फार्मा–मेडटेक नवाचार पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद में उठाए सवाल, PRIP योजना के वित्तीय ढांचे, उद्देश्यों और समयसीमा पर सरकार से मांगी विस्तृत जानकारी
नई दिल्ली /रायपुर। रायपुर लोकसभा के लोकप्रिय सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने एक बार फिर लोकसभा में अपनी सक्रियता, दूरदर्शिता और जनहितैषी नेतृत्व का प्रभावशाली परिचय दिया।
शुक्रवार को फार्मा–मेडटेक सेक्टर से जुड़े देश के सबसे महत्वपूर्ण नवाचार कार्यक्रम PRIP (Promotion of Research and Innovation in Pharma-MedTech) पर उन्होंने सरकार से विस्तारपूर्वक जानकारी मांगते हुए देश में अनुसंधान, नवाचार और उभरते रोजगार अवसरों को नए आयाम देने वाला सार्थक हस्तक्षेप किया।
सांसद अग्रवाल ने लोकसभा में पूछा कि PRIP योजना के उद्देश्य, घटक, कुल वित्तीय परिव्यय और इसके अंतर्गत देशभर में अनुसंधान-संरचना सुदृढ़ीकरण की क्या दिशा है। इसके साथ ही उन्होंने नवा रायपुर, छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित मध्य भारत के सबसे बड़े फार्मा पार्क को पूर्ण करने की समय-सीमा जानने की पहल की।
जिससे यह स्पष्ट झलकता है कि श्री अग्रवाल छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे देश के औद्योगिक विकास, अनुसंधान आधारित अर्थव्यवस्था और गुणवत्तापूर्ण रोजगार के भविष्य को लेकर अत्यंत गंभीर और सजग हैं।
सदन में जवाब देते हुए रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने PRIP योजना के तहत 5,000 करोड़ रुपये के वित्तीय प्रावधानों, इसके उद्देश्यों और नाईपर संस्थानों में उत्कृष्टता केंद्रों (COE) की स्थापना से जुड़े विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने जानकारी दी कि मोहाली, अहमदाबाद, गुवाहाटी, कोलकाता, रायबरेली, हाजीपुर और हैदराबाद के नाईपर संस्थानों में COE स्थापित किए गए हैं, जिनके माध्यम से अनुसंधान क्षमता और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत किया जा रहा है। इसके साथ ही मंत्री ने स्पष्ट किया कि नवा रायपुर के फार्मा पार्क के लिए अभी तक औषध विभाग की मंजूरी लंबित है।
सांसद अग्रवाल की इस पहल से प्रमाणित होता है कि वे संसद में केवल प्रश्न नहीं उठाते, बल्कि नवीन तकनीकों, आधुनिक अनुसंधान तंत्र और रोजगार सृजन से जुड़े राष्ट्रीय मुद्दों पर ठोस नीतिगत नेतृत्व देते हैं।
छत्तीसगढ़ और भारत के युवाओं के लिए उन्नत शोध-अवसर, मेडिकल टेक्नोलॉजी उद्योगों का विस्तार और वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने की दिशा में यह कदम अत्यंत महत्वपूर्ण है। श्री अग्रवाल की सक्रियता न केवल प्रदेश का गौरव बढ़ाती है, बल्कि भारत को “वैश्विक इनोवेशन हब” बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को भी नई ऊर्जा देती है।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल निरंतर की तरह आज भी जनहित, विकास और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संसद में अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।