खेल

Women’s T20 World Cup 2024: बांग्लादेश से छिन गई मेजबानी, अब इस देश में होगा टूर्नामेंट, ICC ने कर दिया कंफर्म

स्पोर्ट्स डेस्क। बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है, आए दिन हिंसा और लूटपाट की खबरे सामने आ रही है, इस बीच बांग्लादेश के मौजूदा हालत को देखते हुए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने महिला टी20 विश्व कप को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में स्थानांतरित करने की घोषणा की है। यह टूर्नामेंट अब 3 से 20 अक्टूबर के बीच दुबई और शारजाह में आयोजित होगा। इसमें भारत और बांग्लादेश समेत कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी।
 

हीली ने भी उठाए थे सवाल

हाल ही में डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज एलिसा हीली ने भी बांग्लादेश में टूर्नामेंट के आयोजन को गलत ठहराया था। हीली ने कहा था कि ऐसे हालात में बांग्लादेश पर टूर्नामेंट का बोझ डालना सही नहीं होगा और वहां के संसाधनों को ऐसे वक्त में स्थानीय जनता से छीनना गलत होगा। उन्होंने साथ ही कहा था कि मौजूदा परिस्थितियों में बांग्लादेश के सामने क्रिकेट से ज्यादा अहम चुनौतियां हैं।