केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज आयेंगे रायपुर, शनिवार को मशहूर बस्तर दशहरा में होंगे शामिल
रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज रात 2 दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे है। रात 8 बजें वे राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद शनिवार को अमित शाह बस्तर दशहरा में शामिल होंगे। केंद्रीय गृहमंत्री शाह के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर प्रदेश बीजेपी के नेताओं ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं शाह के दौरे से ठीक पहले बीजापुर जिले 103 नक्सलियों ने हथियार डालकर आत्मसमर्पण किया है।
गौरतलब है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर बीजेपी प्रदेश संगठन व्यापत तैयारी में जुटी हुई है। आपको बता दे छत्तीसगढ़ के मशहूर बस्तर दशहरा में शाह शनिवार को शामिल होंगे। लिहाजा आज शुक्रवार की रात अमित शाह रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद वे नवा रायपुर में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद शनिवार को दोपहर 12 बजे वे विशेष विमान से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। जगदलपुर पहुंचने के बाद अमित शाह यहां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद गृहमंत्री शाह बस्तर दशहरा की ऐतिहासिक परंपरा मुरिया दरबार में शामिल होंगे।
जो आदिवासी सांस्कृतिक विरासत का एक प्रमुख आयोजन माना जाता है। आपको बता दे बस्तर दशहरा में शामिल होने पहुंच रहे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के स्वागत को लेकर बीजेपी प्रदेश संगठन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। उधर गृहमंत्री के इस दौरे से ठीक पहले पहले बीजापुर जिले में 103 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इनमें 49 नक्सलियों पर कुल 1 करोड़ 6 लाख 30 हजार रुपए का इनाम घोषित है। नक्सलियों के हथियार छोड़कर मुख्यधारा से जुड़ने के फैसले से पुलिस अधिकारियों ने इसका स्वागत किया है। वहीं लगातार नक्सलियों के सरेंडर से नक्सली संगठन लगातार कमजोर हो रहा है।