प्रदेश / छत्तीसगढ़

चंगाई सभाओं को लेकर शहर में बवाल, हिंदू संगठन ने किया विरोध

धमतरी। शहर में रविवार को हिंदू जागरण मंच ने अलग-अलग वार्डों में चली रही कथित चंगाई सभाओं में पहुंचकर विरोध किया. इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं और सभा संचालकों के बीच जमकर बहस और नोकझोंक भी देखने को मिली। हिंदू जागरण मंच का आरोप है कि बिना प्रशासनिक अनुमति और धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम के नियमों का पालन किए बिना चंगाई सभाओं का आयोजन किया जा रहा है, जबकि पुलिस प्रशासन इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है.

जानकारी के मुताबिक, हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में कई जगहों पर चल रही चंगाई सभाओं में पहुंचकर विरोध जताया. कानून के तहत धर्म परिवर्तन से जुड़े मामलों में निर्धारित प्रक्रिया और सूचना देना अनिवार्य है. लेकिन इसका कई स्थानों में इसका पालन नहीं किया जा रहा है.