प्रदेश / छत्तीसगढ़

सेंट्रल जेल से रिहा हुए अमित बघेल, समर्थकों ने निकाली भव्य रैली

रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के अध्यक्ष और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के सुप्रीमो अमित बघेल बुधवार को रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा होकर बाहर आए। उनकी रिहाई से समर्थकों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। जेल के बाहर बड़ी संख्या में  कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। 

अमित बघेल के जेल से बाहर आने के बाद समर्थकों ने सेंट्रल जेल से घड़ी चौक तक रैली निकाली। इस दौरान बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। आतिशबाजी भी की।

बता दें कि बलौदाबाजा हिंसा मामले में अमित बघेल पिछले कई महीनों से जेल में बंद थे। उन्हें 17 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी। अदालत की शर्तों के तहत उन्हें करीब तीन महीने तक रायपुर जिले से बाहर रहना होगा।