प्री बीएड और प्री डीएड प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड आज से करें डाउनलोड
रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल के द्वारा 32 जिला मुख्यालयों में प्री बीएड और प्री डीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाना है। जिसके प्रवेश पत्र आज से अपलोड कर दिए गए है। व्यापम की साइट www ypam.cgsatate.gov.in से छात्र अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। अभ्यर्थी इस यूआरएल को क्लिक कर अपने मोबाइल पर सीधे प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते है। परीक्षा के दिन एक घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा।