प्रदेश
राम मय हुआ भगवान राम का ननिहाल: आज छत्तीसगढ़ में बनेंगे 3 विश्व रिकॉर्ड, कल नवा रायपुर के चौक-चौराहों पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का होगा लाइव प्रसारण
रायपुर। भगवान राम की नगरी अयोध्या में राम लला के विराजमान होने को अब 48 घंटे से भी कम समय रह गया है. उससे पहले ही पूरा देश राम के रंग डूब चुका है. राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए न सिर्फ अयोध्या बल्कि देशभर में तैयारियां चल रही है. भगवान राम का ननिहाल छत्तीसगढ़ पूरी तरह से राममय होने की तैयारी कर चुका है. अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पूर्व सांध्य पर आज रायपुर में ‘भांचा राम ननिहाल महोत्सव’ मनाया जाएगा. इस दौरान छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ तीन बड़े विश्व रिकॉर्ड बनाने जा रहा है.
आज छत्तीसगढ़ में बनेंगे ये 3 विश्व रिकॉर्ड –
- रायपुर के साइंस कॉलेज में धान से बनी हुई विश्व की सबसे बड़ी राम जी की रंगोली बनाई जाएगी.
- विश्व का सबसे लंबा 2000 मीटर लंबा रामनामी गमछा तैयार किया जाएगा.
- 501 बच्चे राम जी का रुप बनाकर भव्य शोभायात्रा निकालेंगे. झांकी साइंस कॉलेज से राम मंदिर तक जाएगी.
बता दें कि, यह तीनों कार्यक्रम अपने तय समय और व्यवस्था के अनुरुप हुए तो ये तीनों रिकार्ड में दर्ज होंगे.
22 जनवरी को कहां क्या-क्या आयोजन होगा
वीआईपी रोड पर बने राम मंदिर में 22 जनवरी को दिनभर भजन कीर्तन का आयोजन होगा. राम मंदिर में सुबह से शाम तक नेता मंत्री और विधायकों का दर्शन और आने जाने का सिलसिला चलता रहेगा. प्रदेशभर में जितने भी जिला मुख्यालय हैं वहां कांग्रेस कार्यकर्ता हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करेंगे. पाठ में सभी कांग्रेस के नेता और विधायक शामिल होंगे. चंदखुरी के कौशल्या मंदिर में हवन का आयोजन किया गया है. मंदिर में बड़ी संख्या में पहुंचकर भक्त हवन और पूजन में शामिल होंगे. सुंदरकांड का पाठ भी यहां किया जाएगा. मंदिर में कांग्रेस भी सुंदरकांड का पाठ करने पहुंचेगी.
इन जगहों में होगा प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण
प्रदेश के ज्यादातर आश्रम और छात्रावास में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की जाएगी. शिक्षा विभाग और शासन की ओर से आश्रम और छात्रावासों सहित दफ्तरों में शंखध्वनी और घंटी बजाई जाएगी. शाम के वक्त लोग अपने अपने घरों पर दीपोत्सव भी करेंगे. नवा रायपुर यानि स्मार्ट सिटी में 20 चौक चौराहों पर स्पीकर के जरिए और एलईडी की मदद से लोगों को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा देखने का अवसर दिया जाएगा.
सूचना का अधिकार में ई फाइलिंग सुविधा पर हुई राज्य स्तरीय कार्यशाला
रायपुर। सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत ई फाइलिंग सुविधा एवं स्व पंजीयन विषय पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन आज रायपुर स्थित सर्किट हाउस के ऑडिटोरियम में किया गया। राज्य सूचना आयुक्त मनोज त्रिवेदी, धनवेंद्र जायसवाल, आयोग के सचिव जी आर चुरेंद्र और राज्य शासन की नोडल अधिकारी एवं उप सचिव सामान्य प्रशासन मेरी खेस की उपस्थिति में इस कार्यशाला में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय के नोडल अधिकारी उपस्थित हुए। इस कार्यशाला में छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के अधिकारियों एवं एन आई सी के अधिकारियों के द्वारा ऑनलाइन पोर्टल में स्व- पंजीयन एवं ई फाइलिंग की सुविधा के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। कार्यशाला में अधिकारियों की शंकाओ का समाधान भी किया गया।
बृहस्पत सिंह और विनय जायसवाल कांग्रेस पार्टी से निष्कासित
बगिया के फूल से अब महकेगा पूरा छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ के 18 लाख गरीबों को मिलेगा आवास, जल्द किसानों को 2 साल का दिया जाएगा बकाया बोनस, विष्णु कैबिनेट की पहली बैठक में लिए गए फैसले
Resignation of Mahant Ramsundar Das : हार के बाद महंत रामसुंदर दास ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा
रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल विधानसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी के एक वरिष्ठ नेता महंत रामसुंदर दास ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बता दें महंत रामसुंदर दास को पार्टी ने इस बार रायपुर दक्षिण सीट से प्रत्याशी बनाया था। महंत रामसुंदर दास भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल से हार गए। रायपुर दक्षिण सीट पर भाजपा ने रिकार्ड मतों से जीत दर्ज की है। महंत रामसुंदर दास ने इस हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
महंत रामसुंदर दास शिवरीनारायण मंदिर के मठाधीश है। रायपुर के ऐतिहासिक दूधाधारी मठ में उन्होंने बाल्यकाल से ही रहकर पढ़ाई की थी। यहां के महंत वैष्णव दास के देहांत के बाद मठ के उतराधिकारी बने। उसके अलावा उनका पेशा कृषि है। वह पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के अध्यक्ष रहे। 2003 में पामगढ़ विधानसभा से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए। फिर 2008 में जैजैपुर विधानसभा से दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए।
पार्टी ने बनाया था रायपुर दक्षिण सीट से प्रत्याशी
इस बार भी महंत रामसुंदर दास जांजगीर-चांपा जिला की किसी सीट से चुनाव लड़ना चाह रहे थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें रायपुर दक्षिण सीट से प्रत्याशी बना दिया। इसको लेकर महंत रामसुंदर दास ने पार्टी फोरम में अपनी आपत्ति भी दर्ज कराई, लेकिन पार्टी का आदेश मानते हुए उन्होंने चुनाव लड़ा। रायपुर के महापौर एजाज ढेबर उनके चुनाव संचालक थे।
दुख की घड़ी में पूरा छत्तीसगढ़ शहीद जवान के परिजनों के साथ है : CM साय
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहीद कमलेश साहू के परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस, शहीद जवान को अर्पित की श्रद्धांजलि
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर जिले में हुए आईईडी ब्लास्ट में सक्ती जिले के हसौद निवासी शहीद जवान कमलेश साहू को नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं। मुख्यमंत्री ने शहीद जवान के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा छत्तीसगढ़ उनके परिजनों के साथ है। कमलेश साहू ने आदम्य साहस का परिचय देते हुए वीरगति प्राप्त की है।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज सक्ती जिले के हसौद पहुंचकर शहीद कमलेश साहू को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने शहीद के पिता मुंगेश्वर साहू को गले लगाकर उन्हें ढांढस बंधाया। शर्मा ने शहीद कमलेश की माता श्रीमती तारा देवी साहू, पत्नी वृंदाबाई साहू, शहीद की बड़ी बहन कमलेश्वरी साहू और छोटे भाई यशवंत साहू सहित अन्य परिजनों से भी मुलाकात की और सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि शहीद कमलेश साहू ने देश की सेवा करते हुए वीरगति प्राप्त की है, उनकी शहादत को नमन है। विधायक केदार कश्यप, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने भी हसौद पहुंचकर शहीद कमलेश को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सक्ती की कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक एम. आर आहिरे सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने भी शहीद जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की।
साय कैबिनेट की मीटिंग खत्म, CM अब सचिव स्तर के अधिकारियों की ले रहे है बैठक
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में नई सरकार की प्रथम कैबिनेट की बैठक ख़त्म हो गई है। इसके तुरंत बाद साय की अध्यक्षता में अब यहां महानदी भवन नवा रायपुर में विभिन्न विभागों के सचिव स्तर के अधिकारियों की बैठक चल रही है। बैठक में विभन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। बैठक में उप मुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा भी उपस्थित हैं।
बता दें कि 3 बजे सीएम साय कैबिनेट में लिए फैसले की जानकारी देंगे। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि आज महानदी भवन, नवा रायपुर कार्यालय में नई सरकार की प्रथम कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर हमारी सरकार जनहितकारी एवं ऐतिहासिक निर्णय लेगी।
संघी अरुण साव बने उपमुख्यमंत्री, सेवा सुशासन के साथ अपराधियों जिहादियों पर चलेगा बुलडोजर
CG Cabinet Meeting : कल 11 बजे साय कैबिनेट की पहली बैठक! नई सरकार ले सकती है ये बड़े फैसले
छत्तीसगढ़ में आज से साय सरकार, विष्णु देव साय ने ली सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी रहे मौजूद
सीएम विष्णुदेव साय और मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह, देखें LIVE
रायपुर। साइंस कॉलेज मैदान में सीएम विष्णुदेव साय और मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह हो रहा है. इस शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर शामिल होने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर पहुँचे है।
लिंक पर क्लिक कर देखें लाइव
धारा 370 पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला भारत विरोधियों पर करारा प्रहार- अरुण साव
शपथ ग्रहण से पहले सीएम विष्णु देव साय दर्शन करने पहुंचे जगन्नाथ मंदिर, विधिवत पूजा-अर्चना कर की सुख-समृद्धि की कामना
पंडरिया में गरजे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
कबीरधाम/पंडरिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा के पक्ष में विजय संकल्प महारैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
पंडरिया विधानसभा के रणवीरपुर ग्राम में भाजपा की विजय संकल्प महारैली' को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ की जनता को चुनाव में हिस्सा लेना है। आप सभी जब वोट देने जाएं तो किसी विधायक को चुनने या विधायक को मंत्री बनाने के लिए वोट न करें। आपका वोट छत्तीसगढ़ का भविष्य संवारने के लिए है। आपका वोट नक्सलवाद को खत्म करने और आदिवासी क्षेत्र को विकसित क्षेत्र बनाने के लिए है।"
केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा, "जिनके मन में अपने प्रदेश की गरीब जनता की भलाई न हो, जो व्यक्ति अपने प्रदेश की जनता के विकास की जगह अपनी राजनीति का विकास करना चाहता हो वो छत्तीसगढ़ का कभी भला नहीं कर सकता। यह कांग्रेस का बनाया हुआ प्रीपेड सीएम है। अगर गलती से भूपेश बघेल दोबारा मुख्यमंत्री बन गए तो इस प्रीपेड कार्ड को कांग्रेस स्वाइप करके एटीएम से रोज हजारों-करोड़ रुपए निकाल कर ले जाएगी।"
ज्ञात हो कि पंडरिया विधानसभा में 7 नवंबर को प्रथम चरण में मतदान होना है।
राज्य सरकार की तिजोरी खाली है, वेतन दे नहीं सकते और बाँट रहे हैं वादे : डॉ. रमन सिंह
रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने एक बार फिर राज्य सरकार पर एक्स पोस्ट के जरिए निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तिजोरी खाली है, वेतन दे नहीं सकते और वादे बाँट रहे हैं.
डॉ. रमन सिंह ने अपने एक्स पोस्ट में कहा कि भूपेश बघेल सिर्फ बड़ी-बड़ी घोषणाएं करते हैं, लेकिन सच ये है कि वो सिर्फ बड़े-बड़े घोटालों करते हैं. वास्तविकता यह है कि राज्य सरकार केंद्रीय अखिल भारतीय अधिकारियों और पेंशनभोगियों (IAS, IPS, IFS) को ठीक से वेतन देने में तक असक्षम है.
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अखिल भारतीय अधिकारियों को जहां अभी केंद्र सरकार 46% डीए दे रही है वहीं छत्तीसगढ़ सरकार विगत 10 माह से केवल 38% ही दे रही है जो केंद्र सरकार से 8% कम है. राज्य स्तरीय कर्मचारियों अधिकारियों को छत्तीसगढ़ में ही 42% डीए प्राप्त हो रहा है.
उन्होंने कहा कि पूरे देश में केवल छत्तीसगढ़ राज्य में अखिल भारतीय अधिकारियों को इतना कम वेतन मिल रहा है, जो प्रदेश के राजकोष की दयनीय स्थिति को बता रहा है, क्योंकि प्रदेश के राजस्व में इस सरकार ने भारी लूट की है.