प्रदेश / छत्तीसगढ़

बाल-बाल बचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, ट्रक की ठोकर से कार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त

रायपुर। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। बताया जा रहा है कि मंत्री की तेज रफ्तार कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में जहां कार के सामने के हिस्से के परखच्चे उड़ गये। वहीं इस हादसे में मंत्री जायसवाल पूरी तरह सुरक्षित हैं।

जानकारी के मुताबिक ये हादसा मंत्री श्याम बिहार जायसवाल के जन्मदिन के दिन घटित हुई। बताया जा रहा है कि मंत्री जायसवाल अपने जन्मदिन के अवसर पर मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर थे। उन्होंने अपने दिन की शुरुआत महामाया मंदिर में के दर्शन और पूजा-अर्चना के साथ की थी। जब वह मंदिर से लौट रहे थे, तभी उनकी कार ट्रक से टकरा गई।

इस हादसे में गनीमत रही कि कार में मौजूद स्वास्थ्य मंत्री और अन्य लोगों को किसी तरह की कोई चोंट नहीं आई। वहीं गाड़ी के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं हादसे की जानकारी के बाद शुभचिंतको मंत्री का हाल जानने उनके निवास पर पहुंचने लगे। जहां मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सकुशल होने की जानकारी सभी को दी।