प्रदेश / छत्तीसगढ़

CM साय आज दो जिलों का करेंगे दौरा : दुर्ग में करेंगे महत्वपूर्ण बैठक, जगदलपुर में जनजातीय गौरव वाटिका के लोकार्पण में होंगे शामिल…

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग और जगदलपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे. दुर्ग में महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने के बाद वह जगदलपुर जिले के कुम्हडाकोट में शाम 5.25 बजे जनजातीय गौरव वाटिका के लोकार्पण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. साथ ही वह सर्किट हाउस, जगदलपुर में शासन की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद करेंगे. सीएम साय ने अपने आज के दौरे को लेकर जानकारी दी. साथ ही शनिवार को बस्तर पंडुम के शुभारंभ कार्यक्रम की मुख्य अथिति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय गृहमंत्री शाह के दौरे को लेकर उत्साह जताया.

दुर्ग में करेंगे महत्वपूर्ण बैठक सीएम 

सीएम साय ने दुर्ग दौरे को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि वह आज दुर्ग में अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होंगे. बैठक में विकास प्राधिकरण के संबंधित जनप्रतिनिधि, मंत्री और अधिकारी मौजूद रहेंगे. इस दौरान क्षेत्र के विकास पर चर्चा की जाएगी. 

राष्ट्रपति मुर्मू और केंद्रीय गृहमंत्री शाह होंगे बस्तर पंडुम में शामिल 

सीएम साय ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल यानी शनिवार को एक दिवसीय  दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगी. महामहिम राष्ट्रपति बस्तर पंडुम के शुभारंभ में कार्यक्रम में मुख्य अथिति के तौर पर शामिल होंगी. 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे पर सीएम साय ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री शाह का दौरा बहुत महत्वपूर्ण होता है. दूसरी बार बस्तर पंडुम का आयोजन हो रहा, जिसके समापन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे. क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह दिख रहा है.