प्रदेश / छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में गाय ने दो सिर वाले बछड़े को दिया जन्म, देखने उमड़ी लोगों की भीड़

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां एक गाय ने दो सिर वाले बछड़े को जन्म दिया। यह विचित्र जन्म होते ही आसपास के लोगों में कौतूहल बढ़ गया और बड़ी संख्या में बस्तीवासी इसे देखने के लिए पहुंच गए।

यह मामला कुसमुंडा क्षेत्र के विकास नगर, आईबीपी बस्ती का है, जहां निवासी भगवान दास के घर गाय ने दुर्लभ बछड़े को जन्म दिया। जैसे ही दो सिर वाले बछड़े के पैदा होने की खबर फैली, लोगों का तांता लग गया।

वहीं कई लोग इसे चमत्कार मान कर हाथ जोड़ आशीर्वाद लेने लगे। हालांकि जन्म के कुछ ही समय बाद बछड़े की मृत्यु हो गई। बछड़े की मौत के बाद मवेशी मालिक ने पूजा-पाठ कर अंतिम संस्कार कर दिया।