शेयर बाजार/व्यापार

TVS ला रहा कमाल का मैक्सी इलेक्ट्रिक स्कूटर, मिलेगा 7-इंच TFT डिस्प्ले और 150km की रेंज

TVS : देश की दिग्गज टू-व्हीलर निर्माता कंपनी TVS Motor Company इलेक्ट्रिक सेगमेंट में एक और बड़ा धमाका करने जा रही है। खबर है कि कंपनी जल्द ही अपने नए मैक्सी इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस स्कूटर में स्टाइलिश लुक्स के साथ-साथ हाईटेक फीचर्स और लंबी रेंज मिलने की उम्मीद है।

डिजाइन और लुक्स

TVS का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर एक प्रीमियम मैक्सी-स्कूटर डिजाइन में आएगा, जो Yamaha Aerox और Aprilia SXR जैसे स्कूटरों को कड़ी टक्कर देगा। इसमें LED हेडलैंप्स, बड़े अलॉय व्हील्स और आकर्षक बॉडी ग्राफिक्स दिए जाएंगे।

7-इंच TFT डिस्प्ले

इस स्कूटर का सबसे खास फीचर होगा इसका 7-इंच का फुल डिजिटल TFT डिस्प्ले, जिसमें स्मार्ट कनेक्टिविटी, नेविगेशन, कॉल-मैसेज अलर्ट, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और राइड मोड्स जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे।

रेज और परफॉर्मेंस

नया TVS इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 150 किलोमीटर तक की रेंज देगा। इसमें लिथियम-आयन बैटरी पैक और फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जाएगी, जिससे बैटरी सिर्फ 1 घंटे में 80% तक चार्ज हो सकेगी।

स्पीड और मोटर पावर

इसमें 6kW तक की इलेक्ट्रिक मोटर दी जा सकती है, जो स्कूटर को 0 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार महज 5 सेकंड में पकड़ने में सक्षम बनाएगी। इसकी टॉप स्पीड करीब 90-100 kmph रहने की उम्मीद है।

संभावित कीमत और लॉन्च

TVS इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 2025 के मध्य तक लॉन्च कर सकती है। इसकी कीमत 1.60 लाख से 1.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी जा सकती है। कंपनी इसे अपने मौजूदा TVS iQube से ऊपर के प्रीमियम सेगमेंट में पेश करेगी।