प्रफुल्ल भारत का इस्तीफा स्वीकार, विवेक शर्मा होंगे छत्तीसगढ़ के नए महाधिवक्ता, आदेश जारी
बिलासपुर। राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन भारत का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। वहीं अतिरिक्त महाधिवक्ता विवेक शर्मा को नए महाधिवक्ता नियुक्त किया गया है। इसका आदेश आज विधि और विधायी कार्य विभाग ने जारी किया है। बता दें कि हाल ही में प्रफुल्ल एन भारत ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा था।
प्रफुल्ल एन भारत ने अपने इस्तीफा पत्र में लिखा था कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों से मिले सहयोग के लिए मैं कृतज्ञतापूर्वक आभार व्यक्त करता हूं। मैं उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष कल्याणकारी राज्य के हितों की रक्षा के कठिन कार्य में सहयोग देने के लिए नौकरशाहों की टीम के प्रति भी आभार व्यक्त करता हूं। मुझे महाधिवक्ता कार्यालय के अपने सहयोगियों और बार के सदस्यों से पूरा सहयोग मिला। इसके साथ ही मैं राज्यपाल का भी आभारी हूं कि आपने मुझे राज्य के प्रथम विधि अधिकारी के रूप में सेवा करने का अवसर दिया।

