में केकेआर ने आईपीएल का टाइटल जीता है और इसी वजह से कहा जा रहा है कि वही भारत के अगले कोच हो सकते हैं.