अपनी ही सरकार में पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर हुए नजर बंद, रायपुर में CM हाउस के सामने धरना देने से पहले एम्स के पास रोका
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज सियासी तापमान गरमाया हुआ है, वो भी तब जब देश के गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे हुए है। सूबे के पूर्व गृहमंत्री और सीनियर आदिवासी नेता ननकीराम कंवर को रायपुर में पुलिस ने नजर बंद कर दिया है। कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत को हटाने की मांग को लेकर ननकीराम कंवर आज सीएम हाउस के सामने धरना देने जाने वाले थे। लेकिन उससे पहले ही पुलिस के अधिकारियों ने उन्हे एम्स के पास रोक लिया।
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के बीच राजनीतिक उबाल देखी जा रही है। एक तरफ आज जहां देश के गृहमंत्री अमित शाह रायपुर से बस्तर दौरे पर पहुंचे हुए है। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना देने रायपुर पहुंचे हुए है। आपको बता दे ननकीराम कंवर ने कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत के खिलाफ 14 बिंदुओं पर गंभीर शिकायत करते हुए जिले से हटाने की मांग की थी। साथ ही कलेक्टर को नही हटाये जाने पर आज 4 अक्टूबर से सीएम हाउस के बाहर धरने पर बैठने की धमकी भी दी थी।