प्रदेश
“प्रधानमंत्री मोदी को गाली देकर कांग्रेसी नेता साहू समाज को कर रहे अपमानित” मोतीलाल साहू बोले-
धमतरी। जैन स्थानक भवन धमतरी में साहू समाज की बैठक में अतिथि के रूप में पधारे भाजपा रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश विश्व की पांचवी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित हो चुका है। मोदी का संकल्प है कि 2029 में भारत को विश्व में तीसरी और 2047 तक एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करना है। आज मोदी पर देश ही नहीं साहू समाज को भी गर्व है कि एक गरीब का बेटा प्रधानमंत्री बनकर पूरे विश्व में देश के मान सम्मान को बढ़ाया है। प्रधानमंत्री मोदी का नारा है सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास है।
इसी मूल मंत्र पर प्रधानमंत्री मोदी देश के विकास में दिनरात लगे हुए हैं। कहा, भारत उनके मोदी के नेतृत्व में विश्व गुरू बनने की राह पर आगे बढ़ चुका है। भारत के विकास और मोदी लोकप्रियता को बढ़ता देखकर कांग्रेस और इंडी गठबंधन के दलों के नेता मानसिक संतुलन खो चुके है। क्योंकि उन्हें पता है कि मोदी को देश का तीसरा प्रधानमंत्री बनने से कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने कहा कि मोदी के गारंटी की लहर को भांपकर अब कांग्रेस नेता निकृष्ट मानसिकता को परिचय दे रहे हैं। मोदी पर लगातार कांग्रेस का बड़े नेता अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर रहें हैं। कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत पीएम मोदी के सिर फोड़ने और उनको डिफाल्टर कहते हैं। जबिक खुद महंत और उनकी पूरी कांग्रेस सरकार सबसे बड़ी डिफाल्टर हैं। जबकि कांग्रेस ने 2018 के विधानसभा चुनाव के जनघोषणा पत्र के वादों को पूरे नहीं किए। इन्होंने मां गंगा की सौगंध खाकर शराबंदी नहीं की, उल्टा कांग्रेसियों ने शराब घोटाला कर डाला।
कांग्रेस की अत्याचारी सरकार में गरीबों को नहीं मिलता था न्याय – ईश्वर साहू
विधायक ईश्वर साहू ने धमतरी में आयोजित साहू समाज की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि एक साल पहले एक धर्म विशेष के लोगों ने मिलकर जब उनके बेटे भुवनेश्वर की हत्या की पूरा साहू समाज भुवनेश्वर साहू के न्याय के लिए उठ खड़ा हुआ लेकिन कांग्रेस की तत्कालीन सरकार ने मेरे बेटे के जीवन की कीमत केवल 10 लाख रुपए आंकी। मैंने यह प्रस्ताव ठुकरा दिया। वहां के विधायक एवं मंत्री रविंद्र चौबे का निवास पड़ोस के गांव में आते हैं लेकिन वे बिरनपुर, एक बार लोगों से मिलने नहीं आ सके। एक विशेष वर्ग के लोगों को उनका संरक्षण प्राप्त था। मैं विधानसभा चुनाव तो क्या, ग्राम पंचायत का भी चुनाव लड़ने की कल्पना नहीं कर सकता था लेकिन सांप्रदायिक हिंसा में हुई बेटे की मौत के बाद साहू को न्याय नहीं मिला, तो क्षेत्र की जनता मेरा साथ दिया। ताम्रध्वज साहू समाज के वरिष्ठ नेता होने के बावजूद मेरे परिवार से मिलने नहीं आए, समाज ऐसे नेता को कभी माफ नहीं कर सकता। ताम्रध्वज साहू को दुर्ग की जनता ने नकार दिया है। दुर्ग की जनता के नकारने के बाद ताम्रध्वज साहू महासमुंद आए हैं। लेकिन यहां की जनता भी उन्हें नकार देगी। पिछली भूपेश सरकार ने जानबूझकर वोट की राजनीति के चलते मेरे बेटे की हत्या के बाद भी उदासीन बने रहे। क्योंकि उनको मुसलिम वोटों की चिंता अधिक थी। भाजपा में मुझे टिकट देकर एक मजदूर के संघर्ष में न केवल सहभागी बनी बल्कि चुनाव जीतकर आने के बाद अब इस मामले की सीबीआई जांच करा रही है।
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों की जमानत होगी जब्त- रंजना साहू
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रंजना साहू ने कहा कि हमारे समाज का बेटा देश की सेवा कर रहा है, इसलिए कांग्रेस इसको बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। इसलिए साहू समाज के बेटे का गाली देने का काम ये कांग्रेसी कर रहे है। इसके पीछे वजह है कि गांधी परिवार किसी भी गरीब परिवार के बेटे को प्रधानमंत्री के रूप में नहीं देखना चाहती है। इसके चलते कांग्रेस ही नहीं इंडी गठबंधन के दल पीएम मोदी पर अनर्गल टिप्पणी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश को विकसित बनाने का सपना पूरा होगा। मोदी की सरकार ने देश के हित में आज ऐतिहासिक निर्णय लिए, चाहे वह कश्मीर से 370 धारा खत्म करने की बात हो या श्रीराम मंदिर का निर्माण। कांग्रेस ने तो श्रीराम मंदिर के लोकापर्ण कार्यक्रम के न्यौते को ठुकरा दिया था। कांग्रेस सनातन धर्म की विरोधी है, इसलिए वे तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। अपने हार से बौखलाए कांग्रेसियों को पता है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में उसके सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो जाएगी। इसलिए वे मोदी के प्रति अपनी ओछी हरकत का दिखावा कर रहे हैं। कांग्रेस के झूठे न्याय पत्र पर किसी को भरोसा नहीं है।
इस दौरान बैठक में लक्ष्मी नारायण साहू , अनिल गजपाल, बसंत साहू, गोपाल साहू ,देहरू राम साहू ,ज्योति साहू, लीना साहू पूर्णिमा साहू सहित 400 से अधिक साहू समाज के पदाधिकारी मौजूद थे।
इंडिया गठबंधन की संयुक्त पत्रकार वार्ता,2024 में बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार,महंगाई से मिलेगी राहत, युवा, किसान, श्रमिकों, महिलाओं को मिलेगा न्याय
रायपुर। बुधवार को इंडिया गठबंधन के घटक दलों की एक साथ पत्रकार वार्ता कांग्रेस भवन गांधी मैदान में आयोजित की गई थी। इस पत्रकार वार्ता में सीपीएम आदमी पार्टी समाजवादी पार्टी सीपीआईएमएल शिवसेना उद्धव गुट कांग्रेस पार्टी के तमाम नेतागण उपस्थित थे। पत्रकार वार्ता में आए सभी दलों ने इंडिया गठबंधन के द्वारा तय किए गए प्रत्याशियों के पक्ष में वोट अपील भी की साथ ही यह जानकारी भी दी की आने वाले समय में सभी दलों की सांझा रैली की जाएगी एवं गांव शहर के सभी गली मोहल्ले में अपने अपने संगठनों के माध्यम से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगेंगे डोर टू डोर प्रचार भी किया जाएगा। गांव में चौपाल लगाकर भी प्रचार प्रसार किया जाएगा।
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सीपीएम के धर्मराज महापात्र ने कहा कि पिछले 10 सालों में भाजपा की सरकार ने जो वादे आम जनता से किए थे। उन वादों को पूरा करने में असफल रही भ्रष्टाचार को खत्म कहने की बात करने वाली मोदी सरकार ने इलेक्टोरल बांड के माध्यम से सबसे बड़ा घोटाला किया जिन लोगों पर उन्होंने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया उनको ही अपनी पार्टी में शामिल किया। केंद्र की भाजपा सरकार ने 2014 में किसनो की आय दोगुनी करने की बात कही थी लेकिन उन मुद्दों पर भी भाजपा की सरकार विफल रही 14 महीनो से भी अधिक समय तक किसानों ने अपनी फसल के उचित दामो की मांग के लिए प्रदर्शन किया सैकड़ो किसनो की शहादत हुई लेकिन केंद्र की मोदी सरकार के कानों में जू तक नहीं रेंगी।
आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सूरज उपाध्याय ने भाजपा सरकार के ऊपर तानाशाही का आरोप लगाया उन्होंने कहा कि यह सरकार चुने हुए मुख्यमंत्री को जेल में डाल रही है संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करके विपक्ष के नेताओं की आवाज को दबाने का कार्य कर रही है।
समाजवादी पार्टी के नेता नवीन गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार आम लोगों के आस्था के नाम पर अपनी राजनीति रोटी सेकी है। देश में लगातार महंगाई दिन ब दिन बढ़ती जा रही है पेट्रोल डीजल खाद्य पदार्थों के दाम आसमान छू रहे हैं। 100 दिनों में महंगाई कम करने की बात कहने वाली मोदी सरकार आज हर मोर्चे पर नाकाम नजर आ रही है।
सीपीआईएमएल के नरोत्तम शर्मा ने कहा कि पिछले 10 सालों से निजीकरण का दौर चल रहा है। मोदी सरकार अपने पूंजीपति मित्रों को देश की संपत्ति को बेच रही है। बुलेट ट्रेन के नाम पर महंगी वंदे भारत ट्रेन तो चलती है लेकिन बाकी ट्रेनों की हालत दिन ब दिन खराब होती जा रही है ट्रेनों में सफर करने वाले यात्री आज काफी परेशान हैं।
इस पत्रकार वार्ता में शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे, उधो राम वर्मा, बंशी कन्नौजे, आम आदमी पार्टी के गोपाल साहू, विजय गुरु भक्क्षाणी, सीपीएम के प्रदीप गमने उपस्थित थे।
अभिनव पहल: मतदान के लिए 1 लाख 6 हजार 844 संकल्प पत्र, रिकार्ड गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड में दर्ज
मुंगेली। जिले के लिए आज किसी ऐतिहासिक दिन से कम नहीं है, जब गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में मुंगेली का नाम दर्ज हुआ. जिले के स्कूल शिक्षा विभाग की अभिनव पहल करते हुए लोकसभा निर्वाचन 2024 में शतप्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए 1 लाख 6 हजार 844 संकल्प पत्र का रिकार्ड गोल्डन बुक में दर्ज कराया गया। डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय संकल्प पत्र महाभियान कार्यक्रम में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की स्टेट हेड सोनल शर्मा ने 4 हजार से अधिक शिक्षकों की उपस्थिति में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन राहुल देव को इस उपलब्धि के लिए सर्टिफिकेट प्रदान किया.
उन्होंने बताया कि गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड एक विशिष्ट अंतर्राष्ट्रीय रिकॉर्ड बुक है. इस रिकॉर्ड बुक का उद्देश्य उन लोगों को एक मंच देना है, जिनमें विशिष्ट प्रतिभा छिपी है, जो दूसरों से आगे खड़े होना चाहते हैं और अद्वितीय प्रयास करके इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज कराना चाहते हैं. मुंगेली कलेक्टर के मार्गदर्शन में शिक्षा विभाग ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए, जो अभिनव पहल की है, वह सराहनीय है। उन्होंने जिला प्रशासन और पूरी टीम को बधाई दी.
कलेक्टर सिंह ने किया आरंग विधानसभा के मतदान केंद्र और एसएसटी पाइंट का निरीक्षण
रायपुर। लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने आरंग विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों और एसएसटी पाइंट का निरीक्षण किया। इस अवसर पर एसडीएम पुष्पेंद्र शर्मा, तहसीलदार राजकुमार साहू, तहसीलदार श्रीमती सीता शुक्ला, श्रुति शर्मा मौजूद थे।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आरंग विधानसभा के ग्राम छतौना, परसदा-नवागांव, रसनी और आरंग के स्कूलों के मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि मतदान केंद्रों में बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र में मतदाता प्रतिक्षा कक्ष चिन्हाकित किया जाएं और पेयजल, टॉयलेट, पंखा, आवाजाही के लिए पृथक-पृथक दरवाजे का होना सुनिश्चित करें। उन्होंने साथ ही एसएसटी पाइंट रसनी और पारा गाँव का निरीक्षण किया। वहां उपस्थित कर्मचारियों से बात की और उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सजगता से दिए जिम्मेदारियों का निर्वहन किया जाए और पॉइंट से गुजरने वाले सभी वाहनों की गंभीरता के साथ चेकिंग करने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के निर्देश पर एसएसटी पॉइंट पर कूलर और फ्रीज उपलब्ध कराएं गए है, ताकि ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को ठंडा पानी और गर्मी से बचने के लिए ठंडी हवा मिल सके। साथ ही फ्रिज में ओआरएस के पैकेट आवश्यक दवाईयां भी उपलब्ध कराए गए है, जिससे आवश्यकता पड़ने पर कर्मचारी तुरंत ही इस्तेमाल कर सकेंगे।
महादेव सट्टा एप मामला : कोर्ट में पेश हुए रितेश और राहुल, EOW को मिली 6 दिन की रिमांड
रायपुर। महादेव सट्टा एप मामले में दो आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने आरोपी रितेश यादव और राहुल वकटे को 6 दिन की रिमांड पर ईओडब्लू को सौंपा. मिथलेश वर्मा सरकारी वक़ील अभियोजन ईओडब्लू ने बताया, ईओडब्ल्यू अब दोनों आरोपियों से पूछताछ करेगी.
बता दें कि महादेव सट्टा मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया है. चन्द्रभूषण वर्मा की गिरफ़्तारी के बाद दोनों फ़रार चल रहे थे. गिरफ़्तारी के बाद आज दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां दोनों को 30 अप्रैल तक ईओडब्ल्यू की रिमांड पर भेजा गया. अब ईओडब्ल्यू दोनों आरोपियों से पूछताछ करेगी.
आबकारी घोटाला मामले में अनिल टुटेजा को नहीं मिली राहत, 5 दिनों के लिए बढ़ी ED रिमांड
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व IAS अनिल टुटेजा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. आज उन्हें ईडी की विशेष अदालत में पेश किया गया था. जहां दोनों पक्षों का तर्क सुनने के बाद कोर्ट ने एक बार फिर पूर्व IAS टुटेजा की रिमांड बढ़ा दी है. ED के वक़ील सौरभ पांडेय ने बताया कि कोर्ट ने उन्हें 29 अप्रैल तक 5 दिनों की रिमांड पर ED को सौंप दिया है.
बता दें कि इससे पहले टुटेजा को ईडी के अफसरों ने शनिवार को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद रविवार को गिरफ्तार कर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी रंजू वैष्णव की कोर्ट में पेश किया था. ईडी और बचाव पक्ष की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने अनिल टुटेजा को एक दिन के लिए और इसके बाद दोबारा इन्हें दो दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का फैसला सुनाया था.
वहीं घोटाले की जांच कर रही ACB-EOW ने शराब कारोबारी त्रिलोक सिंह ढिल्लन उर्फ पप्पू ढिल्लन को भी हिरासत में लिया है. पप्पू ढिल्लन को जल्द ही EOW कोर्ट में पेश किया जा सकता है.
लाल आतंक का साथ छोड़ 18 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, अब तक 738 माओवादी कर चुके हैं घर वापसी
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार पुलिस को सफलता मिल रही है. लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर 18 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. ये सभी भैरमगढ़ और मलांगेर एरिया कमेटी में सक्रिय थे.
पुलिस की अपील का माओवादियों पर व्यापक असर हो रहा है. हिंसा की राह छोड़कर लोकतंत्र और सविंधान में विश्वास जताते हुए ‘लोन वर्राटू अभियान’ से प्रभावित होकर 18 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है. आत्मसमर्पित माओवादी भैरमगढ़ और मलांगेर एरिया कमेटी में सक्रिय थे. ये सभी माओवादी नक्सली बंद के दौरान रोड खोदना, पेड़ काटना और नक्सली बैनर पोस्टर लगाने की घटनाओं में शामिल थे. बता दें कि लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 177 इनामी माओवादी समेत कुल 738 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं.
आदिवासियों का मान-सम्मान बढ़ाने वाले पीएम मोदी ही हैं- CM विष्णुदेव साय
अंबिकापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिवासियों की सबसे पिछड़ी जनजाति कोरवा, बिरहोर, बैगा, कमार, अबूझमाड़िया जनजाति के लोगों के लिए पीएम जनमन योजना लागू की है. वन धन योजना लागू कर आदिवासियों को वनोपज का ऊंचा दाम देने का काम किया है. सरकार की सारी सुविधाएं पहुंचाने का काम किया है. देश के सर्वोच्च पद पर आदिवासी समाज की बेटी द्रौपदी मुर्मू विराजमान हैं. छत्तीसगढ़ में पहली बार कोई आदिवासी का बेटा मुख्यमंत्री बना है.
अंबिकापुर की सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि ये गौरव का विषय है कि आज पूरी दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ाने वाले प्रधानमंत्री आज सरगुजा की धरती पर हैं. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जननायक और दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं. जो देश की 140 करोड़ जनता को अपना परिवार मानते हुए उनके सुख-दुःख की सदैव चिंता करते हैं.
मुख्यमंत्री ने मंच पर बैठे प्रधानमंत्री से कहा कि उनकी दी हुई गारंटी पर विश्वास करके सरगुजा संभाग की जनता ने कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया और संभाग की सभी 14 सीटों पर कमल खिलाया, साथ ही कांग्रेस के भ्रष्टाचारी पंजे को साफ कर दिया.
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से कहा कि मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए उनकी सरकार पूरी तरह वचनबद्ध है. हमारी सरकार ने शपथ लेने के दूसरे ही दिन 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दे दी है. 12 लाख किसानों को 2 साल का 3716 करोड़ रुपए का बकाया बोनस दे चुके हैं. 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीद कर 3100 रूपए क्विंटल धान की कीमत दी है. विष्णुदेव साय ने कहा कि न केवल समर्थन मूल्य के अंतर की राशि एकमुश्त उनकी सरकार ने किसानों के खाते में ट्रान्सफर किये वरन महिला शक्ति के लिए लागू उनकी योजना महतारी वंदन योजना के दूसरे महीने की राशि भी उनके खातों में ट्रांसफर कर दी है. उन्होंने कहा कि रामलला दर्शन योजना की शुरुआत भी उनकी सरकार ने कर दी है. साथ ही 5500 रुपये प्रति मानक बोरा के दर से तेंदूपत्ता खरीदी के आदेश भी दे दिए हैं और बोनस की शुरुआत भी कर दी है.
सीएम साय ने विशाल जनसमूह से सरगुजा से लोकसभा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज को प्रचंड मतों से जिताकर मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आशीर्वाद मांगा.
शंखनाद रैली में मंत्री गण रामविचार नेताम, श्यामबिहारी जायसवाल, लक्ष्मी राजवाड़े, लोकसभा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज, विधायक गण रेणुका सिंह, अमर अग्रवाल, प्रबोध मिंज, राजेश अग्रवाल, शकुन्तला सिंह पोर्ते, रामकुमार टोप्पो, भूलन सिंह मरावी, उद्देश्वरी पैंकरा, पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, पूर्व सांसद कमलभान सिंह सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे.
शराब घोटाला : EOW की हिरासत में पप्पू ढिल्लन, कोर्ट में पेश कर मांग सकते हैं रिमांड
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला मामले में शराब कारोबारी त्रिलोक सिंह ढिल्लन उर्फ पप्पू ढिल्लन को ईओडब्ल्यू ने हिरासत में लिया है. लंच के बाद एसीबी ईओडब्ल्यू ढिल्लन को कोर्ट में पेश कर उसे रिमांड पर ले सकती है।
बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भिलाई के शराब कारोबारी त्रिलोक सिंह ढिल्लन उर्फ पप्पू ढिल्लन के बैंक खातों में जमा 27.5 करोड़ की फिक्स डिपॉजिट के साथ जांच के दौरान मिले 52 लाख कैश को सीज किया था.
ईडी ने विज्ञप्ति जारी कर बताया था कि ढिल्लन ने शराब के अवैध पैसे को कर्ज के तौर पर लिया और फिक्स डिपॉजिट के रूप में अपने खातों में जमा कर लिया. उसने अवैध धंधे से मिलने वाली राशि को अपने बैंक खातों में जमा करने की अनुमति देने के साथ ही अपने फर्म्स को भी इस्तेमाल करने की इजाजत दी थी. ईडी ने ढिल्लन को शराब के अवैध धंधे का मुख्य बेनिफिशयरी बताया है.
विजय संकल्प शंखनाद महारैली: पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना, कहा –
अंबिकापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरगुजा जिले के अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित विजय संकल्प शंखनाद महारैली को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने मंच से कहा कि भाजपा ने जब मुझे प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया था, तब अंबिकापुर में ही आपने लाल किला बनाया था. कांग्रेस की टोली ने उस समय मुझ पर बहुत हमला बोल दिया था, ये लाल किला कैसे बनाया जा सकता है, अभी तो प्रधानमंत्री का चुनाव बाकी है. बात का बवंडर बना दिया था. लेकिन आपकी सोच से वही मोदी लाल किले पर पहुंचा और राष्ट्र के नाम संदेश दिया. आज अंबिकापुर क्षेत्र फिर वही आशीर्वाद दे रहा है, फिर एक बार मोदी सरकार. कुछ महीने पहले मैंने आपसे छत्तीसगढ़ से कांग्रेस का भ्रष्टाचारी पंजा हटाने के लिए आशीर्वाद मांगा था, आपने मेरी बात का मान रखा और भ्रष्टाचारी पंजे को साफ कर दिया. आज दिखिए आप सबके आशीर्वाद से सरगुजा की संतान, आदिवासी समाज की संतान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश के सपने को साकार कर रहा है. मेरे अनन्य साथी विष्णुदेव साय ने रॉकेट की गति से सरकार चलाई है. मई आपके विकसित भारत और छत्तीसगढ़ के लिए आशीर्वाद मांगने के लिए आया हूं.
पीएम मोदी ने कहा, जब मैं विकसित भारत कहता हूं, तो कांग्रेस वालों का और दुनिया में बैठी कुछ ताकतों का माथा गरम हो जाता है. अगर भारत शक्तिशाली हो गया, तो कुछ ताकतों का खेल ही बिगड़ जाएगा. आज अगर भारत आत्मनिर्भर बन गया, तो कुछ ताकतों की दुकान बंद हो जाएगी. इसलिए वो भारत में कांग्रेस और इंडी गठबंधन की कमजोर सरकार चाहते हैं. ऐसी कांग्रेस सरकार जो आपस में लड़ती रहे, घोटाले करती रहे कांग्रेस का इतिहास सत्ता के लालच में देश को तबाह करने का रहा है, देश में आतंकवाद और नक्सलवाद किसके कारण बढ़ा. कांग्रेस का कुशासन और लापरवाही यही कारन है कि देश बर्बाद होता गया. भाजपा सरकार आतंकवाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर रही है. लेकिन कांग्रेस फैला हिंसा फैलाने वालों का समर्थन कर रही है. इतना ही नहीं जो लोग लोगों को मरते हैं उन्हें कांग्रेस वाले शहीद कहते हैं. जब आप ऐसे लोगों को शहीद कहते हो न देश के वीरों का अपमान करते हो.
इसी कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता, आतंकवादियों के मारे जाने पर आंसू बहाती है. ऐसी ही करतूतों के कारण कांग्रेस देश का भरोसा खो चुकी है. कांग्रेस के मेनिफेस्टो को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि जिस दिन उनका घोषणा पत्र आया उसी दिन मैंने कहा दिया था कांग्रेस का मेनिफेस्टो पर मुस्लिम लीग की छाप है.
आरक्षण पर कांग्रेस पर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा
वोट बैंक की भूखी कांग्रेस ने कभी महापुरुषों की बातों की परवाह नहीं की. बाबा साहब आंबेडकर के बातों की परवाह नहीं की. कांग्रेस ने वर्षों पहले आंध्र प्रदेश में धर्म के आधार पर आरक्षण देने का प्रयास किया था. फिर कांग्रेस ने इसको पूरे देश में लागू करने की योजना बनाई. इन लोगों ने धर्म के आधार पर 15 प्रतिशत आरक्षण की बात कही. और ये भी कहा कि ST, SC और OBC का जो कोटा है उसे कम करके कुछ लोगों को आरक्षण दिया जाए. 2009 के अपने घोसणा पत्र में कांग्रेस ने यही इरादा भी जताया. 2014 के भी कांग्रेस के मेनिफेस्टो में इन्होंने साफ-साफ था इस मामले को कभी छोड़ेंगे नहीं.
कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने और एक पाप किया. मुस्लिम समुदाय में जितनी भी जातियां हैं सबको उन्होंने OBC कोटा में डाल दिया। यानी जो हमारे देश के ओबीसी समाज को लाभ मिलता था उसका बड़ा हिस्सा कट गया. कांग्रेस ने भारत के सेक्युलरिज्म की हत्या की. पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस की नजर केवल आपके आरक्षण पर ही नहीं है. आपकी कमाई, मकान, दुकान खेत खलिहान पर है. कांग्रेस के शहजादे का कहना है कि ये देश के हर घर, हर अलमारी हर परिवार की संपत्ति है एक्स-रे करेंगे. हमारी माता-बहनों के पास जो थोड़ा बहुत स्त्री धन (गहने-जेवर) होता है कांग्रेस उसकी भी जांच कराएगी.
रायपुर लोकसभा से 38 प्रत्याशी मैदान में : 2,385 मतदान केंद्रों में 15 हजार कर्मचारी कराएंगे वोटिंग
रायपुर। लोकसभा निर्वाचन संबंधित जानकारी देने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी की प्रेस वार्ता हुई, जिसमें कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस लेते हुए कहा कि, तीसरे चरण के मतदान के लिए चुनावी प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस प्रकिया में रायपुर लोकसभा क्षेत्र से 44 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। इसमें से 6 लोगों ने नाम वापस लिया है।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, रायपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए 38 लोग चुनावी मैदान में उतारे गए हैं। लोकसभा क्षेत्र में कुल 2,385 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं कुल मतदाताओं की संख्या 23 लाख 75 हजार 379 है। इसमें से महिला मतदाताओं की संख्या 11 लाख 88 हजार 571 है और पुरुष मतदाताओं की संख्या 11 लाख 86 हजार 504 है। थर्ड जेंडर की बात की जाए तो 304 मतदाता शामिल है।
7 मई को होगा तीसरे चरण का मतदान
बता दें, 7 मई को सात लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। इन सात सीटों में रायपुर, दुर्ग, कोरबा, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ में मतदान होना है। रायपुर लोकसभा क्षेत्र में मतदान की बात की जाए तो यहां पर लगभग 15 हजार मतदान कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कलेक्टर डॉ. गौरव ने यह भी बताया कि, लगभग सभी जगहों पर पिंक बूथ बनाया जायेगा। जिसमें सभी महिला अधिकारी तैनात की जाएंगी। इसके अलावा तेज गर्मी को देखते हुए सभी मेडिकल किट प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई जा रही हैं।
छत्तीसगढ़ के 3 सीटों पर 26 अप्रैल को होगी वोटिंग, अति संवेदनशील क्षेत्र के लिए हेलीकॉप्टर से दल रवाना
गरियाबंद। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ की महासमुंद, राजनांदगांव और कांकेर सीटों में 26 अप्रैल को वोटिंग होगी. वहीं अति संवेदनशील इलाका आमामोरा ओंड के लिए हेलीकॉप्टर से दल रवाना हुआ. कलेक्टर ने सभी को गुलाब फूल भेंट कर शुभकामनाएं दी.
कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने अति संवेदनशील इलाका आमामोरा ओंड के लिए हेलीकॉप्टर से मतदान दल को रवाना कर उन्हे गुलाब फूल भेंट कर शुभकामनाएं दी. दोनों बूथ के लिए 6 दल के अलावा उतने ही संख्या में रिजर्व दल मिलाकर कर कूल 12 दलों को प्रशासन ने 48 घंटे पहले रवाना कर दिया है. पुलिस परेड ग्राउंड में सेना के हेलीकॉप्टर से उन्हे रवाना किया गया है.
कलेक्टर ने बताया की पर्याप्त सुरक्षा के इंतजामात किया गया है. अफसर ने दावा ने किया है कि पिछले लोकसभा चुनाव में हुए 76 प्रतिशत से इस बार ज्यादा करने का लक्ष्य हासिल होगा. माह भर पहले से हमने जागरूकता के अभियान चलाए, विभिन्न माध्यमों से यह अभियान सतत जारी रहा.
मनमोहन सिंह का बयान करता है साम्प्रदायिकता को इंगित, मोदी कर रहे सत्य उजागर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के देश के संसाधनों पर अल्पसंख्यकों का पहला अधिकार वाले बयान की कड़ी निंदा करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री का यह बयान गलत है और साम्प्रदायिकता की ओर इंगित करता है. इस देश में अल्पसंख्यकों के अलावा करोड़ों-करोड़ों की संख्या में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा और सामान्य वर्ग के लोग भी रहते हैं. सभी देश के लिए, देश के विकास के लिए चिंता करते हैं तो सबका अधिकार देश के संसाधन में है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी मनमोहन सिंह के इस बयान को देश के सामने लाकर अच्छा कर रहे हैं. इसके लिए उनका हृदय से धन्यवाद.
एक साक्षात्कार में सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि राहुल गांधी 2014 और 2019 के चुनाव में भी भाजपा के कम सीटों पर सिमटने की बात करते थे, लेकिन कांग्रेस का हश्र क्या हुआ था, ये राहुल गांधी भी देख चुके हैं. वो बोलते रहें, उनकी बातों में कोई दम नहीं है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 10 वर्षों में सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास को ध्येय वाक्य मानते हुए देश के गांव, गरीब, किसान, मजदूर सबकी चिंता कर रहे हैं. इससे देश की जनता का मोदी के प्रति विश्वास और बढ़ा है. इससे निश्चित है कि इस बार 400 पार होगा.
साय ने कहा कि राहुल गांधी के बयान को सचिन पायलट रिपीट कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेसी कुछ भी बोलते रहे, कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है. 2014 और 2019 के चुनाव में स्पष्ट बहुमत भारतीय जनता पार्टी को मिला था और 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता का आशीर्वाद उससे ज्यादा मिलने वाला है.
रंजीत रंजन के बयान पर सांसद सोनी का पलटवार, कहा मुद्दाविहीन हो गई कांग्रेस, इसलिए लगा रही पीएम पर अनर्गल आरोप
रायपुर। सांसद सुनील सोनी ने कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य रंजीत रंजन के बयान पर पटलवार किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेसी हमेशा से देश को लूटकर अपनी तिजोरियों को भरने के काम में लगे हुए हैं. कांग्रेस अपनी छत्तीसगढ़ और पूरे देश में हो रही हार से बौखला गई है. यही वजह है कि कांग्रेस के नेता अपना मानसिक संतुलन खोकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अनर्गल टिप्पणी कर रहे हैं. सांसद सोनी ने प्रधानमंत्री के रात्रि में राजभवन में रुकने को लेकर आपत्ति को हास्यास्पद बताया. साथ ही कहा है कि प्रधानमंत्री के राजभवन में रुकने पर कांग्रेसियों के पेट में दर्द हो रहा है.तुष्टिकरण की राजनति करने वाली कांग्रेस के पास आज कोई विजन नहीं है.
सुनील सोनी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुणगान करने वाले कांग्रेसियों को शर्म नहीं आती है. कांग्रेस भले ही भूल गई होगी लेकिन देश की जनता जानती है, किस तरीके यूपीए की कांग्रेस सरकार ने 10 सालों में देश को लूटने का काम किया.टूजी, थ्री जी, कामनवेल्थ गेम सहित आकाश, पाताल और अंतरिक्ष तक में भी घोटाला कर भ्रष्टचार का विश्व रिकार्ड बना दिया था.
सुनील सोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने महिला शक्ति का अपनी योजनाओं के जरिए सशक्त बनाया है. पीएम मोदी तो महिला शक्ति का वंदन और अभिनंदन करते हैं. राहुल गांधी ने तो हिंदू धर्म में महिला शक्ति का जिस तरीके से उपहास उड़ाया, उसे पूरे देश ने देखा. कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रीया श्रीनेत ने अभिनेत्री कंगना रानौत पर भद्दी और शर्मनाक टिप्पणी करते हुए मंडी में क्या रेट चलने वाली बात कही थी, इसके कांग्रेस ने देश की महिलाओं से माफी मांगना तक उचित नहीं समझा.
सुनील सोनी ने कहा, कांग्रेस और इंडी गठबंधन के दलों की सोच कितनी संकुचित और संर्कीण हो चुकी है कि वे पीएम मोदी के 10 साल के काम को हिसाब मांगकर यूपीए के कांग्रेस सरकार से तुलना कर रही है. अपने इस हरकत के चलते इंडी गठबंधन के हंसी के पात्र बन गए हैं. आजादी के बाद कांग्रेस के भ्रष्टचारी रूपी दीमक ने देश को खोखला कर दिया था. लेकिन पीएम मोदी की सरकार ने आज देश को विश्व की पांचवीं अर्थव्यवस्था के रूप में खड़ा कर दिया है. पीएम मोदी का संकल्प है कि 2029 तक भारत को विश्व की तीसरी और 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनना है. इस पर देश की जनता विश्वास करती हैं, क्योंकि पीएम मोदी ने विकास करके दिखा दिया है.
सांसद सोनी ने कहा, पीएम मोदी को तानाशाह कहने वाली कांग्रेस अपनी हार से डरी हुई है। क्या देश की जनता को मालूम है कि इंदिरा गांधी ने कैसे संविधान बदलकर आपाकाल लगवाया था. जानबूझकर गांधी परिवार ने कश्मीर में 370 धारा को कायम रखा। सांसद सोनी ने कहा, आज जब मोदी के नेतृत्व में निर्भिक होकर भारत विश्वगुरू बनने की राह पर है तो इन कांग्रेसियों को पीड़ा हो रही है. क्याेंकि कांग्रेसियों को गरीब का बेटा देश का प्रधानमंत्री बने या आदिवासी समुदाय से कोई राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री बने यह मंजूर नहीं है. क्योंकि अब गांधी परिवार और कांग्रेस के देश को लूटने की दोगली नीति को जनता नाकार चुकी है.
सांसद सोनी ने कहा आज पीएम मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं के चलते 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं. मोदी की सरकार ने उद्योग धंधे और स्टार्टअप के साथ-साथ तकनीकी के क्षेत्र में अप्रत्याशित वृद्धि की है. छत्तीसगढ़ में भूपेश की सरकार ने गरीबों का आवास छीना. निराश्रित महिलाओं को 500 रुपए पेंशन नहीं दिया। भ्रष्टाचार का स्मारक बनने वाली कांग्रेस की भूपेश सरकार ने मां गंगा की सौगंध खाकर शराबबंदी नहीं महिलाओं के साथ विश्वासघात किया. भर्ती में घोटाला करने बेरोजगार युवाओं का हक छीनने वाली भूपेश सरकार की करतूतों पर कांग्रेसी नेता यहां पर्दा डालने और जनता को बरगलाने के आ रहे हैं. और अपने झूठे न्याय पत्र का झांसा दे रहे हैं लेकिन जनता इन्हें सबक सीखाने के मतदान के दिन का बेसब्री से इंतजार कर रही है. इस बार कांग्रेस के सभी 11 लोकसभा प्रत्याशियों की जमानत जब्त होने जा रही है.
कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य रंजीत रंजन ने पीएम मोदी को दिया चैलेंज : कहा-56 इंच का सीना है तो अपना 10 सालों का रिपोर्ट कार्ड दिखाएं, मंगलसूत्र पर राजनीति ओछी हरकत
रायपुर। कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य रंजीत रंजन आज छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में उन्होंने ने मीडिया से बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा गृह मंत्री और मुख्यमंत्री का छत्तीसगढ़ में रुकना हमारे लिए अच्छी बात है कि वह डरे हुए है। यह बहुत ओंछी बात है कि एक प्रधानमंत्री पूर्व प्रधानमंत्री के बारे में झूठ बोले इससे ओछी हरकत आज तक किसी ने नहीं किया है।
इंदिरा गांधी ने सेना को दिए थे गहने- रंजीत
वो क्या हम महिलाओं को हेय दृष्टि से देखते है। लेकिन जिस तरह की बात उन्होंने मंगलसूत्र के लिए की है वो सही नहीं है। हम उस देश के महिला है जहां इंदिरा गांधी ने अपने सारे गहने सेना को दे दिए थे। हम अपने 55 साल का रिपोर्ट कार्ड लेके घूम रहे है। अगर बीजेपी में हिम्मत है तो वे अपना रिपोर्ट कार्ड लेके सामने आए। हिम्मत है तो महंगाई बढ़ी है उसका जवाब दीजिए।
रंजीत रंजन ने पीएम मोदी को दिया चैलेंज
रंजीत रंजन का प्रधानमंत्री को चैलेंज दिया है उन्होंने कहा कि रंजीत रंजन ने कहा ,आपको चैलेंज करती हूं। यदि प्रधानमंत्री का 56 इंच का सीना है तो अपना दस सालों का रिपोर्ट कार्ड दिखाईए।
मुझे पीएम पर तरस आता है- रंजीत
प्रधानमंत्री के बयान,कांग्रेस के डी एन ए में वोट बैंक के तुष्टिकरण की राजनीति है इस बयान पर पलटवार करते हुए रंजीत रंजन ने कहा मुझे तरस आता है आपके प्रधानमंत्री पर,वो दस साल में यह नहीं पूछ पाते हैं की आपको नौकरी मिल गई क्या? वो पिछले दस सालों से कांग्रेस के डी एन ए को कोस रहे, पूरा देश भाजपा के तुष्टिकरण से संतुष्ट नहीं है। हम सबको हक मिले ,सबको न्याय मिले उसके तुष्टिकरण की बात कर रहे।
अपना रिपोर्ट कार्ड दे बीजेपी
इंडिया गठबंधन चाहता हैं कि बीजेपी 10 सालों का रिपोर्ट कार्ड लेकर आए, बीजेपी में हिम्मत थी तो 2 करोड़ रोजगार क्यों नहीं दिया? नोटबंदी क्यों किया गया? एमएसपी एक किश्तों में क्यों नहीं दे रहे हैं? हमने लोगों को गारंटी दिया है हममें हिम्मत है मजदूर, महिलाओं, स्वास्थ्य, गैस सिलेंडर के लिए जो कहा है वह किया है।
कांग्रेस आएगी तो पूरे देश में आंगनबाड़ी की महिलाओं का मानदेय डबल करेगी, भाजपा ने 30 लाख की सरकारी रिक्त नौकरियों को नहीं भरा है हम नौकरी देंगे।
बृजमोहन अग्रवाल के निवास पर मना श्री हनुमान जन्मोत्सव
रायपुर। श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर प्रदेश के धर्मस्व एवं शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के निवास पर भजन कीर्तन के साथ हनुमान चालीसा पाठ एवं सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस मौके पर निवास में ही विराजित अभिमंत्रित श्री हनुमान जी के प्रतिमा की श्री अग्रवाल ने सपरिवार विधि विधान से पूजा अर्चना की। इस आयोजन में सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।
विजय संकल्प शंखनाद रैली : CM साय ने कहा – संविधान में कांग्रेस ने खुद 80 बार संशोधन किया और कहती है आरक्षण खत्म कर देगी भाजपा
रायपुर/सक्ती। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज प्रधानमंत्री की उपस्थिति में कांग्रेस पर खूब बरसे. सक्ती जिले के जेठा में आयोजित विजय संकल्प शंखनाद रैली में उन्होंने कहा कि कांग्रेसी गलतफहमी फैला रहे हैं कि केंद्र में फिर से भाजपा की सरकार बनी तो आरक्षण को खत्म कर देगी. संविधान से छेड़छाड़ करेगी, लेकिन संविधान से छेड़छाड़ करने वाली तो कांग्रेस है, जिसने संविधान में अब तक 80 बार संशोधन किया है. कांग्रेस अब भाजपा पर आरोप लगाकर जनता को भरमा रही है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बोल चुके हैं कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग किसी का भी आरक्षण खत्म नहीं होगा.
सीएम साय ने कहा कि आज अपनी हार निश्चित देख कर कांग्रेसी हमारे प्रधानमंत्री और बड़े-बड़े नेताओं पर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं, लेकिन जनता इसको बर्दाश्त नहीं करेगी, लोकसभा चुनाव में करारा जवाब देगी. साय ने कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन हो चुकी है इसलिए जनता को अलग-अलग मुद्दों पर भरमा रही है, तरह-तरह के षड़यंत्र कर रही है, लेकिन मैं आप सभी को आश्वस्त करने आया हूं कि हताश और निराश हो चुकी कांग्रेसियों के इस बहकावे में बिल्कुल मत आइये. जब तक छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार है महतारी वंदन योजना भी बंद नहीं होगी. महिलाओं को निरंतर इसका लाभ मिलता रहेगा. हर महीने के पहले सप्ताह में राशि दे दी जाएगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ये चुनाव देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है. एक चायवाले, गरीब के बेटे मोदी जी 140 करोड़ देशवासियों के लिए दिन-रात काम करते हैं. 24 घंटे में 18 घंटे काम करते हैं. वो देश के गांव, गरीब, मजदूर, किसान सबकी चिंता करते हैं. मोदी जी ने सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास को मूलमंत्र मानते हुए सबका विकास किया, सबको समृद्ध बनाया. उन्होंने पूरी दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया, भारत का डंका बजाया. उन्होंने कहा कि हमें विकसित भारत बनाना है इसलिए मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है इसलिए आप सभी भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े और राधेश्याम राठिया को पुनः सांसद बनाइये, ये आग्रह आप सभी से करता हूं.
कांग्रेस और भूपेश बघेल को घेरते हुए साय ने कहा कि कांग्रेस लबरा पार्टी है. कांग्रेस सरकार में 36 वादे में एक भी वादे ठीक से पूरे नहीं हुए. भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया था, भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया था. कांग्रेस ने शराब, कोयला, रेत, सरकारी जमीन, डीएमएफ की राशि सब में घोटाला किया. प्रदेश को लूट-लूट कर कंगाल बना दिया. नरवा गरवा घुरवा बारी में घोटाला करके गोबर का पैसा भी खा गए तभी तो छत्तीसगढ़ की जनता ने 2023 में कांग्रेस को सरकार से आउट कर दिया.
मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आज 4 महीने उनकी सरकार को हुए हैं. उनकी सरकार ने मोदी की गारंटी के बड़े-बड़े वादे पूरे किये हैं. शपथ लेने के दूसरे ही दिन 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति उन्होंने दी. 12 लाख किसानों को 2 साल का बकाया बोनस दिया. 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीद कर 3100 रूपए क्विंटल धान की कीमत दी. साय ने कहा कि न केवल समर्थन मूल्य के अंतर की राशि एकमुश्त उनकी सरकार ने किसानों के खाते में ट्रान्सफर किये वरन महिला शक्ति के लिए लागू उनकी योजना महतारी वंदन योजना के दूसरे महीने की राशि भी उनके खातों में ट्रान्सफर कर दी है. हर महीने के पहले सप्ताह को किश्त की राशि दे दी जाएगी, ये भरोसा मुख्यमंत्री ने महिलाओं को दिलाया.
प्रधानमंत्री ने की विष्णु सरकार की तारीफ
शंखनाद रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विष्णु सरकार की खूब तारीफ की. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पिछली कांग्रेस सरकार ने जनहित के मेरे सभी कामों को रोक दिया था, लेकिन अब विष्णु देव जी हैं तो सारे काम मुझे पूरे करने हैं. पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ वासियों के हित के लिए हमने जो गारंटी दी थी उसे हमारे नये मुख्यमंत्री भाई विष्णु देव साय और उनकी टीम ने आते ही कमाल कर दिया. सरकार में आते ही प्रमुख गारंटियों को प्राथमिकता से पूरा किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि विष्णु सरकार ने किसानों को दो साल का बकाया बोनस दिया. किसानों से सर्वाधिक मूल्य में धान खरीदी की. तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी गारंटी भी पूरी हुई है. किसान सम्मान निधि का पैसा भी हमारी सरकार निरंतर जारी कर रही है.
शंखनाद रैली में मंत्री ओपी चौधरी, जांजगीर लोकसभा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े, रायगढ़ लोकसभा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, सतनामी समाज के धर्मगुरु बालदास, सांसद गुहाराम अजगले, विधायक गण गुरु खुशवंत साहेब, गोमती साय, गौरीशंकर अग्रवाल, भूपेंद्र सवन्नी, सौरभ सिंह, गुरुपाल भल्ला, अनुराग सिंहदेव, कमलादेवी पाटले, निर्मल सिन्हा, रामखिलावन साहू, केशव चंद्रा भी उपस्थित थे.