प्रदेश / छत्तीसगढ़

एक पेड़ मां के नाम: विधायक और कलेक्टर ने किया मां के नाम पौधारोपण, आमजनों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कार्यक्रम में वनमंडलाधिकारी संजय यादव ने पौधारोपण करते हुए जिलेवासियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय ने भी पौधारोपण किया। उन्होंने कहा की एक पेड़ मां के नाम के संदेश के साथ यह पौधारोपण अभियान निश्चित रूप से पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के साथ मां की सेवा के पवित्र भाव को मजबूती प्रदान करेगा। पौधारोपण कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला छटन के उत्साहित बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने की अपील की।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के सुअवसर पर पौधा लगाकर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरूआत की थी। उन्होंने इस अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रत्येक नागरिक से मां के सम्मान के स्वरूप में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने की अपील की थी।