बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन पिछले कुछ सालों में बेहतरीन फिल्में लेकर आए हैं. इन फिल्मों को न सिर्फ लोगों का प्यार मिला, बल्कि ये बॉक्स ऑफिस पर भी सुपरहिट रहीं. 1 नवंबर को रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ ने अब तक 150 करोड़ की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. अब अजय देवगन 1-2 नहीं बल्कि 8 फिल्मों के सीक्वल की तैयारी कर रहे हैं. अजय की इनमें से ज्यादातर फिल्में हिट रही हैं. अजय देवगन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है.
यह 8 फिल्मों का सीक्वल है
बता दें कि अजय देवगन हाल ही में अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए डायरेक्टर रोहित शेट्टी के साथ इंटरव्यू दे रहे थे. मीडिया से बात करते हुए एक्टर कहते हैं, ‘शैतान-2 की कहानी अभी लिखी जा रही है. द्श्याम के अगले पार्ट के लिए भी एक टीम काम कर रही है. इसके अलावा देदे प्यार दे, सन ऑफ सरदार, धमाल और गोलेमान के सीक्वल बनाने पर भी विचार किया जा रहा है.
अजय देवगन ने आगे कहा- यह सीक्वेल का युग है. ये बात सच भी है, क्योंकि दर्शकों को पहले से ही पता होता है कि वो किस कहानी के लिए सिनेमाघरों में जा रहे हैं. इसीलिए कहानी के पात्र लोगों को इतने परिचित और प्यारे लगते हैं. फिलहाल उनकी 8 से ज्यादा हिट फिल्मों पर काम चल रहा है.
सिंघम से फिर हड़कंप मच गया
‘सिंघम अगेन’ साल 2011 में आई हिट कॉप यूनिवर्स सिंघम का तीसरा पार्ट है. इससे पहले भी फिल्म का 2 पार्ट बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट था. अब तीसरा पार्ट भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. 1 नवंबर को दिवाली पर रिलीज हुई इस फिल्म को भूल भुलैया 3 से कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ा. लेकिन इसके बाद भी सिंघम इस रेस में आगे रही. सिंघम अगेन ने अब तक 9 दिनों में 181 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. यह फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है.
रायपुर। छत्तीसगढ़ी फिल्म हण्डा की सफलता के बाद एन. माही फिल्मस प्रोडक्शन के सफल निर्माता मोहित साहू की बहुप्रतीक्षित छत्तीसगढ़ी फिल्म ए ददा रे प्रदेश के सभी सिनेमाघरों में 30 अगस्त को एक साथ रीलीज होने जा रही है। सत्य घटना पर आधारित इस फिल्म में हॉरर, संस्पेंस, थ्रिल और कॉमेडी का तड़का है। फिल्म के लेखक, निर्देशक आनन्द दास मानिकपुरी ने बताया कि आज से 40-45 साल पहले मेरी नानी और पिता ने अपने साथ घटित घटना को आपबीती में बताया था कि किस तरह उनका सामना अलग-अलग रूप से छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचल में प्रचलित मटिया और रक्सा से हुआ था, उस दौरान उनके मुंह से निकले भय स्वरूप शब्द थे ए ददा रे, जिसे इस्तेमाल करते हुए इस फिल्म का नाम ए ददा रे रखा गया। आनन्द दास ने बताया कि फिल्म का आरंभ ही इसी सत्य घटना के साथ किया गया है, गांव में प्रचलित चटिया-मटिया और रक्सा की संस्पेंस कहानी, गांव में अप्रत्याशित होने वाली घटना व कॉमेडी के घालमेल इस फिल्म को फूल मनोरंजक बनाता है। फिल्म के गीत चाँदी के गोला... समझ नई आये गोरी रे और टॉईटल सांग कर्ण प्रिय हैं, जो सोशल मीडिया में भी पहले से ही छाया हुआ है। फिल्म की कहानी ऐसे गांव की है, जहां भूत-प्रेतों का अफवाह है, जिसे हीरो अपने खोजबीन से दूर करता है और सच्चाई सबके सामने लाता है। फिल्म की खुबसूरत हीरोइन हेमा शुक्ला पर्दे पर निखर कर सामने आती है। आनन्द दास ने बताया कि यह फिल्म उन्होंने दो साल पहले ही लिख डाला था और अपनी पहली ब्लॉकबस्टर छत्तीसगढ़ी फिल्म सरई से पहले इसे बनाना चाहते थे परन्तु ऐसा हो ना सका, अब वे अपनी दूसरी फिल्म के रूप में ए ददा रे लेकर आ रहे हैं, जिसकी ज्यादातर शूटिंग बिलासपुर संभाग अंतर्गत रतनपुर, हरमोड़ी, नेवरा, लोरमी के पास झापल इत्यादि गांव में किया गया है।
नानी ने बताई थी मटिया की कहानी
छत्तीसगढ़ी फिल्म ए ददा रे के लेखक, निर्देशक व अभिनेता आनन्द दास मानिकपुरी ने बताया कि फिल्म ए ददा रे गांव में प्रचलित चटिया- मटिया और रक्सा जैसे भूतिया इंसीडेंट पर आधारित है, जिसे उन्होंने बचपन में अपनी नानी और पिता से सुना है। उन्होंने बताया था कि नानी ने एक बार उसे चटिया-मटिया की कहानी बताई थी, जो मेरे जेहन में बस गया, बाद में मैंने इसे कहानीबद्ध किया और आज अपने छत्तीसगढ़ के सुधि दर्शकों के लिए बतौर मनोरजंक फिल्म के तौर पर प्रस्तुत किया है।
शूटिंग के दौरान आती थी पायल की आवाज
आनन्द दास मानिकपुरी ने बताया कि शूटिंग के दौरान रतनपुर में किराये पर लिये घर से पायल बजने की आवाज आती थी। जिसे क्रु-मेम्बर्स ने गौर किया। बाद में आनन्द दास स्वयं घर में रूके और उसे भी दोपहर के समय पायल बजने की वही आवाज सुनी, जिसका उन्होंने खुलासा करने आवाज की दिशा पर गये तो वहां जाकर सभी भौचक्के रहे गए क्योंकि दरअसल वह पायल की नई एक पुराने सिलिंग फैन से आ रही थी, जिसकी आवाज ऐसी थी मानो पायल की आवाज हो।
मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ (Border 2) की टीम ने फिल्म की आधिकारिक घोषणा कर दिया है. ये साल 1997 में आई फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है, जो सनी देओल के निर्देशन में बन रही है. सोशल मीडिया पर खुद सनी ने बैकग्राउंड में वरुण की आवाज वाली एक वीडियो शेयर करते हुए वरुण धवन का फिल्म में स्वागत किया है.
सामने आए वीडियो में बैकग्राउंड में वरुण धवन कहते हैं कि ‘दुश्मन की हर गोली से जय हिंद बोलकर टकराना हूं, जब धरती मां बुलाती है, सब छोड़कर आता हूं.’ पोस्ट में आगे बताया गया कि फिल्म 23 जनवरी, 2026 को गणतंत्र दिवस के दौरान रिलीज होने वाली है. इसी के साथ वरुण धवन ने भी सोशल मीडिया पर फिल्म का एक वीडियो शेयर किया है.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए एक्टर ने एक लंबा नोट लिखा ‘मैं क्लास चार में एक बच्चा था जब मैं चंदन सिनेमा गया और बॉर्डर देखी और इसने इतना बड़ा प्रभाव डाला. मुझे अभी भी हॉल में राष्ट्रीय गौरव की वह अनुभूति याद है जो हम सभी ने महसूस की थी. मैंने हमारे सशस्त्र बलों की ओर देखना शुरू किया और आज तक, मैं सलाम करता हूं कि वे कैसे हमारी रक्षा करते हैं और हमें सुरक्षित रखते हैं, चाहे वह हमारी सीमाओं पर हो या प्राकृतिक आपदाओं के दौरान. जे पी दत्ता सर की युद्ध आज भी मेरी सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है. जे पी सर और भूषण कुमार की ‘बॉर्डर 2′ (Border 2) में काम करना मेरे करियर का एक बहुत ही खास पल है और मुझे सनी पाजी के साथ काम करने का मौका मिला, मेरे हीरो ने इसे और भी खास बना दिया है.’
कब रिलीज होगी ‘बॉर्डर 2’?
बता दें कि फिल्म ‘बॉर्डर 2’ (Border 2) को गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज किया जाएगा. ये फिल्म देश की वीरता और इतिहास का जश्न मनाएगी. फैंस ऐतिहासिक घटनाओं के एक फिल्म का इंतजार कर रहे हैं, जिसे एक शानदार कलाकार और भारत की सैन्य विरासत का सम्मान करने के लिए बनाया जा रहा है.
रायपुर। “छत्तीसगढ़ी फ़िल्म मोर बाई हाई फाई” जैसा कि नाम से ही आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि ये एक महिला प्रधान फ़िल्म है जो कि पूरी तरह से पारिवारिक ताने-बाने पर आधारित एक शुद्ध मनोरंजक कहानी है।
यदि सीधे तौर पर कहा जाए तो मोर बाई हाई फाई में एक औरत के संघर्ष की कहानी को दिखाया गया है जो घर,परिवार व समाज से लड़ते हुए अपनी मंज़िल को प्राप्त करती है और जिससे इसका सामना होता है वो कोई और नही बल्कि हर किसी के भीतर समाहित अभिमान है। अभिमान जब अपने चरम पर रहता है तो किसी की परवाह नही करता और सब कुछ बर्बाद कर देता है पर कहा गया है की सांच को आंच नही,अभिमान कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो पर एक न एक दिन उसे स्वभिमान के आगे हार मनाना ही पड़ता है और जीत सत्य की ही होती है।
आपको बता दें कि कुछ इसी तरह ही छत्तीसगढ़ी फ़िल्म मोर बाई हाई फाई में भी होता जंहा नायक व नायिका का सामना कुछ अभिमानियों से होता है और दोनों ही अपने स्वभिमान से उन अभिमानियों पर विजय प्राप्त करते हैं। ज्ञात हो कि ये फ़िल्म नायिका प्रधान तो है ही पर साथ ही साथ इसमें कॉमेडी,एक्शन, गीत-संगीत सहित एक पूर्ण मनोरंजक मसाला परोसा गया है जिसका आनंद सिनेमा हॉल में सपरिवार उठाया जा सकता है।
इस फ़िल्म में छत्तीसगढ़ की बोली-भाषा,परिधान व पारम्परिक संस्कृति को दिखाने के साथ ही युवा वर्ग को ध्यान में रखते हुए आज की आधुनिक जीवन शैली को भी दिखाया गया है। मोर बाई हाई फाई के गाने व ट्रेलर क्रिएटिव विज़न के यूट्यूब चैनल में प्रदर्शित किया गया है व रायपुर प्रभात टाकीज़,अप्सरा टाकीज़ दुर्ग सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों को मिलाकर 25 जगह पर फ़िल्म प्रदर्शित की जा रही है।
फ़िल्म की शूटिंग रायपुर शहर,नया रायपुर,ग्राम रवेली,ग्राम रूही, बागबाहरा,खल्लारी सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों पर की गई है। मोर बाई हाई फाई फ़िल्म के नायक प्रकाश अवस्थी हैं जो इसके निर्माता तो हैं ही साथ ही साथ इनका गीत-संगीत में भी योगदान है। मोर बाई हाई फाई के पटकथा-संवाद,संपादन व निर्देशन का ज़िम्मा नितेश लहरी ने उठाया है।
निर्माता व निर्देशक के अनुसार फ़िल्म के नायक प्रकाश अवस्थी,नायिका सृष्टि देवांगन सहित सभी कलाकारों ने बहुंत ही कमाल का अभिनय किया है और सभी को पूरी उम्मीद है कि दर्शकों को मोर बाई हाई फाई ज़रूर पसन्द आएगी।
प्रमुख कलाकार :- प्रकाश अवस्थी, सृष्टि देवांगन, दीपाली पांडेय, योगेश अग्रवाल, राजू पांडेय, नैनी तिवारी, अनुपम वर्मा, प्रमिला रात्रे, आईशा फातिमा, लकी रघूवंशी, विजय मिश्रा, क्रांति दीक्षित, लता राही, वर्षा बर्मन, धनश्याम वर्मा, देवेंद्र पांडेय, अमरजीत सिंग संधू, सतीश अवस्थी, गज्जू मिश्रा, संतोष राठौर, आनंद साहू, दीपक बंजारे, लवकुमार महानंद, नोखु सिंगौर, मिलन सिंगौर, कुसुम प्रजापति आदि हैं। गीत-संगीत :- प्रकाश अवस्थी, परशुराम यादव, कृष.के.रामटेके। स्वर :- सुनील सोनी,कुमार गब्बर,अनुपमा मिश्रा रूपसज्जा :- मानस ओडिसा व देवा यादव केशसज्जा :- निधि माथुर,पिंकी साहू,अंजुलता साहू छायांकन :- दिनेश ठक्कर,संजू तांडी नृत्य :- संजू तांडी एक्शन – आनंद साहू प्रोडक्शन कंट्रोलर :- दीपक बंजारे कास्ट्यूम :- लवकुमार महानंद ऑडियो मास्टर :- नीरज वर्मा,श्रेष्ठ स्टूडियो
पोस्ट प्रोडक्शन,कलर व वीडियो मस्ट्रिंग :- श्रीमंत बारीक, कटक स्टूडियो। बी.जी.एम. :- सोमदत्त पांडा पोस्टर :- मंडल ग्राफिक्स मूल रचना :- रवि किनागी सर सहायक निर्देशक :- मनोज धीवर सह निर्मात्री :- मधुलिका मंगरुलकर परिकल्पना व निर्माता – प्रकाश अवस्थी पटकथा-संवाद,संपादक व निर्देशक :- नितेश लहरी।
पॉपुलर कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 3’ (Bigg Boss OTT 3) के होस्ट हो लेकर लगातार चर्चा चल रही थी. वहीं, अब शो का का पहला प्रोमो जारी हो गया है. ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 3’ (Bigg Boss OTT 3) से सलमान खान (Salman Khan) की छुट्टी हो गई है और शो को अपना नया होस्ट मिल गया है.
बिग बॉस ओटीटी 3 को होस्ट नहीं करेंगे सलमान खान
31 मई को मेकर्स की तरफ से शो का पहला प्रोमो जारी कर दिया है. जिसमें दिखाया है कि शो को सलमान खान (Salman Khan) नहीं बल्की 67 साल के अनिल कपूर (Anil Kapoor) होस्ट करने वाले हैं. शो का प्रोमो शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा – “बिग बॉस ओटीटी के नए सीजन के लिए एक नया होस्ट और बिग बॉस की तरह, इनकी आवाज ही काफी है. पी. एस. – अनुमान लगाने के लिए कोई पुरस्कार नहीं. Bigg Boss OTT 3 इस जून में JioCinema प्रीमियम पर आ रहा है.”
बता दें कि ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 1’ को निर्माता-निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) ने होस्ट किया था. दूसरे सीजन की जिम्मेदारी सलमान खान (Salman Khan) के कंधों पर थीं. वहीं, अब तीसरे में अनिल कपूर (Anil Kapoor) जज की कुर्सी संभालने वाले हैं. वह पहली बार ‘बिग बॉस’ को होस्ट करने जा रहे हैं.
कब शुरू हो रहा ‘बिग बॉस ओटीटी 3’?
शो की अनाउंसमेंट तो हो गई है, लेकिन अभी तक रिलीज डेट का एलान नहीं किया गया है. रिपोर्ट्स की माने तो शो जून में शुरू हो सकता है. इस बार शो में दलजीत कौर (Dalljiet Kaur), शिवांगी जोशी, शफक नाज, वायरल वड़ापाव गर्ल चंद्रिका, यूट्यूबर जैन सैफी और विक्की जैन नजर आ सकते हैं. शो ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा (Jio Cinema) पर स्ट्रीम होगा.
सिनेमा के प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. सिनेमाघरों में 31 मई को टिकट खिड़की पर रौनक बढ़ने वाली है. 31 मई को ‘सिनेमा लवर्स डे’ सेलिब्रेट किया जा रहा है. इस दिन आप सिर्फ 99 रुपये खर्च कर कोई भी फिल्म देख सकते हैं.
दरअसल, मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया यानी एमएआई (Multiplex Association of India) ने मंगलवार को घोषणा किया है कि इस साल 31 मई को सिनेमा लवर्स डे मनाया जाएगा. एमएआई ने ऐलान किया कि 31 मई को फिल्म प्रशंसक देशभर के सिनेमाघरों में सिर्फ 99 रुपए प्रति व्यक्ति की दर पर सिनेमाघरों में फिल्म देख सकेंगे.
इस समय थिएटर्स में पहले से ही भैया जी, श्रीकांत जैसी फिल्में लगी हुई हैं. तो वहीं 31 मई शुक्रवार को मिस्टर एंड मिसेज माही और छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान भी रिलीज हो रही है.
कहां देख सकेंगे 99 रुपये में फिल्म
एमएआई की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि PVR, INOX, Cinepolls, मिराज और डिलाइट समेत देश भर की 4,000 से ज्यादा स्क्रीन्स ने सिनेमा लवर्स डे समारोह में हिस्सेदारी के लिए हाथ मिलाया है.
सिर्फ 99 रुपये में देख पाएंगे राजकुमार-जाह्नवी की ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’
जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की द मोस्ट अवेटेड फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. सिनेमा लवर्स डे पर ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ के टिकट सिर्फ 99 रुपये में खरीद सकेंगे.
मुंबई। भूल भुलैया-3 को लेकर अब तक कई अपडेट्स सामने आ चुके हैं. फिल्म की कुछ स्टार कास्ट का खुलासा हो चुका है और कुछ का होना बाकी है. इसी कड़ी में एक और एक्टर का नाम सामने आया है, जो अनीस बज्मी की फिल्म का हिस्सा होंगे.
भूल भुलैया-3 के लिए कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी और विद्या बालन का नाम कन्फर्म है. कोलकाता में फिल्म की शूटिंग भी स्टार्ट हो चुकी है. कुछ दिनों पहले माधुरी दीक्षित के फिल्म की स्टार कास्ट को ज्वाइन करने की खबर आई थी. अब एक और मशहूर एक्टर के भूल भुलैया 3 का हिस्सा बनने की खबर सामने आ रही है.
रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर विजय राज, भूल भुलैया 3 का हिस्सा होंगे. वह कौन सा रोल प्ले करेंगे, इसकी डिटेल सामने नहीं आई है. लेकिन ये कन्फर्म है कि वह अहम और मजेदार रोल में सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगे. विजय राज ने बॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट्स में अहम रोल निभाए हैं. विजय ने ‘डेली बेली’, ‘धमाल’, ‘रन’, ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, ‘ड्रीम गर्ल 2’ जैसी तमाम फिल्में की हैं. भूल भुलैया-3 कुछ ही महीनों में रिलीज होने वाली है.
फिल्ममेकर इम्तियाज अली ने करीना कपूर और शाहिद कपूर की फिल्म ‘जब वी मेट’ के सीक्वल पर अपना रिएक्शन दे दिया है. इस बार फिल्ममेकर की बातों में एक नया ट्विस्ट देखने को मिला है.
बता दें कि इम्तियाज अली ने कई बार जब वी मेट के सीक्वल की अफवाहों से इंकार किया है. वहीं, अब हाल ही में मीडिया के साथ बातचीत में इम्तियाज अली ने कहा- ‘जब पिछले साल सिनेमाघरों में फिल्म फिर से आई, तो लोगों ने असल में मुझे प्यार दिया. मैं पंजाब में शूटिंग कर रहा था और मैंने सुना था कि ऑडियंस सिनेमाघरों में नाच रही है. मुझे ऐसा लगा काश मैं वहां होता. अब 16 साल हो गए हैं और मुझे लगता है कि यह फिल्म मेरी नहीं है. यह ऑडियंस की फिल्म है और वह इसे सेलिब्रेट करते हैं. मैं जब वी मेट को अपनी फिल्म की बजाए अब एक पुराने दोस्त की तरह देखता हूं.’
दिलजीत-परिणीति को कराना चाहेंगे कास्ट!
इम्तियाज ने अपने इंटरव्यू में कहा- ‘मैं जब वी मेट का सीक्वल नहीं बनाना चाहूंगा, क्योंकि मुझे लगता है कि यह कंपलीट फिल्म है. मैंने कभी सीक्वल बनाने के बारे में नहीं सोचा है.’ फिर इम्तियाज अली से सवाल हुआ कि मान लीजिए अगर वह फिल्म बना रहे हैं तो किन्हें कास्ट करेंगे. जवाब में इम्तिया ने कहा- ‘वह दिलजीत और परिणीति चोपड़ा को कास्ट करना चाहेंगे, अगर फिल्म दोबारा बनी.’ बता दें, इम्तियाज की अपकमिंग फिल्म चमकीला है. चमकीला में दिलजीत दोसाझ और परिणीति चोपड़ा लीड रोल में हैं.
फिल्ममेकर इम्तियाज अली की नई फिल्म ‘चमकीला’ जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली है. इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा दिखाई देने वाले हैं.
एक्टर अजय देवगन और आर माधवन की हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘शैतान’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब जल्द ही ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस हॉरर थ्रिलर फिल्म के रिलीज से पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है.
शैतान’ की एडवांस बुकिंग शुरू
बता दें कि पहले लिमिटेड लोकेशन पर ‘शैतान’ के लिए प्री टिकट बुकिंग सेवा खोली गई थी, लेकिन बीते दिन ऑनलाइन टिकट-बुकिंग प्लेटफॉर्म पर कुछ और शो जोड़े गए हैं. वहीं पहले दिन के लिए फिल्म के एडवांस बुकिंग के आकंड़े भी आ गए हैं. ‘शैतान’ ने 37.41 लाख का कलेक्शन कर लिया है.
एक रिपोर्ट के मुताबिक फर्स्ट डे के लिए ‘शैतान’ के पूरे देश में हिंदी के लिए 2डी फॉर्मेट में 15 हजार 145 टिकटों की बुकिंग हो चुकी है. फिल्म को रिलीज होने में 5 दिन है और इस दौरान ‘शैतान’ के एडवांस बुकिंग में अच्छा खासा कलेक्शन करने की उम्मीद है.
‘शैतान’ के ट्रेलर को मिला अच्छा रिस्पॉन्स
बता दें कि फिल्म ‘शैतान’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था. ट्रेलर को दर्शकों से काफी शानादर रिस्पॉन्स मिला. अजय देवगन ने ‘दृश्यम 2’ की सुपर सक्सेस के बाद ‘शैतान’ में एक बार फिर फैमिली मैन के तौर पर कमबैक किया है. फिल्म में खौफनाक खलनायक के रूप में आर माधवन ने सारी लाइमलाइट बटोर ली है.
‘क्वीन’ और ‘सुपर 30’ जैसी फिल्मों का डायरेक्शन कर चुके निर्देशन विकास बहल ने फिल्म ‘शैतान’ का निर्देशन किया है. वहीं स्टार कास्ट की बात करें, तो इस फिल्म में अजय देवगर और आर माधवन के अलावा ज्योतिका, जानकी बोदीवाला और अंगद राज ने अहम रोल प्ले किया है. ये फिल्म 8 मार्च को रिलीज होने वाली है.
भोजन के प्रति भारत के वास्तविक प्रेम को पाककला की एक समृद्ध विरासत के साथ मनाया जाता है, जो दुनिया भर के लोगों के स्वादेंद्रियों को संतुष्ट करती है। इस देश में विभिन्न प्रभावों को अपनाते हुये ऐसे स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किये जाते हैं, जो आधुनिक और वैश्विक स्वाद से मेल खाते हैं। वल्र्ड फूड डे बस आने ही वाला है और इस खास मौके पर एण्डटीवी के कलाकारों ने पाककला से जुड़ी कुछ रोमांचक कहानियों के बारे में बताया और साथ ही असाधारण एवं अपारंपरिक फूड पेयरिंग्स के बारे में बात की, जिनका आनंद उन्होंने अपनी हालिया यात्राओं के दौरान उठाया था। इन कलाकारों में शामिल हैं मोहित डागा (‘दूसरी मां‘ के अशोक), गीतांजलि मिश्रा (‘हप्पू की उलटन पलटन‘ की राजेश) और रोहिताश्व गौड़ (‘भाबीजी घर पर हैं‘ के मनमोहन तिवारी)। मोहित डागा ऊर्फ ‘दूसरी मां‘ के अशोक ने कहा, ‘‘मैं हाल ही में कोलकाता गया था और आप कोलकाता जायें और वहां के मशहूर रसगुल्लों को खाने का अवसर गंवा दें, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। हालांकि, मेरे इस अनुभव ने उस समय एक अनापेक्षित मोड़ ले लिया, जब मेरे एक दोस्त ने मुझे एक अनूठे स्टाॅल पर ‘रसगुल्ला चाय‘ पीने के लिये जोर दिया। मीठे और चाय दोनों का ही शौकीन होने के नाते, मैं उत्सुक होने के साथ ही शंका में था। हालांकि, मुझे हैरानी हुई कि यह पारंपरिक काॅम्बो उतना भी कमाल का नहीं था। जब मैंने कोलकाता की एक प्रसिद्ध दुकान में जाकर रसगुल्ले खाये, तब जाकर मिठाईयों और चाय के स्वाद को लेकर खुद को संतुष्ट कर पाया।‘‘
हप्पू की उलटन पलटन‘ की राजेश, यानि गीतांजलि मिश्रा ने बताया, ‘‘खान-पान के लिये अपने शौक के चलते मुझे अक्सर पाककला की नई रचनाओं के साथ प्रयोग करने में मजा आता है। हालांकि, हर कोशिश भाने वाली नहीं होती है। एक बार शूटिंग से लौटते वक्त मैं एक वायरल वीडियो में खो गई थी, जिसमें ललचाने वाले चॉकलेट सैण्डविच के बारे में बताया गया था। मुझे ऑनलाइन सोर्सेस से इसके बारे में पहले से पता था, लेकिन निजी तौर पर मैंने कभी इस बेहतरीन चीज का स्वाद नहीं चखा था। चॉकलेट से भरी ब्रेड, जिसे परफेक्ट तरीके से टोस्ट किया गया हो और अच्छी-खासी आइसक्रीम से सजाया गया हो, के मुँह में पानी लाने वाले मिश्रण से रोमांचित होकर मैंने अपना चाॅकलेट सैण्डविच बनाना शुरू किया। बदकिस्मती से, मेरी कोशिश ने एक आकस्मिक मोड़ ले लिया।
मैंने अच्छे से मक्खन लगाया, चाॅकलेट के घुलने वाले टुकड़े डाले, मिश्रण को टोस्ट किया और आखिरकार उसे आइसक्रीम से सजाया, लेकिन इतनी कोशिशों के बावजूद नतीजे में मुझे वह नहीं मिला, जो मैं चाहती थी। वह अनोखी कृति बहुत अलग थी, लेकिन मुझे उम्मीद के जितना संतोष नहीं मिला।’’ ‘भाबीजी घर पर हैं‘ के मनमोहन तिवारी, यानि रोहिताश्व गौड़ ने बताया, ‘‘इंदौर में अपनी को-स्टार शुभांगी अत्रे के साथ गणेश चतुर्थी मनाने के लिये जाना मेरे लिये खान-पान से भरा एक सफर रहा। शुभांगी इंदौरी हैं और उन्होंने मुझे वहाँ के कई व्यंजन चखाए। सबसे बेहतरीन थी इंदौरी खोपरा पैटीज, जिसमें कुरकुरी आलू पैटीज के अंदर मसालेदार, तीखा नारियल, खुशबूदार बूटियाँ और सूखे मेवे होते हैं। हर बाइट एक सौगात था, जिसने नारियल के प्रति मेरी धारणा बदल दी और पाककला के इस अनूठे अनुभव को ज्यादा मजेदार बना दिया।’’