बांग्लादेश में मुस्लिम कट्टरपंथियों के निशाने पर हिंदू!
बांग्लादेश में भेदभाव के खिलाफ शुरू हुए आंदोलन के बाद शेख हसीना की सरकार 5 अगस्त को चली गई. इसके बाद अंतरिम सरकार के गठन से ही कट्टरपंथी ताकतों को बल मिल चुका है. अंतरिम सरकार में खुद को ताकतवर महसूस कर रहे बांग्लादेश के मुस्लिम कट्टरपंथी संगठन अल्पसंख्यक हिंदुओं को लगातार निशाना बना रहे हैं. हिंसा का दौर भले ही थम गया है लेकिन अब हिंदू अल्पसंख्यकों को सरकारी नौकरियों से निकाला जा रहा है या फिर उन्हें इस्तीफा देने पर मजबूर किया जा रहा है.