प्रदेश / छत्तीसगढ़

5 लाख की ईनामी महिला नक्सली गीता उर्फ कमली सलाम ने किया आत्मसमर्पण

कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले में में सक्रिय 5 लाख की इनामी महिला नक्सली गीता उर्फ कमली सलाम ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. पूर्वी बस्तर डिवीजन की टेलर टीम कमांडर (LBD) रही गीता ने पुलिस अधीक्षक वाॅय अक्षय कुमार (भा.पु.से.) के समक्ष आत्मसमर्पण किया.

गीता पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था. पुलिस के अनुसार, लगातार चल रहे नक्सल विरोधी अभियानों, संगठन के अंदर बढ़ते मतभेद और वरिष्ठ नेताओं के आत्मसमर्पण से प्रेरित होकर उसने मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया.