प्रदेश / छत्तीसगढ़

राज्य सरकार ने इन निगम-मंडल अध्यक्षों को दिया कैबिनेट मंत्री की दर्जा

रायपुर। राज्य सरकार ने दिवाली पूर्व निगम मंडल के अध्यक्ष को कैबिनेट मंत्री व राज्य मंत्री का दर्जा दिया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। हाऊसिंग बोर्ड के चेयरमैन अनुराग सिंहदेव, क्रेडा के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, सरकारी बैंक मर्यादित के अध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता, पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा, पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष राजा पांडेय, CSIDC के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पांडेय , भवन सन्निमार्ण मंडल के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा और नान के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।