छत्तीसगढ़ के एस. मोहन राव बने 38वें राष्ट्रीय खेल के नेटबॉल निर्णायक, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार
छत्तीसगढ़ |
02-Feb-2025
रायपुर। छत्तीसगढ़ नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के एग्जीक्यूटिव मेंबर और नेटबॉल दुर्ग के जिला सेक्रेटरी एस. मोहन राव को 38वें राष्ट्रीय खेलों में नेटबॉल के निर्णायक के रूप में चुना गया है। उन्हें राष्ट्रीय तकनीकी यूनिट (NTO) में शामिल किया गया है। इस जिम्मेदारी पर उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
बता दें कि मोहन राव खुद एक तेजतर्रार खिलाड़ी हैं और छत्तीसगढ़ के सीनियर राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता भी हैं। उन्हें शहीद राजीव पांडे अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। वे लगातार प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं और राष्ट्रीय चैंपियनशिप में कोच की भूमिका निभा रहे हैं।
