प्रदेश / छत्तीसगढ़

बस्तर में 130 माओवादियों के साथ नक्सल प्रवक्ता रूपेश ने पुलिस के सामने किया सरेंडर, इनमें CCM और DVCM सदस्य भी शामिल

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित बस्तर में नक्सली लगातार हथियार छोड़ मुख्य धारा से जुड़ रहे है। इसी कड़ी में एक बार फिर नक्सली प्रवक्ता और दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर रूपेश ने आत्मसमर्पण कर दिया है। माड़ डिवीजन और इंद्रावती एरिया कमेटी इलाके में एक्टिव रूपेश ने अपने 130 साथियों के साथ बीजापुर पुलिस के समक्ष हथियार डालकर आत्मसमर्पण किया हैं।

आपको बता दे इतनी बड़ी संख्या में नक्सलियों ने सरेंडर से पहले सभी इंद्रावती नदी के दूसरी तरफ घाट पहुंचे। यहां से उन्हें बोट के जरिए बीजापुर पुलिस के पास लाया गया। इस पूरे इलाके में पुलिस बल को तैनात किया गया है। आपको बता दे पुलिस के सामने सरेंडर करने वाला रूपेश नक्सलियों का प्रवक्ता और हार्डकोर नक्सली है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में पुरूष नक्सलियों के साथ ही महिला नक्सली भी शामिल है, जिन्होने पुलिस के सामने अपना हथियार डाला है।

बताया जा रहा है कि रूपेश के साथ आए लोगों में 1 सेंट्रल कमेटी मेंबर, 2 दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर, 15 डिविजनल कमेटी मेंबर कैडर के माओवादी शामिल हो सकते हैं। इस सरेंडर के बाद पूरा माड़ डिवीजन खाली हो जाएगा। बता दें कि एक दिन पहले ही 15 अक्टूबर को कांकेर जिले में करीब 50 से ज्यादा नक्सलियों ने सरेंडर किया था। इनमें टॉप लीडर राजू सलाम, कमांडर प्रसाद और मीना शामिल है। जंगलों से बाहर आकर इन नक्सलियों ने कामतेड़ा बीएसएफ कैंप में हथियार डाले हैं।