प्रदेश
छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य मितानिन संघ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र
रायपुर। केंद्र सरकार के अंतरिम बजट में ,स्वास्थ्य योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में पहली पंक्ति के हेल्थ वर्कर के रूप में, समर्पित भाव से कार्य करने वाली, मितानिन(आशा) बहनों को भी आयुष्मान योजना के तहत हेल्थ कवर देने की घोषणा की गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के इस संवेदनशील फैसले से छत्तीसगढ़ की मितानिन बहनों में खुशी की लहर है।
“प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ”ने “देश के मुखिया” को पत्र लिखकर इस निर्णय के लिए , प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया है।
आयुष्मान भारत योजना के तहत अनुबंधित अस्पतालों की हो सतत् मॉनिटरिंग: स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल
रायपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने महानदी भवन मंत्रालय में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने अधिकारियों से आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि राज्य में आयुष्मान भारत के योजना के अंतर्गत अनुबंधित अस्पतालों की सतत् मॉनिटरिंग की जाए। जिसके लिए राज्य नोडल एजेंसी के स्तर पर रिक्त प्रशासकीय एवं तकनीकी पदों की भर्ती शीघ्र किया जाए।
स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने बैठक में कहा कि जिन अस्पतालों द्वारा योजना के विपरीत मरीजों से अतिरिक्त राशि लिए जाने की अथवा अन्य अनियमितता संबंधी शिकायते प्राप्त होती है, उनकी नियमानुसार जांच कर सख्ती से कार्यवाही की जाए। उन्होंने निर्देश दिया है कि योजना के अंतर्गत उपचार लेने वाले मरीजों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणु पिल्ले, आयुक्त सह संचालक स्वास्थ्य सेवाएं ऋतुराज रघुवंशी, एमडी एनएचएम डॉ. जगदीश सोनकर, एमडी सीजीएमएससी पद्मिनी भोई साहू समेत विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।
राज्य शासन ने जारी किया बजट
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत सतत् स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निजी एवं शासकीय अस्पतालों के क्लेम भुगतान के लिए राज्य शासन द्वारा तृतीय किश्त 247.50 करोड़ रु. वित्त विभाग ने जारी कर दी है।
IPS राहुल भगत बनाए गए सीएम विष्णु देव साय के सचिव, राज्य शासन ने जारी किया आदेश
रायपुर। भारतीय पुलिस सेवा के राहुल भगत को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सचिव नियुक्त किया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने इसका आदेश जारी कर दिया है. बता दें कि, 2005 बैच के IPS राहुल भगत राजनांदगांव रेंज के आईजी पद पर हैं. वे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ पहले भी काम कर चुके हैं.
गौरतलब है कि आईपीएस राहुल भगत झारखंड के रहने वाले हैं. उन्होंने पीजीडीएम मार्केटिंग एंड टेलीकॉम की डिग्री ली है. राहुल भगत का जन्म 15 अक्टूबर 1974 को हुआ था. 2004 में यूपीएससी निकालकर 22 अगस्त 2005 को उन्होंने आईपीएस की सेवा ज्वाइन की. पीएम मोदी के पहले कार्यकाल में विष्णु देव के केंद्र में मंत्री रहने के दौरान आईपीएस राहुल उनके पीएस रहे हैं.
बता दें कि आमतौर पर सेक्रेटरी के पद पर आईएएस की नियुक्ति होती है. लेकिन राहुल के काम की वजह से उन्हें सीएम साय के सेक्रेटरी की जिम्मेदारी दी गई है. पुलिस या जांच एजेंसी के दीगर इस तरह की पोस्टिंग पाने वाले राहुल छत्तीसगढ़ के पहले आईपीएस होंगे. राहुल साफ सुथरी छवि के निर्विवाद अफसर हैं.
मुख्यमंत्री साय ने नारायणपुर जिले में 108 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नारायणपुर जिले में 108 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें 22 करोड़ 66 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित 29 विकास कार्यों का लोकार्पण और 86 करोड़ 12 लाख रुपए की लागत के 52 विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने नारायणपुर में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत 01 करोड़ 28 लाख रुपए लागत 07 विकास कार्यों,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 4 करोड़ 61 लाख रुपए से स्थापित 09 सोलर आधारित नल जल योजनाओं, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अंतर्गत 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित सर्व कुर्मी क्षत्रीय समाज भवन, जनपद पंचायत ओरछा के अंतर्गत साढ़े 6 लाख रुपए लागत के 03 कार्यों,जनपद पंचायत नारायणपुर के अंतर्गत 75 लाख रुपए लागत के 04 कार्यों, जल संसाधन विभाग के अंतर्गत 01 करोड़ 94 लाख रुपए लागत के 04 कार्यों तथा क्रेडा द्वारा 13 करोड़ 82 लाख रुपए लागत से स्थापित 88 सोलर ड्यूल पम्पों का लोकार्पण किया।
इसमें छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के अंतर्गत 55 करोड़ 70 लाख रुपए से निर्मित की जाने वाली 16 सड़क निर्माण कार्यों, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा साढ़े 36 लाख रुपए की लागत से निर्मित की जाने वाली बोरगांव नाला में आरआरसी पुलिया निर्माण एवं बोरगांव से बड़े जम्हरी पहुंच मार्ग निर्माण,अबूझमाड़ विकास अभिकरण के अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति समूह योजनान्तर्गत 01 करोड़ 58 लाख रुपए लागत से निर्मित की जाने वाली आंगनबाड़ी केन्द्र भवन झारावाही और जनजाति समूह योजना आवास निर्माण, स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत साढ़े 17 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित की जाने वाली 100 शैय्यायुक्त मातृत्व एवं शिशु अस्पताल नारायणपुर तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन छोटेडोंगर,वन विभाग के अंतर्गत 01 करोड़ 33 लाख रुपए की लागत से की जाने वाली नरवा विकास कार्यों,जनपद पंचायत ओरछा के अंतर्गत 01 करोड़ 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित की जाने वाली 13 कार्यों तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत 08 करोड़ 27 लाख रुपए की लागत से स्थापित की जाने वाली 12 सोलर आधारित नल जल योजनाओं का भूमिपूजन भी किया।
इस अवसर पर वन तथा जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप, आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम, कमिश्नर श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अमित कुमार, कलेक्टर विपिन मांझी, पुलिस अधीक्षक पुष्कर श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने के मोदी सरकार के निर्णय का बृजमोहन ने किया स्वागत
रायपुर। छत्तीसगढ़ शिक्षा एवं धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न दिए जाने के नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार के निर्णय का स्वागत...अभिनंदन किया है।
उन्होंने कहा कि आदरणीय आडवाणी जी ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता को अक्षुण बनाए रखने के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। वे अपने सार्वजनिक जीवन में बहुत सी भूमिकाओं में नजर आए हैं। जिस भी भूमिका को उन्होंने निभाया पूरी तन्मयता के साथ राष्ट्रहित को आगे रखकर कार्य किया है। यही वजह हैं कि आज करोड़ों भारतवासियों के हृदय में आडवाणी जी बसे है।
वे भारत की धर्म,संस्कृति की रक्षा के लिए संकल्पित है। यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि अयोध्या में प्रभु राम मंदिर निर्माण आज जो हम देख रहे हैं उसमे श्रद्धेय आडवाणी जी की एक बड़ी भूमिका रही है।
ऐसे में आडवाणी जी को भारत रत्न का सम्मान मिलना हम सभी भारतवासियों के लिए आनंद का विषय है। बृजमोहन अग्रवाल ने इस बड़े जनप्रिय निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया है ।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी 9 फरवरी को पेश करेंगे बजट
रायपुर। छत्तीसगढ़ की छठवीं विधानसभा का पहला बजट सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। जो पूरे माह चलेगा। पहले दिन राज्यपाल हरिचंदन का अभिभाषण होगा । साय सरकार का पहला बजट 9 फरवरी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी पेश करेंगे।
वित्त विभाग ने कल रात तिथि तय कर विधानसभा सचिवालय को सूचित किया। इससे पहले यह सूचना न दिए जाने विधानसभा सचिवालय , सत्र की पूरी कार्यवाही तय नहीं पा रहा था। स्पीकर डॉ रमन सिंह आज दोपहर , परंपरागत पत्रकार वार्ता में सत्र की पूरी जानकारी देंगे।
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राज्य चुनाव आयोग ने शुरू की तैयारी
रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा निर्वाचन पूर्व सभी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों (ईव्हीएम) की प्रथम स्तर की जाँच (एफएलसी) 5 फरवरी से 14 फरवरी तक पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। जाँच को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश के सभी जिला एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारियों तथा तकनीकी टीम का ऑनलाइन प्रशिक्षण संपादित कराया गया।
प्रशिक्षण के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया कि प्रत्येक जिला मुख्यालयों में बैलेट युनिट, कंट्रोल युनिट तथा वीवीपेट की प्रथम स्तर की जाँच (एफएलसी ) की जाएगी। उन्होंने बताया कि जाँच के दौरान सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपस्थित रहने का आग्रह जिला निर्वाचन अधिकारियों के माध्यम से किया गया है। इसके अतिरिक्त राज्य स्तर पर मान्यता प्राप्त दलों को भी इस संबंध में जानकारी भेजी गई है।
श्रीमती कंगाले ने बताया कि ऐसे विधानसभा क्षेत्रों के ईव्हीएम को जाँच से पृथक रखा जाएगा जहाँ के निर्वाचन परिणामों को लेकर न्यायालयों में मामले लंबित हैं। शेष सभी क्षेत्रों के ईव्हीएम यूनिटों की 05 से 14 फरवरी तक जाँच पूरी कर ली जाएगी।
भारत निर्वाचन आयोग के सचिव बी एस पात्रा के पर्यवेक्षण में आयोजित ऑन लाइन प्रशिक्षण के दौरान ईवीएम मशीनों की जाँच संबंधी सभी आवश्यक बिन्दुओं पर प्रकाश डाला गया । साथ ही लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों के विभिन्न पहलुओं के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान झारखण्ड की नोडल अधिकारी एवं प्रशिक्षक गीता चौबे ने प्रशासनिक पहलुओं तथा इलेक्ट्रानिक कार्पोरेशन आफ इंडिया के उप महाप्रबंधक पी सी मंडल ने ईव्हीएम जाँच संबंधी तकनीकी पक्षों पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारियों, तकनीकी टीम के सदस्यों के साथ ही संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पी एस ध्रुव, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यू एस अग्रवाल , अपूर्व प्रियेश टोप्पो, सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रूपेश वर्मा एवं अरविंद शर्मा उपस्थित थे।
IT के रडार पर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, वित्त मंत्री ओपी चौधरी बोले- उन पर जमीन हड़पने का आरोप, सच आ रहा सामने…
रायपुर। आईटी की कार्रवाई को लेकर सियासी बयानबाजी जोरों पर है. कांग्रेस और भाजपा के नेता एक-दूसरे पर छींटाकशी करते दिख रहे हैं. इन सबके बीच पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के घर आईटी की कार्रवाई को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा बयान सामने आया है. ओपी चौधरी ने कहा, उनके ऊपर पहाड़ी कोरवा जनजाति की जमीन हड़पने का आरोप लगा था. वो खुद को गरीब बताते हैं, अगर वो गरीब हैं तो भगवान ऐसे गरीब सभी को दे. सच सामने आ रहा है.
ओपी चौधरी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा, कांग्रेस आज डूबती नाव है. सब कांग्रेस छोड़कर भाग रहे हैं. कांग्रेस का गठबंधन टूट रहा. साथ ही उन्होंने भूपेश सरकार में संचालित रहे योजनाओं को लेकर कहा, राजीव गांधी युवा मितान क्लब भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका था. कांग्रेस गांधी परिवार के नाम योजना चलाकर भ्रष्टाचार करती रही. कभी इंदिरा, कभी राजीव के नाम पर. अन्य योजनाओं की भी समीक्षा कर रहे हैं.
इतना ही नहीं महादेव सट्टा एप मामले को लेकर ओपी चौधरी ने कांग्रेस को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा, कांग्रेस की सरकार में ये फला-फुला है. कांग्रेस सरकार के दौरान 50 लाख रजिस्ट्रेशन महादेव एप में हुआ था. इस मामले की जांच जारी है. खुलासा भी हो रहा है. जो आरोपी हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.
खनिज के अवैध परिवहन करते छह हाईवा पर कार्रवाई
बिलासपुर। खनिज एवं राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आज एक साथ कई खदानों पर दबिश दी। टीम द्वारा बिलासपुर जिले के मस्तूरी स्थित निम्न श्रेणी चूना पत्थर की कुल 4 खदानों का निरीक्षण किया गया। टीम द्वारा मेसर्स जीएस मिनरल्स, प्रो संजय पवार ग्राम कोसमडीह मस्तूरी, दौलतराम बिधानी ग्राम मस्तूरी, मेसर्स बिलासादाई मिनरल्स, प्रो. संजय छापरिया ग्राम मस्तूरी, मेसर्स कन्हैया मिनरल्स प्रो. प्रकाश चनानी ग्राम मोहतरा का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान टीम के द्वारा इन चारों खदान मालिकों से पर्यावरण स्वीकृति तथा आवक-जावक से संबंधित पंजी तथा अन्य जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया। किन्तु उनके द्वारा इस संबंध में किसी भी प्रकार के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये, जिसके कारण इन चारों खदानों को आगामी आदेश तक के लिए सील कर दिया गया है।
खनिज विभाग द्वारा बिल्हा विकासखण्ड के लच्छनपुर तथा पेण्डरवा स्थित खनिज रेत के 4 स्थलों पर रेत का अवैध भण्डारण मात्रा 150 घन मीटर जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया। इसी क्रम में राज्य स्तरीय खनिज उड़नदस्ता दलों द्वारा भी बिलासपुर जिले की विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर खनिजों के अवैध परिवहन करते हुए कुल छह हाईवा वाहनों को जब्त किया गया। उनके विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर जिले की विभिन्न थानों की अभिरक्षा में वाहनों को रखा गया है।
राजीव युवा मितान क्लब योजना पर सीएम साय का बयान, कहा-
रायपुर। राजीव युवा मितान क्लब योजना को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बयान सामने आया है. योजना को बंद करने को लेकर सीएम ने कहा कि उसकी समीक्षा करेंगे. लाभ-हानि देखेंगे फिर विचार करेंगे. वहीं राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि इस बार 11 की 11 सीट बीजेपी को जीता कर देंगे. चाहे कांग्रेस उसके लिए कुछ भी कर ले.
बता दें कि कांग्रेस सरकार की एक और योजना राज्य की भाजपा सरकार ने बंद कर दी है. इस बार सरकार ने राजीव युवा मितान क्लब योजना को खत्म कर दिया है. इस संबध में खेल एवं युवक कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अपने लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए ये योजना बनाई गई थी. छत्तीसगढ़ के युवाओं को इससे लाभ नहीं हो रहा था. इसलिए राजीव युवा मितान योजना को बंद कर दिया गया है. हमारी सरकार युवाओं और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाएगी.
पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने वित्तीय वर्ष 2021-22 से राजीव युवा मितान क्लब योजना शुरू की थी. योजना अंतर्गत प्रति तिमाही प्रति क्लब 25 हजार प्रदाय किया जा रहा था. यह राशि राज्य शासन द्वारा जिला स्तरीय समिति, जिला स्तरीय समिति से अनुविभाग स्तरीय समिति के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तथा नगर निगम आयुक्त के चालू खाते में ट्रांसफर की जाती थी.
छत्तीसगढ़ बीजेपी संगठन में अहम बदलाव, 4 प्रदेश महामंत्री बनाए गए, कार्यकारिणी में कई नये चेहरे, देखें सूची…
रायपुर. लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की नियुक्त की है, जिसमें 12 लोगों को जिम्मेदारी दी गई है. इसमें कई नए चेहरे हैं. वहीं प्रदेश पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है. इसमें संजय श्रीवास्तव, रामजी भारती, जगदीश रोहरा और भरत लाल वर्मा को प्रदेश महामंत्री बनाए गए हैं. वहीं विकास महतो को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है.
इसके अलावा राजा पाण्डेय को सरगुजा प्रभारी, अनुराग सिंहदेव को बिलासपुर प्रभारी, रजनीश सिंह को बस्तर प्रभारी बनाए गए हैं. वहीं ब्रजेश बिचपुरिया, कृष्णकांत पवार, राशि पवार, प्रभा दुबे, संजू नारायण, गुरु बालदास राजीव पाण्डेय, आरपीएस त्यागी, डॉ. राधेश्याम बारले, एसडी बड़गैयाँ, ओमप्रकाश देवांगन और राहुल टिकरिहा को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए गए हैं।
देखें सूची –

PSC ने जारी की सहायक संचालक कृषि चयन सूची, देखिए लिस्ट
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा अयोग द्वारा कृषि विकास एवं किसान कल्याण और जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सहायक संचालक की सूची जारी की है. अभ्यर्थियों के लिखित परीक्षा और साक्षात्कार मिले अंकों के कुल योग के मेरिट क्रम के आधार पर वर्गवार मेरिट सूची जारी की गई है.


मंत्रियों को मिला जिलों का प्रभार, देखिये लिस्ट
रायपुर। राज्य शासन ने विभिन्न जिलों के लिए जिला समिति की अध्यक्षता करने, जनसंपर्क और जनसमस्याओं के निराकरण के लिए मंत्रिपरिषद के सदस्यों को प्रभार सौंपा है. इसमें डिप्टी सीएम अरुण साव को बिलासपुर, कोरबा, बेमेतरा, विजय शर्मा को बालोद, दुर्ग, राजनांदगांव और मानपुर-मोहला-अंबागढ़ चौकी का प्रभार सौंपा गया है.
मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, मंत्री रामविचार नेताम को रायगढ़, कोरिया, महेंद्रगढ़, मंत्री दयालदास बघेल को महासमुंद, गरियाबंद, सूरजपुर, मंत्री केदार कश्यप को रायपुर, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, मंत्री लखन देवांगन को मुंगेली, कवर्धा, खैरागढ़, मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल को बलौदाबाजार, गौरेला, मंत्री ओपी चौधरी को सरगुजा, जांजगीर, जशपुर और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को बलरामपुर, सक्ति की जिम्मेदारी दी गई है.


महर्षि दयानन्द सरस्वती की 200वीं जयंती पर अखिल भारतीय वैदिक महासम्मेलन एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में रायगढ़ के ग्राम तुरंगा के गुरूकुल आश्रम में सत्य के प्रकाशक महर्षि दयानन्द सरस्वती की 200वीं जयंती पर ज्ञान ज्योति पर्व की श्रृंखला में अखिल भारतीय वैदिक महासम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आर्ष गुरुकुल आश्रम के स्थापक चतुर्भुज गुप्ता की वयोवृद्ध धर्मपत्नी माता मल्लिका चतुर्भुज, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, डॉ. रामकुमार पटेल सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अखिल भारतीय वैदिक महासम्मेलन एवं सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा की स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के अवसर पर संत सम्मेलन आयोजन महत्वपूर्ण हैं। इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर मिला यह मेरा सौभाग्य है। उन्होंने संत सम्मेलन में आए सभी आगंतुकों को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1999 मैं पहली बार सांसद बना था। तब से मुझे आर्य समाज के आश्रमों में जाने के साथ ही कार्य करने का अवसर मिलता रहा है। आर्य समाज द्वारा ग्रामीण, आदिवासी क्षेत्रों में लोगों की शिक्षा एवं सामाजिक उत्थान के लिए लगातार उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने आर्य समाज को इसी प्रकार जनसेवा जारी रखने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आप सभी लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर विश्वास किया। आज हमारी सरकार को लगभग डेढ़ माह हुए हैं। हमारी सरकार प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ चुकी है। इसी का परिणाम है कि आज प्रदेश में 18 लाख पीएम आवास की स्वीकृति प्रदान की गई है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस 25 दिसंबर पूरे देश में सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन राज्य शासन ने प्रदेश के 12 लाख से अधिक किसानों को 2 साल के धान का बकाया बोनस भी दिया। प्रदेश के किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करते हुए प्रति क्विंटल 3100 रुपए में तथा प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी कर रही है। किसानों की सुविधा के लिए धान खरीदी की तारीख को 4 फरवरी तक बढ़ाया गया है, जिससे जो किसान धान नहीं बेच पाए है वो भी बेच पायेंगे। इस वर्ष बंपर धान खरीदी की गई है, जो तय लक्ष्य से अधिक हैं। इसी प्रकार तेन्दूपत्ता खरीदी के साथ ही चरण पादुका भी प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक रूप से सशक्त हो रहा है। इसी क्रम में 22 जनवरी को अयोध्या में भगवानी श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। शासन ‘रामलला दर्शन योजना‘ के तहत प्रदेश के लोगों को रामलला के दर्शन भी कराएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्तमंत्री ओ.पी. चौधरी ने आर्ष गुरुकुल आश्रम के स्थापक चतुर्भुज गुप्ता की वयोवृद्ध धर्मपत्नी माता मल्लिका चतुर्भुज का सम्मान भी किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने अतिथि शाला भवन का किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के अवसर पर आर्ष गुरुकुल आश्रम तुरंगा के परिसर में बनने वाले अतिथि शाला भवन का शिलान्यास किया। इस आर्ष की गुरुकुल आश्रम स्थापना सन 1992 में हुई थी।
गुरुकुल में अन्य राज्यों के बच्चे भी प्राप्त कर रहे शिक्षा
ग्राम तुरंगा के आर्ष गुरुकुल में 260 बच्चे सामान्य शिक्षा के साथ वेदों का ज्ञान अर्जित कर रहे है, जिसमें स्थानीय बच्चों के साथ आवासीय आश्रम के माध्यम से मणिपुर, मिजोरम, उत्तरप्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों के लगभग 35 बच्चे भी शामिल हैं, जो निःशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

मंत्री लखनलाल देवांगन ने जिला कार्यालय के नवनिर्मित सभाकक्ष का किया शुभारंभ
रायपुर। प्रदेश के वाणिज्य उद्योग व श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा प्रवास के दौरान आज कलेक्टोरेट कार्यालय में 4 करोड़ से अधिक की लागत से नवनिर्मित सभाकक्ष का शुभारंभ किया। साथ ही परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी व मां भगवती के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर नमन किया। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने नवनिर्मित सभाकक्ष परिसर का पूर्ण अवलोकन कर सभी सुविधाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, विधायक रामपुर फूलसिंह राठिया, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला छत्रपाल सिंह कंवर, महापौर राजकिशोर प्रसाद, कलेक्टर अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला, सीईओ जिला पंचायत संबित मिश्रा, निगमायुक्त प्रतिष्ठा ममगाई, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

डीएमएफ की राशि का उपयोग जनहित से जुड़े कार्यों में की जाए : मंत्री लखनलाल देवांगन
रायपुर। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा है कि डीएमएफ की राशि गाइडलाइन के अनुरूप व्यय की जाए। उन्होंने कहा कि डीएमएफ मद के अंतर्गत जिले में स्कूल, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य सुविधा सहित आवश्यकतानुसार अधोसंरचना की पूर्ति की जा सकती हेै। वे आज कोरबा में आयोजित जिला खनिज न्यास संस्थान के शासी परिषद को सम्बोधित कर रहे थे, बैठक में उन्होंने डीएमएफ के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि कोरबा आदिवासी बाहुल जिला है और प्रधानमंत्री ने जिले के खनिजों से प्राप्त रायल्टी से संबंधित जिले के विकास हो सके इसके लिए अनेक अधिकार परिषद को दिए हैं। डीएमएफ से जिले में स्कूल, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य सुविधा सहित आवश्यकतानुसार अधोसंरचना की पूर्ति की जा सकती हेै। बैठक में उन्होंने विभागों और जन प्रतिनिधियों से प्राप्त विकास कार्यों के प्रस्तावों पर चर्चा की और कहा कि जिले के विकास से संबंधित प्रस्तावों को शीघ्र ही प्रस्तुत करें। विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, विधायक रामपुर फूलसिंह राठिया और जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर ने भी सम्बोधित किया। कलेक्टर अजीत वसंत ने शासी परिषद अन्तर्गत बैठक के विषय में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में शासी परिषद के सभी सदस्य, अधिकारी पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा, डीएफओ अरविंद पीएम, कुमार निशांत, नगर निगम कोरबा आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाई उपस्थित थीं।
प्रस्तावों, कार्य योजनाओं पर हुई चर्चा -
बैठक में नोडल अधिकारी, अपर कलेक्टर दिनेश कुमार नाग ने बताया कि सेक्टर अनुसार प्रगतिरत कार्यों की जानकारी, अप्रारंभ कार्यों की जानकारी प्रदान की गई। जिला खनिज न्यास संस्थान अन्तर्गत अन्य जिलों को राशि अन्तरण उपरांत कुल प्राप्त राशि 2274.53 करोड़ में से 2134.84 करोड़ व्यय होने तथा 139.70 करोड़ राशि शेष होने की जानकारी प्रदान की गई। प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के प्रावधानों के अन्तर्गत 60 प्रतिशत कार्यों को उच्च प्राथमिकता क्षेत्र एवं 40 प्रतिशत कार्यों को अन्य प्राथमिकता के क्षेत्र में शामिल किया गया है।
खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल बघेल ने मूढ़ीपार मेले का किया शुभारंभ
रायपुर। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री दयाल दास बघेल आज बिलासपुर जिले के ग्राम मूढ़ीपार में सतनामी समाज द्वारा आयोजित दो दिवसीय मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक और मुंगेली विधायक पुन्नू लाल मोहले एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
मंत्री श्री बघेल ने संबोधित करते हुए कहा कि बाबा गुरूघासीदास ने मनखे-मनखे एक समान का संदेश दिया है। इसके जरिए हम सब आपस में मिलजुल कर एक रहे। उन्होंने कहा कि किसानों को अब धान बेचने के लिए किसी भी प्रकार की परेशानी नही होगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 4 फरवरी तक धान बेचने के लिए तारीख बढ़ा दी है। शनिवार और रविवार को भी किसान अपना धान आसानी से बेच सकेंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशन कार्ड के नवीनीकरण का कार्य 25 जनवरी से जारी है। राशनकार्ड धारी हितग्राही खाद्य विभाग के नए मोबाईल एप्प के जरिए नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 फरवरी तक प्रस्तुत कर सकते है। ऐसे हितग्राही जिनके पास एंड्राईड मोबाईल नही है अथवा जहां मोबाईल कनेक्टिविटी नही हैं। वे हितग्राही शासकीय उचित मूल्य की दुकान (पीडीएस) में जाकर ऑनलाईन प्रक्रिया के जरिए राशनकार्डो के नवीनीकरण हेतु अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।