नक्सलियों की बंदूक फैक्ट्री का भंडाफोड़, विस्फोटक के साथ हथियार बनाने के सामान किए बरामद…
जगदलपुर। ओडिशा के मलकानगिरी पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है, कालीमेला थाना क्षेत्र के धूमल और चिलकलामुडी रिजर्व फॉरेस्ट इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन में तलाशी के दौरान नक्सलियों की एक गुप्त बंदूक फैक्ट्री का पता चला.
आंध्र-ओडिशा सीमा पर सिलुरु थाना क्षेत्र में डीवीएफ के जवानों की छापेमारी में कई अर्धनिर्मित बंदूकें, मरम्मत के उपकरण, और हथियार बनाने की पूरी सामग्री बरामद की गई, इसके साथ ही नक्सलियों द्वारा छिपाई गई तीन बारूदी सुरंगें जिनका वजन तीन, दो और एक किलो है, उसे भी जब्त की गईं है. यही नहीं पांच डेटोनेटर, कॉडेक्स वायर, वेल्डिंग मशीन, जनरेटर और वेल्डिंग रॉड जैसे उपकरण भी बरामद किए गए हैं.