सोनिया-राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई पर कांग्रेस का फूटा आक्रोश, प्रदर्शन कर ईडी का किया पुतला दहन
खैरागढ़। कांग्रेस की शीर्ष नेतृत्व सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चल रही एजेंसी कार्यवाहियों के विरोध में सोमवार को जिला मुख्यालय खैरागढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर टैंपो चौक में प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री और ईडी का पुतला दहन किया। इस दौरान पुतला दहन रोकने पहुंची पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक और हल्की झूमाझटकी हुई, जिससे माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण रहा। बाद में पुलिस और पदाधिकारियों की समझाइश पर स्थिति सामान्य हो गई।