टेक्नोलॉजी

INDIA में मेड-इन-इंडिया ऐप्स तेजी से विदेशी ऐप्स को दे रहे कड़ी टक्कर

INDIA : अब भारत सिर्फ टेक्नोलॉजी का उपभोक्ता नहीं रहा, बल्कि नवाचार और इनोवेशन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। “आत्मनिर्भर भारत” के विजन और डेटा प्राइवेसी के प्रति बढ़ती जागरूकता ने भारतीय डेवलपर्स को नई और सुरक्षित ऐप्स बनाने के लिए प्रेरित किया है।

INDIA में मेड-इन-इंडिया ऐप्स तेजी से विदेशी ऐप्स को दे रहे कड़ी टक्कर

आज भारत में कई मेड-इन-इंडिया ऐप्स मौजूद हैं, जो व्हाट्सएप, जीमेल, गूगल मैप्स और माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस जैसे लोकप्रिय विदेशी ऐप्स को सीधे चुनौती दे रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इन ऐप्स की सुरक्षा, यूज़र फ्रेंडली इंटरफेस और स्थानीय जरूरतों के अनुसार फीचर्स इसे और ज्यादा आकर्षक बनाते हैं।

विशेषज्ञ दृष्टिकोण:

भारतीय ऐप्स में डेटा सुरक्षा और प्राइवेसी पर अधिक जोर दिया जा रहा है।

इन ऐप्स को लोकल मार्केट और भारतीय यूज़र्स की जरूरतों के हिसाब से डिजाइन किया गया है।

विदेशी ऐप्स के मुकाबले मेड-इन-इंडिया ऐप्स में कम डेटा खर्च और हाई परफॉर्मेंस देखने को मिलती है।

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वर्षों में भारतीय ऐप्स ग्लोबल मार्केट में भी अपनी पहचान बनाएंगे, जिससे देश की डिजिटल अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।