बोरे-बासी दिवस पर राजनीति तेज, CM साय ने कांग्रेस पर साधा निशाना
रायपुर। कांग्रेस के आज बोरे-बासी दिवस मनाए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में बोरे-बासी दिवस मनाने का जरूरत ही नहीं है. गांव में तो लोग रोज बोरे-बासी खाते हैं. ऐसा करके ये लोग खुद को ज्यादा छत्तीसगढ़िया दिखाने की कोशिश करते हैं.
प्रदेश में आज से साय सरकार का सुशासन तिहार शुरू हो गया है. इस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि 10 जून तक सुशासन तिहार मनाया जाएगा. इस दौरान जनता की समस्याओं के समाधान के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में शिविर लगाए जाएंगे. हम स्वयं और जनप्रतिनिधि शिविर में शामिल होंगे.