प्रदेश
NRI स्पॉन्सर्ड कोटा विवाद: दस्तावेज सत्यापन के अंतिम दिन मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा- “वेरिफिकेशन नहीं कराने वालों की सीट होगी रद्द”
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निजी मेडिकल कॉलेजों में एनआरआई स्पॉन्सर्ड कोटे को लेकर उठे विवाद के बाद 19 अक्टूबर से दस्तावेजों की जांच शुरू हुई थी, जिसका आज आखिरी दिन था। मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि कोर्ट के निर्देशानुसार उन विद्यार्थियों के दस्तावेज़ का नियमानुसार सत्यापन किया जा रहा है, जिन्हें NRI कोटे में सीट आवंटित की गई है। सत्यापन प्रक्रिया के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने स्पष्ट किया, “सत्यापन नहीं तो सीट नहीं,” जिसका मतलब यह है कि यदि आवंटित सीट के विद्यार्थी दस्तावेज़ सत्यापन कराने में असमर्थ रहते हैं, तो निर्धारित समय सीमा के बाद उनकी सीट स्वतः निरस्त मानी जाएगी। उन्होंने बताया कि NMC के दिशा-निर्देशों के अनुसार, सत्यापन के बाद अगर कोई सीट खाली रहती है, तो आगे की भर्ती प्रक्रिया के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) से मार्गदर्शन लिया जाएगा।
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने 24 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में SLA (C) 22174/ 2024 पंजाब व अन्य विरुद्ध निर्णय दिया गया। इसमें एमबीबीएस एनआरआई स्पॉन्सर्ड कोटा को फ्रॉड कहते हुए एनआरआई कोटे पर एनआरआई छात्रों को ही प्रवेश देने की बात कही गई थी। इसके बाद भी प्रदेश के निजी मेडिकल कॉलेजों की एनआरआई स्पॉन्सर्ड कोटा सीट पर सेकंड राउंड काउंसिलिंग हुई। 50 छात्रों के एडमिशन भी हुए। उधर, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आधार पर चिकित्सा शिक्षा संचालनालय ने महाधिवक्ता से अभिमत मांगा और फिर तय किया गया था कि एनआरआई कोटे से प्रवेशित छात्र और पंजीकृत छात्रों के दस्तावेज की जांच कराई जाए।
राज्य में एनआरआई की 103 सीट
राज्य में वर्तमान में पांच निजी मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं। एकमात्र कॉलेज में अप्रवासी भारतीय कोटे की 15 सीट है और बाकी चार में 22 सीट निर्धारित है। दूसरे राउंड की काउंसिलिंग तक 93 सीटों पर प्रवेश पूरा कर लिया गया था, शेष 10 सीटों पर एडमिशन मॉपअप के माध्यम से दिया जाना था। इसके बाद मंगलवार 15 अक्टूबर को मॉपअप राउंड के आवंटन को स्थगित करने का आदेश जारी किया गया था।
खाली सीटें सामान्य छात्रों को
काउंसिलिंग के दौरान अगर निजी मेडिकल कॉलेज में एनआरआई कोटे की सीट खाली रह जाती है, तो उसका आवंटन नीट के आधार पर सफल सामान्य छात्रों को किया जाएगा। इसका सीधा लाभ प्रदेश के उन मेधावी छात्रों को मिलेगा, जो थोड़े कम अंक की वजह से एडमिशन से चूक जाते हैं।
लगेगी धांधली पर रोक
पुराने नियम के आधार पर एनआरआई कोटे से एडमिशन के नाम पर एक करोड़ से ज्यादा राशि में एमबीबीएस की सीट बेचने का गोरखधंधा इस आदेश के लागू होने के बाद थम जाएगा। अब तक वर्ष 2018 के नियम के आधार पर इस श्रेणी की सीटों का आवंटन किया जाता था, जिसका लाभ ऐसे छात्र भी उठाते थे जो अपात्र थे।
दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू : हाईअलर्ट पर रायपुर और दुर्ग, IG अमरेश संभालेंगे सुरक्षा की कमान
रायपुर। भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रही है. इस दौरान राष्ट्रपति आधा दर्जन से अधिक कार्यक्रमों में शामिल होंगी. राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे को लेकर रायपुर और दुर्ग को हाईअलर्ट पर रखा गया है. रायपुर में सुरक्षा की दृष्टि से एक हज़ार से अधिक जवानों की तैनाती की गई है. साथ ही आईजी, डीआईजी, एडिशनल एसपी समेत 100 से अधिक अधिकारी ड्यूटी में तैनात रहेंगे. राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का मिनट टू मिनट दो दिवसीय कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन ने राज्य सरकार को भेज दिया है.
राष्ट्रपति के दौरे की तैयारी तेज हो चुकी है. इस दौरे में सुरक्षा व्यवस्था का खास ध्यान रखा जा रहा है. राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर डीजीपी ने वरिष्ठ अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश जारी किए हैं. राष्ट्रपति सुरक्षा की पूरी कमान रायपुर रेंज आईजी अमरेश मिश्रा के हाथों रहने वाली है. आईजी अमरेश मिश्रा वरिष्ठ अफसर के साथ-साथ वीवीआईपी सुरक्षा की भी अच्छी समझ रखते है इसीलिए उन्हें सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
राष्ट्रपति मुर्मू के मिनट टू मिनट कार्यक्रम के मुताबिक वे रायपुर में पहले कई कार्यक्रमों में शिरकत करने वाली है. रायपुर एयरपोर्ट से एम्स, एनआईटी, नवा रायपुर, राजभवन, जगन्नाथ मंदिर समेत आधा दर्जन से अधिक कार्यक्रमों में शामिल होंगी. इस दौरान शहर के अलग-अलग इलाकों में एक हज़ार से अधिक पुलिस जवान और सौ से अधिक पुलिसक के आला अधिकारी सुरक्षा संभालेंगे. इसके लिए अन्य जिलो से अतिरिक्त बल भी बुलाया गया है.
राष्ट्रपति की सुरक्षा में इन अफसरों की तैनाती
आईजी अमरेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर संतोष कुमार सिंह, प्रशांत कुमार अग्रवाल, अभिषेक मीणा, सुजीत कुमार, अभिषेक पल्लव, प्रशांत ठाकुर, धर्मेंद्र सिंह, अमित तुकाराम कांबले समेत अन्य अधिकारी राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात रहेंगे.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
25 अक्टूबर 2024 (पहला दिन)
सुबह 11 बजे: राष्ट्रपति का रायपुर एयरपोर्ट पर आगमन.
सुबह 11:30 बजे: रायपुर एम्स के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी.
दोपहर 1 बजे: एम्स से रवाना होकर राजभवन पहुंचेंगी.
दोपहर 3 बजे: NIT रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी.
शाम 4:30 बजे: नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में स्थानीय आदिवासियों से मुलाकात.
शाम 6 बजे: राजभवन लौटेंगी और रात्रि विश्राम करेंगी.
26 अक्टूबर 2024 (दूसरा दिन)
सुबह 9 बजे: विवेकानंद सरोवर, रायपुर का दौरा.
सुबह 10 बजे: रायपुर एयरपोर्ट से भिलाई के लिए प्रस्थान.
सुबह 11 बजे: IIT भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी.
दोपहर 1:30 बजे: भिलाई से वापस रायपुर स्थित राजभवन लौटेंगी.
दोपहर 3:30 बजे: पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति चिकित्सा एवं आयुष विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी.
शाम 5 बजे: दीक्षांत समारोह के बाद दिल्ली के लिए रायपुर एयरपोर्ट से प्रस्थान करेंगी.
पर्यटकों के लिए मनमोहक है मयाली का मनोरम दृश्य, पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बनाता मयाली नेचर कैम्प




मयाली के नेचर कैम्प में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 22 अक्टूबर को सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक होगी। इसका उद्देश्य मयाली स्थित नेचर कैम्प को पर्यटन स्थल के रूप में एक नई पहचान दिलाना है। इस बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री सहित मंत्रीगण, सांसद, विधायक एवं जनप्रतिनिधिगण ग्राम पंचायत खण्डसा से मयाली नेचर कैम्प तक जलविहार करते हुए नाव से पहुँचेंगे। इस दौरान वे यहाँ के मनोरम दृश्यों को बहुत ही करीब से देख पाएंगे। मयाली में गेंदे सहित आसपास खिलने वाले अन्य पीले फूलों और जवाफूल, बासमती धान की बालियों, पीले मक्के के साथ मनमोहक स्वागत द्वार तैयार किए गए हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय के गृह जिले जशपुर के मयाली में सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक के लिए खास तैयारी की गई है। यहाँ ग्रामीण महिलाओं ने मुख्यमंत्री सहित अन्य सभी अतिथियों के लिए खुद स्वागत द्वार तैयार किए हैं। यहाँ की संस्कृति के अनुरूप जवाफूल, बासमती धान के बालियों, मक्के और फूलों से सजाया गया है। ग्रामीणों विशेषकर महिलाओं का कहना है कि मयाली में सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण का आयोजन हम सभी के लिए खुशी और गौरवान्वित करने का क्षण है। उनकी ग्राम पंचायत खण्डसा के मयाली में सरगुजा क्षेत्र के विकास की गाथा लिखी जाएगी और हमारे मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्री, सांसद, जनप्रतिनिधि, बड़े अधिकारी भी यहाँ आएंगे।
मयाली नेचर कैम्प स्थल पर जिला प्रशासन द्वारा भी व्यापक तैयारी की गई है। पत्थरों में उकेरे गए खूबसूरत दृश्य, रंगीन लाइट में आकर्षित करते पानी के फव्वारे, जुगनुओं की तरह टिमटिमाते झिलमिलाते रोशनी मयाली बांध में भरे हुए पानी के बीच बहुत दूर से ही सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। अपनी खूबसूरती से मयाली बांध और आसपास का सुंदर नैसर्गिक नजारा पर्यटन स्थल के रूप में मयाली को एक नई पहचान देने के लिए तैयार है।
राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट…
रायपुर। राज्य सरकार ने राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला किया है. जारी आदेश में 11 एडिशनल एसपी को इधर से उधर किया गया है.
देखें लिस्ट –


दक्षिण विधानसभा उपचुनाव: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, मुख्यमंत्री साय, नितिन नबीन समेत इन दिग्गजों का नाम शामिल
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर दक्षिण विधानसभा में उपचुनाव का बिगुल बज चुका है. सत्तारूढ़ दल भाजपा ने सबसे पहले प्रत्याशी की घोषणा भी कर दी है. पार्टी ने पूर्व सांसद सुनील सोनी को दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है. इस बीच सोमवार को पार्टी ने उपचुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है. इस लिस्ट में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, पूर्व सांसद रमेश बैस, डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री तोखन साहू, केदार कश्यप, दयालदास बघेल, लखन लाल देवांगन, ओ.पी. चौधरी, श्याम बिहारी जयसवाल समेत 40 स्टार प्रचारकों का नाम शामिल है.
देखें लिस्ट –

गौरतलब है कि रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में 13 नवंबर 2024 को मतदान होगा, और इसके परिणाम 23 नवंबर 2024 को घोषित किए जाएंगे। चुनावी प्रक्रिया को लेकर स्थानीय प्रशासन ने सभी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा
रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज सरगुजा संभागीय मुख्यालय अंबिकापुर में लोक निर्माण विभाग के सरगुजा संभाग में कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अंबिकापुर विश्रामगृह में आयोजित बैठक में अधिकारियों को परफॉर्मेंस गारंटी वाली सड़कों का निरीक्षण करने और विभागीय अभियंताओं को फील्ड में भेजकर रिपोर्ट लेने के निर्देश दिए। उन्होंने परफॉर्मेंस गारंटी वाली सड़कों पर पूरी जानकारी प्रदर्शित करते हुए डिस्प्ले बोर्ड लगाने को कहा। उन्होंने सड़कों की नियमित रिपोर्टिंग के लिए पुख्ता कार्यप्रणाली विकसित करने के साथ ही सड़कों के संधारण के लिए निर्धारित एसओपी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह और प्रमुख अभियंता के.के. पीपरी भी समीक्षा बैठक में शामिल हुए।
उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव बैठक में कहा कि सड़कों का रखरखाव शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। राज्य में सड़कों के संधारण के लिए राशि स्वीकृत करने से लेकर निविदा स्तर तक की पूरी कार्यवाही हो चुकी है। जल्दी ही सड़कों के संधारण से प्रदेश में सड़कों की स्थिति में सकारात्मक बदलाव आएगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बेहतर कार्य पद्धति अपनाते हुए आज की जरूरतों के अनुरूप अपग्रेड होने को कहा। उन्होंने काम को व्यवस्थित कर अपने नियंत्रण में रखने के निर्देश दिए जिससे समय पर काम पूर्ण होंगे और लोगों को लाभ मिलेगा।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बैठक में अधिकारियों को खुद फील्ड में जाकर परफॉर्मेंस गारंटी वाली सड़कों के निरीक्षण के निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों की स्थिति की वास्तविक जानकारी के लिए ऐसी कार्यप्रणाली विकसित करने को कहा जिससे नियमित रूप से सड़कों की स्थिति की रिपोर्टिंग मिलती रहे। श्री साव ने सड़कों के संधारण के लिए राज्य शासन द्वारा निर्धारित एसओपी का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में लापरवाही नहीं होनी चाहिए, अन्यथा शासन की छवि खराब होती है। उन्होंने सड़क मरम्मत के कार्यों में पूर्ण गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा। इसमें किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संधारण के बाद गड्ढामुक्त सड़कों की जानकारी पब्लिक फोरम पर प्रदर्शित करने को कहा।


श्री साव ने अधिकारियों को सभी कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने की हिदायत देते हुए कहा कि लंबित कार्यों से काफी नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने ठेकेदारों पर नियंत्रण रखने के साथ ही लापरवाह और लेट-लतीफ कार्य करने वाले ठेकेदारों पर कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। श्री साव ने वर्षा ऋतु के बाद सड़कों और सेतु के संधारण की कार्ययोजना, वार्षिक कार्ययोजना, विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सड़क, सेतु एवं भवन निर्माण कार्य की प्रगति तथा लंबित भू अर्जन प्रकरणों की भी समीक्षा की।
जामुल में बायोगैस प्लांट लगेगा, नगर निगम भिलाई, छत्तीसगढ़ बॉयो फ्यूल प्राधिकरण एवं भारत पेट्रोलियम के बीच कंसेशन एग्रीमेंट पर हुआ हस्ताक्षर
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप नगरीय ठोस अपशिष्ट से जैवईंधन जैसे कि कम्प्रेस्ड बॉयो गैस उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर निगम भिलाई छत्तीसगढ़ बॉयो फ्यूल विकास प्राधिकरण और भारत पेट्रोलियम कार्पोेरेशन के मध्य आज त्रिपक्षीय कंसेशन एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर दुर्ग ऋचा प्रकाश चौधरी, छत्तीसगढ़ बॉयो फ्यूल के सीईओ सुमित सरकार, बीपीसीएल मुम्बई के बॉयो फ्यूल हेड अनिल कुमार पी., कमिश्नर नगर निगम भिलाई बजरंग दुबे, बीपीसीएल एवं ऊर्जा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ में सतत योजना के अंतर्गत यह एग्रीमेंट हुआ है, जिसके तहत् नगर निगम भिलाई अंतर्गत ट्रेंचिंग ग्राउंड जामुल में भारत पेट्रोलियम कार्पाेरेशन लिमिटेड द्वारा 60 करोड़ रूपए की शतप्रतिशत राशि का निवेश कर सीबीजी संयंत्र स्थापित किया जाएगा। इस संयंत्र के स्थापित होने से नगर निगम भिलाई एवं दुर्ग जिले के आसपास के नगर निगमों में प्रतिदिन निकलने वाले लगभग 150 मिट्रिक टन ठोस अपशिष्ट का उपयोग जैव ईंधन उत्पादन में किया जा सकेगा। इस संयंत्र के लग जाने से प्रति वर्ष प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 30 हजार मानव दिवस का रोजगार सृजित होगा।
कम्प्रेस्ड बायोगैस संयंत्र में सह उत्पाद के रूप में प्राप्त जैविक खाद से जैविक खेती को प्रोत्साहन मिलेगा। संयंत्र की स्थापना से ग्रीन हाऊस गैस के उत्सर्जन में कमी आयेगी तथा पर्यावरण स्वच्छ होगा। सीबीजी के उपयोग से राज्य नेट जीरो इमिशन की दिशा में अग्रसर होगा।
गौरतलब है कि नगरीय ठोस अपशिष्ट से जैवईंधन जैसे कि कम्प्रेस्ड बायोगैस उत्पादन की आपार संभावनाओं को देखते हुये छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण के सतत प्रयास के फलस्वरूप मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उप-मुख्यमंत्री अरूण साव की उपस्थिति 13 मार्च 2024 को नगर पालिक निगम, रायपुर एवं भिलाई, सीबीडीए एवं बीपीसीएल के मध्य 02 कम्प्रेस्ड बायोगैस संयंत्रों की स्थापना हेतु त्रिपक्षीय एमओयू निष्पादित किया गया था। जिसके तहत आज 21 अक्टूबर को नगर पालिक निगम भिलाई, सीबीडीए एवं बीपीसीएल के मध्य त्रिपक्षीय कंसेशन एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किया गया।
कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने 24वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उर्जाधानी कोरबा के सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में प्रदेश सरकार के वाणिज्य, उद्योग व श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन द्वारा आज दीप प्रज्वलित कर 24वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस दौरान कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर कोरबा राजकिशोर प्रसाद, कलेक्टर अजीत वसंत सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह बड़े ही गौरव की बात है कि इस राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के मेजबानी की जिम्मेदारी कोरबा जिले को मिली है। छत्तीसगढ़ के दूर-दूर से आए हुए खिलाड़ी अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए यहां पहुँचे हुए हैं। उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। खेल हमें जीवन मे बहुत कुछ सिखाता है, खेल में हार जीत लगा रहता है, इसमें निराश होने की जरूरत नही है, बल्कि अपनी गलतियों एवं कमियों को सुधार कर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की आवश्यकता है।
मंत्री श्री देवांगन ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि आप सभी देश का आने वाला कल है। शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं अन्य विधाओं में आगे बढ़ने का सभी प्रयास करते है। इस हेतु आप सभी हर क्षेत्र में आगे बढ़कर अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करें। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेल भावना के साथ हिस्सा लेने एवं अपना सर्वाेच्च प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया। जिससे वे आगे चलकर नेशनल जैसे बड़े प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खेल कौशल दिखा सकें एवं अपने परिवार का नाम रौशन कर सकें।
विधायक कटघोरा श्री पटेल ने कहा कि खेल जीवन के लिए बहुमूल्य है। खेल से व्यक्ति को अपने प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है। जीवन में धैर्य व अनुशासन के साथ कठिन परिश्रम करने से निश्चित ही अच्छा परिणाम मिलता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को अपने-अपने संभाग का प्रतिनिधित्व करने और ऊर्जा के साथ खेलने के लिए प्रोत्साहित किया और शुभकामनाएं दी। महापौर राजकिशोर प्रसाद ने खिलाड़ियों से कहा कि खेल में हार-जीत होता रहता है, हार से हमें सीखने की जरूरत है और भविष्य में अपना प्रदर्शन सुधारने की जरूरत है। यही सोच के साथ हमें खेल को अपनाना चाहिए।



कलेक्टर अजीत वसंत ने कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। जिससे शारीरिक के साथ ही बौद्धिक विकास भी होता है। खेल से हम स्पर्धा, समर्पण, मेहनत और टीम भावना सीखते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से अलग अलग क्षेत्रो के लोगों को एक दूसरे की संस्कृति, रीति रिवाजों से परिचित होने व जुड़ने का मौका है।
जिला शिक्षा अधिकारी टी पी उपाध्याय ने बताया कि इस राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रदेश के पांचों सभांग बस्तर, दुर्ग, रायपुर, सरगुजा एवं बिलासपुर संभाग के 520 (260 बालक तथा 260 बालिका) प्रतिभागी शामिल हैं। 21 से 24 अक्टूबर तक चलने वाले चार दिवसीय राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के दो विधा की प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
इस अवसर पर नगर निगम सभापति श्याम सुंदर सोनी, हितानंद अग्रवाल, डॉ राजीव सिंह, प्रफुल्ल तिवारी, पार्षद नरेंद्र देवांगन सहित गणमान्य नागरिक, प्रशिक्षकगण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
रायपुर दक्षिण में भाजपा एक बार फिर रिकॉर्ड बनाने को तैयार, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
उन्होंने कार्यकर्ताओं से एक बार फिर से अपनी पूरी ताकत के साथ उपचुनाव में पार्टी को जिताने के संकल्प के साथ उतरने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि, दक्षिण के सम्मानित कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के प्यार, स्नेह और आशीर्वाद ने उन्हें 8 बार विधानसभा और नौवीं बार लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दिलाई। जिसके लिए मैं दक्षिण की जनता का ऋणी हूं, जब तक जिंदा रहूंगा तब तक क्षेत्र की जनता के काम आऊंगा।
जनता को यही प्यार और आशीर्वाद इस बार पार्टी प्रत्याशी सुनील सोनी को देकर पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नया इतिहास रचना है। उन्होंने कहा कि, हम सब पार्टी के कार्यकर्ता हैं और उसके मान सम्मान के लिए हमको कार्य करना है। पार्टी के प्रत्याशी को जीताना हम सभी का कर्तव्य है हमको क्षेत्र में पुनः कमल खिलाना है।






उसके लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करें। मंडल स्तर, बूथ स्तर और शक्ति केंद्र स्तर पर कार्य योजना बनाकर जनता के बीच पहुंचे और पार्टी की विचारधारा एवं सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखें। उन्होंने कहा कि, दिवाली और छठ पूजा में बहुत से लोग बाहर चले जाते है, उनको वापस बुलाना और ज्यादा से ज्यादा लोग मताधिकार का प्रयोग करें यह भी कार्यकर्ताओं को सुनिश्चित करना है।
श्री अग्रवाल ने भी कहा कि, इस चुनाव में रायपुर उत्तर, पश्चिम और ग्रामीण विधानसभा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी दक्षिण में प्रचार करेंगे। सभी मंडल अध्यक्षों, महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को कार्य योजना बनाकर काम करने की जरूरत है जिसके लिए मंगलवार को मंडल की बैठक भी ली जाएगी।
बृजमोहन अग्रवाल ने यह भी जानकारी दी कि, 25 अक्टूबर को विशाल नामांकन रैली निकाली जाएगी और 26 अक्टूबर को कार्यकर्ता सम्मेलन किया जाएगा। इस बैठक में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, प्रभारी शिव रतन शर्मा, चुनाव सह प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक राजेश मूणत, विधायक मोतीलाल साहू, विधायक पुरंदर मिश्रा, जयंती भाई पटेल, पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, डॉ सलीम राज, किशोर महानंद, सुभाष तिवारी, नंदे साहू, मृत्युंजय दुबे, मीनल चौबे, प्रभा वर्मा, छगन मुंदड़ा, अवधेश जैन, रमेश ठाकुर, सत्यम बोहरा, विजय अग्रवाल समेत हजारों पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने छात्राओं को बांटी साइकिल
रायपुर। महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आज सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत करवां के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत 47 छात्राओं को साइकिल का वितरण किया। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने विद्यार्थियों से शिक्षा व अन्य विषयों को लेकर चर्चा की। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर देते हुए उन्हें सोशल मीडिया से दूर रहने की सलाह दी। विद्यालय में इको क्लब द्वारा संचालित जैविक उद्यान का भ्रमण कर छात्रों के इस कार्य की सराहना की और लौंग के पौधे का रोपण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य महेश्वर पैकरा, स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी, विद्यालय के अधिकारी-कर्मचारी एवं विद्याथीगण उपस्थित थे।

छत्तीसगढ मनवा कुर्मी छत्रिय समाज के निर्वाचित प्रतिनिधियों के शपथ समारोह में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा
रायपुर। राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा आज ग्राम नरदहा में आयोजित छत्तीसगढ मनवा कुर्मी छत्रिय समाज के निर्वाचित प्रतिनिधियों के शपथ समारोह में शामिल हुए।
शपथ ग्रहण समारोह में राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कुर्मी समाज के निर्वाचित प्रातिनिधियों को बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज का नेतृत्वकर्ता सहज और सुलझा हुआ होना जरूरी है। कुर्मी समाज के बहुत से निर्णयों को अन्य समाज के प्रबुद्धजनों ने भी स्वीकार किया है। कुर्मी समाज के निर्णयों से समाज की दशा और दिशा में सुधार हुआ है। समाज को नई दिशा दिखाने और विकास के मार्ग पर ले जाने के लिए संगठन में जागरूकता आवश्यक है।

मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष खोड़स राम कश्यप ने कहा कि नेतृत्व के प्रति विश्वास, एकता और संगठन समाज को ऊर्जावान और प्रगतिशील बनाता है। कुर्मी समाज ने अनेक कुरीतियों पर प्रतिबंध लगाकर विकसित समाज के लिए मिसाल प्रस्तुत किया है। समाज मे व्याप्त ऐसे विचार और परम्परा जो समाज की प्रगति में बाधा बनेंगे, उस पर सर्वसम्मति से प्रतिबंध लगाया जाएगा।
समारोह में नवनिर्वाचित राज प्रधानों में धरसींवा राज से नीलमणि परगनिहा, धमधा राज से सत्यभामा परगनिहा, पलारी राज से रामखिलावन, बलौदाबाजार राज से सुनीता वर्मा, तिल्दा राज से ठाकुर राम वर्मा, रायपुर राज से जागेश्वर वर्मा और दुर्ग राज से ईश्वरी वर्मा ने शपथ ग्रहण किया। इस अवसर पर निर्वाचन समिति के सदस्यों को अभिनंदन पत्र से सम्मानित किया गया।
मिशन मोड पर हो जल जीवन मिशन के काम, नल जल की हर योजना पर बारिकी से काम करें - अरुण साव
रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव ने आज सरगुजा संभागीय मुख्यालय अंबिकापुर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सरगुजा संभाग में कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अंबिकापुर विश्रामगृह में आयोजित बैठक में सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव मोहम्मद कैसर अब्दुलहक, जल जीवन मिशन के संचालक डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे और सरगुजा के कलेक्टर भोसकर विलास संदिपान भी समीक्षा बैठक में मौजूद थे।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बैठक में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि हर घर में स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल पहुंचाना हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आपको जो जिम्मेदारी मिली है, उसके अनुरूप सक्रियता से काम करें। जल जीवन मिशन न तो परियोजना है न ही अभियान है। यह मिशन है और हमें मिशन मोड में काम करने की जरूरत है। उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर नल जल योजना पर बारिकी से काम करने के निर्देश दिए।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने सरगुजा संभाग में जल जीवन मिशन के कार्यों में धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को गम्भीरता और सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि काम में लापरवाही और खानापूर्ति नहीं चलेगी। आम लोगों के लिए इस मिशन का जितना महत्व है, उतना ही सरकार के लिए भी है। सभी घरों में रोजाना 55 लीटर प्रति व्यक्ति पानी मुहैया कराना सुनिश्चित करें। ग्रामीणों को पेयजल की समस्या न हो, यह हमारी जिम्मेदारी है।
श्री साव ने बैठक में सभी कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ठेकेदार के भरोसे ही पूरा काम न छोड़ें। सभी विभागीय अभियंता नियमित फील्ड पर जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बैठक में मौजूद क्रेडा के अधिकारियों से कहा कि क्रेडा की टीम पूरी तैयारी एवं गम्भीरता से काम करें। उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों को समय पर काम पूर्ण करने के साथ ही अप्रारंभ कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने को कहा।
श्री साव ने जिलेवार शत-प्रतिशत एफएचटीसी (Functional Household Tab Connection) कवरेज की समीक्षा करते हुए कहा कि जहां कार्य पूर्ण हो गए हैं वहां खुद जाकर जांच करें और लोगों से फीडबैक लें। उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्य जहां पूर्ण हो चुके हैं, वहां योजना के प्रचार-प्रसार के साथ जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित कर जल उत्सव के आयोजन के निर्देश अधिकारियों को दिए, ताकि लोगों में योजना के प्रति सकारात्मकता आए।



लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव मोहम्मद कैसर अब्दुलहक ने बैठक में विभागीय कार्यों की भौतिक और वित्तीय प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने जिलेवार विभागीय कार्यों की प्रगति पर चर्चा कर जरूरतों और समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कार्य की धीमी प्रगति वाले जिलों को नवम्बर तक लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता डॉ. एम.एल. अग्रवाल, जल जीवन मिशन के अतिरिक्त मिशन संचालक एस.एन. पाण्डेय तथा रायपुर और बिलासपुर जोन के विभागीय मुख्य अभियंता भी बैठक में मौजूद थे।
शहरों के बेहतर विकास और जनहित में करें कार्य, लापरवाही की तो होगी कार्रवाई - अरुण साव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बैठक में पिछले माह रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में नगरीय निकायों के संचालन, कार्य पद्धति में बदलाव और कार्यालय के रखरखाव पर दिए निर्देशों पर अमल की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आयुक्त और सीएमओ अपनी जिम्मेदारी समझें और शहरों के हित में गंभीरता से कार्य करें। शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाएं। शहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाएं। उन्होंने बैठक में स्थानांतरण आदेशों के पालन और जनसमस्या निवारण पखवाड़ा के दौरान प्राप्त अनिराकृत आवेदनों के निराकरण की भी जानकारी ली।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बैठक में अधिकारियों को सख्ती से निर्देशित किया कि वे अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से समझें, काम में अरुचि और लापरवाही बिल्कुल अक्षम्य होगी। काम नहीं करने वालों पर कार्यवाही अवश्य ही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा निकायों के विकास के लिए पूरा सहयोग किया जा रहा है। अधिकारी उदासीन न रहें, उत्साह के साथ काम करें। काम में किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने इंजीनियरों से दो टूक शब्दों में कहा कि कार्य में लेट-लतीफी न करें। फील्ड पर भी समय बिताएं और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करें। शासन द्वारा मांगी गई जानकारियों और प्रस्तावों को व्यवस्थित रूप से भेजें।




श्री साव ने बैठक में अधिकारियों से सरगुजा संभाग के सभी नगरीय निकायों में अटल परिसर के निर्माण के लिए स्थल चिन्हांकन की जानकारी ली। उन्होंने इसके लिए सभी सीएमओ को अपना प्रस्ताव शीघ्र संबंधित कलेक्टर को भेजने को कहा। उन्होंने दीपावली के तुरंत बाद इस पर काम शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सीएमओ को स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी भी जोर-शोर से करने को कहा। श्री साव ने बैठक में सभी नगरीय निकायों में हर विभाग के बेहतर समन्वय से सुव्यवस्थित और सुनियोजित विकास तथा स्वच्छता एवं सुंदरता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। नगरीय प्रशासन विभाग के अपर संचालक पुलक भट्टाचार्य और अंबिकापुर क्षेत्रीय कार्यालय के संयुक्त संचालक एस.के. सुंदरानी सहित सरगुजा संभाग के सभी नगर निगमों के आयुक्त, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी तथा अभियंता भी समीक्षा बैठक में मौजूद थे।
छत्तीसगढ़ में एक और मनी लांड्रिंग : बिलों को पास करने 8% रिश्वत लेता था तत्कालीन DGM, ईडी ने 9 लोगों के खिलाफ ACB में दर्ज कराया FIR
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक और मनी लांड्रिंग और भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है. ईडी ने जांच के बाद छत्तीसगढ़ राज्य विपणन निगम लिमिटेड के तत्कालीन DGM समेत 9 लोगों के खिलाफ एसीबी/ईओडब्ल्यू में केस दर्ज कराया है. तत्कालीन DGM नवीन प्रताप सिंह तोमर पर रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगाया गया है. ईडी के मुताबिक, तोमर बिलों को पास करने के बदले 8% की दर से रिश्वत लेता था.
ED ने छापेमार कार्रवाई कर राज्य विपणन निगम लिमिटेड के तत्कालीन DGM नवीन प्रताप सिंह तोमर के कार्यालय से नगदी 28.80 लाख रुपए जब्त किया था. ईडी ने अब आरोपी नवीन प्रताप सिंह तोमर तत्कालीन डीजीएम, बीआर लोहिया, अजय लोहिया, प्राइवेट व्यक्ति अभिषेक कुमार सिंह, तिजउराम निर्मलकर, नीरज कुमार, देवांश देवांगन , जितेन्द्र कुमार निर्मलकर, लोकेश्वर प्रसाद सिन्हा के खिलाफ एसीबी/ईओडब्ल्यू में नामजद मामला दर्ज कराया है.
ईओडब्लयू के मुताबिक, ईडी के जांच निष्कर्षाें से पता चलता कि नवीन प्रताप सिंह तोमर भ्रष्ट आचरण में लिप्त है, जो भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की कई धाराओं का उल्लंघन है. अधिकारी ने अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने के लिए एक लोक सेवक के रूप में अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग किया है. इस भ्रष्टाचार रैकेट में सीएसएमसीएल के और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हो सकते हैं. कुछ और टेंडरों और आपूर्तिकर्ताओं के विवरण मिले हैं, जिन्हें जमा बिल राशि का 8% की दर से रिश्वत देने के लिए मजबूर किया गया था.
‘लोन वर्राटू’ से प्रभावित होकर तीन माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, मिलने वाली रकम जानकर उड़ जाएंगे होश
दंतेवाड़ा। दन्तेवाड़ा जिले में चलाये जा रहे लोन वर्राटू (घर वापस आइये) अभियान से प्रभावित होकर तीन माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है, इनमें से दो माओवादियों पर दो-दो लाख रुपए का ईनाम है. आत्मसमर्पित माओवादी दरभा डिवीजन के मलांगेर एरिया कमेटी में सक्रिय सदस्य थे.
आत्मसमर्पित माओवादी नंदू माड़वी विगत 6-7 वर्षों से प्लाटून नम्बर 24 में सक्रिय था. माओवादी पर छत्तीसगढ़ सरकार ने दो लाख रुपए का ईनाम घोषित किया था. आत्मसमर्पित माओवादी हिड़मा माड़वी विगत एक वर्ष से प्लाटून नम्बर 24 का सदस्य/डीव्हीसी सचिव जगदीश के गार्ड के पद पर सक्रिय था.
इनके साथ तीसरे माओवादी देवा हेल्मा पिता बुधराम हेल्मा ने भी आत्मसमर्पण किया है. इन माओवादियों को मिलाकर लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 204 ईनामी सहित कुल 880 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं.
प्रोत्साहन राशि के साथ मिलेगी ईनाम राशि
बता दें कि लोन वर्राटू अभियान के तहत आत्मसमर्पण करने वाले ईनाम नक्सली को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदान की जाने वाली 25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि के साथ ईनाम की राशि भी प्रदान की जाती है. इस लिहाज से आत्मसमर्पण करने वाले नंदू माड़वी और हिडमा माड़वी को सवा दो लाख रुपए मिलेंगे.
जनजातीय समाज का भारत की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान -मंत्री टंकराम वर्मा
रायपुर। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा बालौदाबाज़ार के शासकीय दाऊ कल्याण कला एवं वाणिज्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत, ऐतिहासिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान विषय पर आयोजित व्याख्यान कार्यक्रम में शामिल हुए। अतिथियों के द्वारा माँ सरस्वती, जनजातीय समाज के गौरव भगवान बिरसा मुण्डा, शहीद वीरनारयण सिंह, रानी दुर्गावती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि इतिहास के अध्ययन से ही वर्तमान और भविष्य संवरता है। जनजातीय समाज का भारत की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान है। इस समाज के भगवान बिरसा मुण्डा, शहीद वीरनारायण सिंह, रानी दुर्गावती, गुण्डाधुर,संत गहिरा गुरु,राजा प्रवीर चंद्र भंजदेव जैसे विभूति अवतरित हुए हैं। जनजाति समाज के लोग बहुत ही सरल, सहज़ और संघर्षशील होते हैं। मान -सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए यह समाज हमेशा तैयार रहता है। उन्होंने कहा कि पुरातन संस्कृति, संस्कार, रीति -रीवाज को जब तक सहेज के रखेंगे तब तक हमारी अस्तित्व रहेगी। सामजिक मूल्यों की जड़ों को मजबूत करना होगा।
राजस्व मंत्री ने कहा कि हमें गर्व है कि आज देश के सर्वाेच्च पद पर एक जनजाति समाज की बेटी आसीन है। हमारे प्रदेश के मुखिया भी जनजाति समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय समाज की उत्थान के लिए पीएम जनमन योजना लागू किया है जिसके माध्यम से विशेष पिछडी जनजातीय बाहुल्य ग्रामों में सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। हमारी सरकार ने भी आदिवासियों के विकास के लिए अनेक कल्याणकारी योजनायें लागू की है।
अखिल भारतीय वनवासी विकास समिति के युवा कार्य प्रमुख एवं मुख्य वक्ता वैभव सुरंगे ने जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत, ऐतिहासिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में लवी मलाकी प्रथम, टिकेश ध्रुव द्वितीय एवं माधुरी कन्नौजे तृतीय स्थान वहीं निबंध लेखन प्रतियोगिता में रेणु कुर्रे प्रथम, अरमान खंडेलवाल द्वितीय एवं पल्लवी जलहरे तृतीय स्थान पर रहीं।



इस अवसर पर स्काउट गाईड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, जनपद उपाध्यक्ष ईशान वैष्णव, जनपद पंचायत सिमगा के सभापति अनुपम अग्रवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, नरेश केशरवानी, योगेश अग्रवाल, प्राचार्य डॉ ए.आर.सी. जेम्स, डॉ एस. एम. पाध्येय, डॉ ए. के. उपाध्याय सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं छात्र -छात्राएं उपस्थित थे।
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सिलफिली स्थित दसवीं बटालियन पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी
रायपुर। महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े आज पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर सूरजपुर जिला के सिलफिली स्थित दसवीं बटालियन पहुंची। यहां उन्होंने अमर जवान स्तंभ में शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धांजली व्यक्त की। श्रीमती राजवाड़े ने शहीदों के परिवारजनों से भेंट-मुलाकात की। उनके साथ सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण मौजूद रहे।


