शेयर बाजार/व्यापार

Red Magic 11 Pro सीरीज हुई लॉन्च

Red Magic 11 Pro : नूबिया (Nubia) के सब-ब्रांड ने शुक्रवार को अपना नया Red Magic 11 Pro सीरीज लॉन्च किया। खास बात यह है कि यह कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जिसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी दी गई है। फोन खासतौर पर गेमिंग यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

Red Magic 11 Pro सीरीज दो मॉडल में पेश हुई है — Red Magic 11 Pro और Red Magic 11 Pro+। Pro मॉडल दो कलर और दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च हुआ है, जबकि Pro+ मॉडल तीन कलर और चार स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध रहेगा। इसमें पावरफुल 8,000mAh की बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक गेमिंग और मल्टीटास्किंग को सपोर्ट करेगी।

कीमत और वेरिएंट

Red Magic 11 Pro का बेस मॉडल (12GB RAM + 256GB स्टोरेज) की कीमत CNY 4,999 (लगभग 62,000 रुपये) रखी गई है।

इसका टॉप वेरिएंट (16GB RAM + 512GB स्टोरेज) CNY 5,699 (करीब 70,000 रुपये) का होगा।

 कलर ऑप्शन

यह स्मार्टफोन डार्क नाइट और सिल्वर वॉर गॉड कलर में लॉन्च किया गया है, जबकि Pro+ मॉडल के लिए अतिरिक्त तीन रंग उपलब्ध होंगे।