प्रदेश
AICC ने जारी की NSUI के राष्ट्रीय सचिवों की सूची, छत्तीसगढ़ से हनी बग्गा को मिली बड़ी जिम्मेदारी
रायपुर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी की अनुशंसा पर एआईसीसी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने आज एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिवों की सूची जारी की है. छत्तीसगढ़ के छात्र नेता हनी बग्गा को भी राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है. हनी बग्गा लगातार 12 वर्षों से छात्र राजनीति में सक्रिय हैं.
हनी 2012 में प्रगति कॉलेज में कॉलेज अध्यक्ष नियुक्त हुए. 2014 से कई वर्षों तक कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में छात्र संघ के प्रभारी के रूप में कार्य किया, जिसमें उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि रही. उन्होंने विश्वविद्यालय चुनाव में NSUI प्रत्याशियों को प्रभारी रहते जितवाया. इसके अलावा रायपुर ग्रामीण विधानसभा अध्यक्ष के रूप में 5 वर्षों तक कार्य किया. अभी लगातार 2 वर्षों से राष्ट्रीय संयोजक के रूप में काम कर रहे थे.
हनी 12 सालों से छात्र राजनीति में हैं सक्रिय
नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव हनी बग्गा ने कहा, लगातार 12 वर्षों से छात्र राजनीति में कार्य किया हूं. कई जिम्मेदारी संगठन ने दी है. सभी जिम्मेदारियाें को मेहनत और ईमानदारी से निभाने का प्रयास किया. आज देश के सबसे बड़े छात्र संगठन भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) में राष्ट्रीय सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है. इसके लिए मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, रायपुर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे सभी को धन्यवाद देता हूं. राष्ट्रीय एवं प्रदेश के नेतृत्व को यह विश्वास दिलाता हूं कि आने वाले समय में एनएसयूआई को मजबूत करने के लिए पूरी ईमानदारी के साथ प्रयास करूंगा.
मेडिकल कॉलेज के छात्रों को मिली राहत, हाईकोर्ट ने रिम्स प्रशासन को स्टाइपेंड देने का जारी किया आदेश
बिलासपुर। रायपुर के रिम्स मेडिकल कॉलेज के छात्रों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट ने रिम्स प्रशासन को नियमानुसार छात्रों को इंटर्नशिप स्टाइपेंड देने का आदेश जारी किया है.
बता दें कि आधा दर्जन मेडिकल छात्रों ने स्टाइपेंड नहीं मिलने पर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी.। याचिकाकर्ता सभी छात्र 2021-22 सत्र के दौरान अपनी स्टाइपेंड की मांग कर रहे थे. ये छात्र लम्बे समय तक 12 हजार 6 सौ रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड नहीं मिलने पर हाईकोर्ट का दरबाजा खटखटाए थे.
जस्टिस राकेश मोहन पांडेय की सिंगल बेंच में यह मामला चल रहा था. जस्टिस पांडेय ने दोनों ही पक्षों की दलील सुनने के बाद छात्रहित में निर्णय सुनाया है. हाईकोर्ट ने रिम्स प्रशासन को छात्रों के अभ्यावेदन पर नियमानुसार कार्रवाई का निर्देश देते हुए मामले को निराकृत कर दिया है.
बृजमोहन अग्रवाल ने शुरू किया मंडलों का दौरा मंडलों के कार्यकर्ताओं में भर रहे जोश
रायपुर। लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ऐतिहासिक जीत के लक्ष्य के साथ चुनावी समर में पूरी तरह उतर चुके हैं भाजपा के अजेय योद्धा कहे जाने वाले बृजमोहन अपने चुनावी कौशल के कारण पूरे प्रदेश में पहले ही चर्चा में रहते हैं रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा के पश्चात से ही बृजमोहन सक्रिय हो चुके हैं और विगत दिनों उन्होंने लगातार भाजपा पदाधिकारियों और मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रमुखों की मैराथन बैठके ली और अब उन्होंने चुनाव के अगले पड़ाव में रायपुर लोकसभा अंतर्गत आने वाले सभी मंडलों में दौरा कार्यक्रम शुरू कर दिया है जिसकी शुरुवात उन्होंने अभनपुर विधानसभा के खोरपा मंडल से की बृजमोहन अग्रवाल आज खोपरा मंडल पहुंचे जहां उन्होंने खोरपा मंडल कार्यालय का उद्घाटन कर मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ को संबोधित किया उन्होंने अपने उद्बोधन की शुरुवात में कहा की हम सभी को इस लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने हेतु परिश्रम करना है , एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित करने हेतु भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को अब रायपुर लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल बनकर कार्य करना होगा किसी भी चुनाव में स्वास्थ्य नतीजे जागरूक मतदाताओं के बल पर आते हैं और हम सभी को सबसे पहले मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु मतदाताओं को जागरूक करना है और इसके लिए सबसे अधिक मतदान प्रतिशत वाले मंडल और बूथ को पुरस्कृत भी किया जायेगा ।
रायपुर लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड मतों से जीत दिलाने के लिए गुरुवार को भाजपा उम्मीदवार और वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के खोरपा मंडल, अभनपुर मंडल, चम्पारण मंडल और नवापारा मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली और चुनावी रणनीति के संबंध में उनसे चर्चा की।
श्री अग्रवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, मतदान के समय तेज गर्मी में लोग घर से निकलने में डरेंगे ऐसे में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम होगी। कार्यकर्ताओं को लोगों को समझना होगा कि एक दिन कुछ देर की गर्मी सहन करके वो एक नए भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। इसलिए सभी को वोट जरूर देना चाहिए।
श्री अग्रवाल ने कहा कि, बूथ स्तर पर संगठन को पहले से ज्यादा मजबूत किया जाए और कार्यकर्ता बूथ स्तर पर लोगों से मिलें और सशक्त भारत के लिए मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए कमल के फूल को वोट दें।
श्री अग्रवाल ने यह भी कहा कि कार्यकर्ता मतदाताओं को भाजपा के प्रति आकर्षित करने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएं जिससे वे इन योजनाओं का लाभ उठा सकें और सरकार के प्रति जागरूक रहें।
उन्होंने कहा कि अभी भी बहुत लोग न्यूज पेपर और टेलीविजन, रेडियो का इस्तेमाल नहीं करते जिससे भाजपा कमल फूल सरकार के कामों की सही जानकारी नहीं हो पाती। जिसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है।
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में प्रचार के लिए वॉल पेंटिंग और सघन जनसंपर्क अभियान चलाएं। जिससे कोई भी मतदाता छूट ने जाए। भाजपा ने युवा, महिला, गरीब, किसान सभी के लिए काम किया है। चाहे वो किसी भी धर्म या वर्ग का हो। ऐसे में लोगों के पास कांग्रेस को वोट देने के लिए कोई कारण नहीं है।
बैठक में अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू, पूर्व मंत्री श्रीचंद्र शेखर साहू, रायपुर लोकसभा प्रभारी अशोक बजाज, प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू, मंडल अध्यक्ष अभनपुर अनिल अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष नवापारा उमेश यादव, मंडल अध्यक्ष खोरपा पारसमणी साहू, मंडल अध्यक्ष चम्पारण नारायण यादव, जिला पंचायत सदस्य खेमराज कोसले, नेहरू लाल साहू, खेलू राम साहू, रवि आर्य वर्मा, देवकी साहू, अश्वनी साहू समेत विभिन्न पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

CM योगी ने सपा पर साधा निशाना, कहा- पहले UP आरजकता की आग में जल रहा था, आज पूरी तरह सुरक्षित
मुजफ्फरनगर। सीएम योगी ने मुजफ्फरनगर में सपा समेत विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा. जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब आपके वोट गलत हाथों में जाते थे तो मुजफ्फरनगर में महीनों तक कर्फ्यू लग जाता था. जब आपके वोट सही हाथों में आए तो मुजफ्फरनगर ‘कांवड़ यात्रा’ के लिए जाना जाने लगा और कर्फ्यू लगना बंद हो गया. मुख्यमंत्री ने कहा कि जब आपके वोट गलत हाथों में गए तो न केवल मुजफ्फरनगर बल्कि पूरे पश्चिमी यूपी को अराजकता की आग में झोंक दिया गया और पूरे क्षेत्र की सुरक्षा खतरे में पड़ गई. स्थिति इतनी खतरनाक थी कि आने से डरते थे. जब आपका वोट सही हाथों में, सही पार्टी को गया, तो अराजकता खत्म हो गई.
सीएम योगी ने कहा कि विकास के लिए सुरक्षा चाहिए. 2017 से पहले यहां पलायन होता था, व्यापारी पलायन करता था, नागरिक पलायन करता था, लेकिन अब व्यापारी और यहां का नागरिक पलायन नहीं करता है, बल्कि अब अपराधी यहां का पलायन करता है. उन्होंने कहा कि पहले अन्न दाता से लेकर नागरिक और यहां की बेटी बहने भी सुरक्षा की गुहार लगाती थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती थी और अब एक अपराधी गले में तख्ती लटकाकर के अपने जीवन की भीख मांगता है. कहता है कि साहब जान बक्श दो. आगे से ठेला लगाकर गुजर बसर कर लूंगा, लेकिन किसी को छेड़ेंगे नहीं तो हम भी कहते हैं कि छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं.
सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आने के बाद पूरे देश में हम एक नए भारत का दर्शन कर रहे हैं. आज भारत सही दिशा में आगे बढ़ चुका है. क्या अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण ये सपा, बसपा या कांग्रेस के लोग करवा पाते क्या? पिछले दो महीने के अंदर अयोध्या में 1.5 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं.”
भाजपा सरकार में साय-साय बंद हो रही है जनकल्याणकारी योजनाएं,छत्तीसगढ़ के 58 परसेंट राशन दुकान नॉन एक्टिव
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने साय सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि मोदी की गारंटी और साय का सुशासन केवल विज्ञापन, नारों और जुमलों तक ही सीमित है, असलियत यह है कि एक के बाद एक जनहितैषी और लोक कल्याणकारी योजनाएं साय सरकार में दम तोड़ रही है। जिन योजनाओं का बजट प्रावधान पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार ने 31 मार्च 2024 तक किया था, उन योजनाओं में भी हितग्राहियों को दुर्भावना पूर्वक लाभ से वंचित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी भत्ता अघोषित रूप से बंद है। किसानों को खरीफ सीजन 2022- 23 का राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लंबित चौथी किस्त का पैसा भी विष्णुदेव सरकार ने हड़प लिया है, और अब राशन के अधिकार से भी छत्तीसगढ़ की जनता को वंचित करने का षड्यंत्र भारतीय जनता पार्टी की विष्णुदेव सरकार ने रचा है। राशन दुकानों में एपीएल कार्डधारीयों को एक दाना शक्कर नहीं मिल रहा है। कहीं कहीं पर बीपीएल कार्ड धारी को प्रति राशन कार्ड केवल 1 किलो शक्कर दिया जा रहा है। पीडीएस के सरकारी साइट पर भी छत्तीसगढ़ के कुल 13771 उपभोक्ता दुकानों में से मात्र 42 परसेंट 5746 दुकान ही वर्तमान में संचालित हैं अर्थात 58 प्रतिशत राशन दुकान नान एक्टिव हैं जिसके चलते छत्तीसगढ़ की अधिसंख्यक आबादी को राशन दुकान से चावल, शक्कर, नमक और चना लेने से षडयंत्र पूर्वक वंचित किया जा रहा है। गुड़, चना, शक्कर और मिट्टी तेल तो छत्तीसगढ़ के राशन दुकानों से पूरी तरह गायब है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में कुल 7710169 राशनकार्ड धारी हैं। जिसमें बीपीएल कार्ड धारी परिवारों की संख्या लगभग 48 लाख है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय 35 किलो राशन प्रति बीपीएल कार्ड धारक परिवार को वितरण किया जाता था अर्थात 7 किलो प्रति यूनिट की दर से चावल का अधिकार छत्तीसगढ़ की गरीब जनता को मिल रहा था, जिसे घटकर 5 किलो प्रति यूनिट अर्थात 25 किलो प्रति कार्ड कर दिया गया है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने न केवल गरीब बल्कि गरीबी रेखा से ऊपर वाले सभी वर्गों के लिए भी एपीएल कार्ड की व्यवस्था की थी।
प्रदेश के शत प्रतिशत नागरिकों के लिए रियायती दर पर अनाज उपलब्ध कराने की योजना पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने शुरू की थी लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सहायक सरकार ने आते ही तमाम जनकल्याणकारी योजना में कटौती करना शुरू कर दिया है। साय सरकार ने दुर्भावना पूर्वक कोदो, कुटकी, रागी और मक्का की खरीदी तक बाधित की। पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार के समय आयुष्मान कार्ड न होने पर राशन कार्ड से भी मुफ्त इलाज की व्यवस्था की थी इसी के साथ मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत 25 लाख तक के इलाज निशुल्क होते थे वर्तमान में हालात यह है कि छत्तीसगढ़ के अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड से इलाज अघोषित तौर पर बंद है। साई सरकार के आने के बाद से पिछले पौने चार महीनो से निजी अस्पतालों के भुगतान रोक दिए गए हैं। पूर्ववर्ती सरकार के द्वारा स्वीकृत तमाम विकास योजनाओं की राशि वापस ले ली गई है, वर्क ऑर्डर तक निरस्त कर दिए गए हैं। छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार आते हैं आम जनता के हक और अधिकार छीने जा रहे हैं। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित और लोककल्याणकारी योजनाएं दुर्भावनापूर्वक बंद किए जा रहे हैं।
महतारी वंदन योजना को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा : अब हर महीने की पहली तारीख को आएगा पैसा, सीएम ने किया ऐलान
बालोद। प्रदेश की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को महतारी वंदन योजना के संबंध में महत्वपूर्ण घोषणा की है. उन्होंने हर महीने की पहली या दूसरी तारीख को खातों में पैसे ट्रांसफर करने का ऐलान किया है. मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंनें बताया कि उन्होंने वित्त मंत्री से आग्रह किया था कि महीने के पहले सप्ताह में ही महिलाओं को राशि का भुगतान हो जाए. जिस पर वित्त मंत्री ने 1 या 2 तारीख को ही पैसे ट्रांसफर करने की बात कही.
बता दें कि इससे पहले बीते 10 मार्च को सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को महतारी वंदन योजना की पहली किस्त दी थी. रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी ने बटन दबाकर पहली किस्त के तौर पर 1-1 हजार रुपये लाभान्वित महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर किया था.
योजना के तहत छत्तीसगढ़ की 70 लाख से ज्यादा माता-बहनों को हर महीने एक हजार रुपए देने का वादा किया गया था. जिसके तहत 10 मार्च को योजना के तहत 655 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की गई थी.
एट्रोसिटी मामले में डिप्टी सीएम विजय शर्मा की जीत, न्यायालय ने किया दोषमुक्त, जानिए क्या था पूरा मामला
रायपुर। डिप्टी सीएम विजय को एक बड़े मामले में जीत मिली है. 2021 में तत्कालीन खाद्य अधिकारी अरूण मेश्राम ने विजय शर्मा और कैलाश चंद्रवंशी गरीबों का राशन कार्ड बनवाने गए थे. उसी दौरान खाद्य अधिकारी अरुण मेश्राम ने जातिसूचक गाली देने का आरोप लगाकर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. विजय शर्मा और कैलाश चंद्रवंशी पर एट्रोसिटी एक्ट के तहत केस ठोका गया था. जिसमें विजय शर्मा जेल भी गए थे. गुरुवार को जिला न्यायालय में फैसला सुनाया. जिसमें दोनों को दोषमुक्त किया गया है.
जिला न्यायालय में अंतरिम सुनवाई के दौरान जिला सत्र न्यायाधीश सत्यभामा अजय दुबे ने फैसला सुनाते हुए विजय शर्मा को दोषमुक्त करार दिया. डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि तत्कालीन मंत्री मोहम्मद अकबर की शह पर हम पर फर्जी एट्रोसिटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी. आज सच सबके सामने आ गया है. उस दौरान मोहम्मद अकबर लोगों की आवाज दबाने के लिए फर्जी एक्ट लगवाकर कारवाई कराने का काम करते थे.
विजय शर्मा ने कहा कि हमने किसानों और गरीबों की आवाज उठाई थी. जिसके बदले एक अधिकारी के मार्फत फर्जी एट्रोसिटी एक्ट लगवाया गया. जबकि उस अधिकारी के पास राशन कार्ड की समस्याएं लेकर हम पहुंचे थे. जिसकी वीडियो भी हमारे पास उपलब्ध है. लेकिन आज हम इस मामले में दोषमुक्त हुए हैं. जिसके लिए सम्माननीय न्यायालय को धन्यवाद देता हूं.
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि न केवल जनता,अपितु कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी भूपेश सरकार के रवैए से जबर्दस्त आक्रोश में है
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा है कि न केवल जनता का, अपितु कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भी कांग्रेस से पूरी तरह मोहभंग हो गया है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के प्रति कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी जबर्दस्त आक्रोश था। बस्तर में महापौर ने अपने सहयोगी पार्षदों के साथ भाजपा में प्रवेश किया, बिलासपुर में नगरपालिका अध्यक्ष कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ आमरण अनशन कर रहे हैं, सरगुजा क्षेत्र में हजारों कार्यकर्ता कांग्रेस से इस्तीफा देने तैयार बैठे हैं और राजनांदगाँव में भूपेश बघेल को कार्यकर्ता सम्मेलन के मंच से विरोध का सामना करना पड़ा।
देव ने कहा कि यह साफ बताता है कि कांग्रेस के प्रति लोगों का मोह भंग हो गया है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने जगदलपुर प्रवास से राजधानी लौटकर हेलीपेड पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘कांग्रेसमुक्त भारत’ के सपने को कांग्रेस के लोग अपने कृत्यों से पूरा कर रहे हैं। कांग्रेस के नेता तो अपने लोगों को ही नहीं संभाल पा रहे हैं, अब कांग्रेसी नेता अपने कार्यकर्ताओं को जवाब देने लायक भी नहीं बचे हैं।
देव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ताओं को अब घुटन महसूस होने लगी है। कांग्रेस के पार्टी के पास न तो नीति है, न नियम है और न ही नेता हैं। सरगुजा संभाग में बड़ी संख्या में लोग भाजपा में आ रहे हैं तो वहीं बस्तर में हजारों की संख्या में लोग कांग्रेस को छोड़कर विकास की मुख्यधारा से ही जुड़ने के लिए भाजपा से जुड़े रहे हैं और भाजपा पर अपना विश्वास व्यक्त कर रहे हैं क्योंकि भाजपा हमेशा विकास की राजनीति करती है। छत्तीसगढ़ में अपने पिछले पाँच वर्षों के शासनकाल में कांग्रेस ने ऐसा एक भी कार्य नहीं किया है जिससे जनता जनार्दन को लाभ मिले। केवल घोषणा-पर-घोषणा ही करने में लगी रही कांग्रेस की पिछली प्रदेश सरकार ने उन घोषणाओं को अपने पूरे कार्यकाल में पूरा नहीं किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव बुधवार को बस्तर में होने वाले प्रथम चरण के चुनाव के लिए नामांकन दाखिले के लिए जगदलपुर में उपस्थित रहे जहाँ नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व आमजन मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा नामांकन रैली में शामिल हुए थे।
देव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। विकास के नए अध्याय की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी के सक्षम व सशक्त नेतृत्व में हुई है। प्रधानमंत्री श्री मोदी सभी वर्गों के लिए योजना बनाकर कार्य कर रहे हैं। आज एक सूत्र में बंधकर विश्व के मानचित्र में हमारा देश निरंतर आगे बढ़ रहा है।
देव ने कहा कि प्रतिशोध की राजनीति कैसे की जाती है, अपने 5 वर्षों के कार्यकाल के दौरान कांग्रेस पार्टी ने यह बताया है; जबकि भाजपा की सरकार ने तो तीन महीनों में ही मोदी की गारंटी की योजनाओं को संचालित करने में तेजी से आगे बढ़ रही है। श्री देव ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद से भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारी में लगे हुए हैं। भाजपा विधानसभा चुनाव के बाद से जनता के बीच जाकर कार्य कर रही है और जनता का विश्वास भाजपा के प्रति बढ़ा है।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कलेक्ट्रेट मल्टीलेवल पार्किंग में स्थापित इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन का किया निरीक्षण
रायपुर। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में रायपुर शहर के चार स्थलों पर इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन की स्थापना की गई है। कलेक्ट्रेट मल्टीलेवल पार्किंग में स्थापित स्टेशन का आज कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने निरीक्षण कर विस्तार से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विश्वदीप भी साथ थे। इन इलेक्ट्रॉनिक चार्जिग स्टेशन से चार पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों को राह चलते चार्ज करना आसान है एवं इससे इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को भी बढ़ावा मिलेगा। मल्टीलेवल पार्किंग में तीन चार्जिंग प्वाइंट होने से न्यूनतम दर पर एक ही समय में एक साथ 03 वाहनों की चार्जिंग की सुविधा मिल रही है।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में किफायती व पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए जिला प्रशासन द्वारा रायपुर शहर के 04 स्थानों पर इलेक्ट्रिक वाहनों हेतु चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए गए है। कलेक्टर डॉ. सिंह ने आज कलेक्टोरेट स्थित मल्टीलेवल पार्किंग पहुंचकर नागरिकों को मिल रही सुविधा का विस्तार से जायजा लिया। चार्जिंग स्टेशन में एक साथ 03 चार पहिया वाहनों के चार्जिंग की सुविधा है, जहां पर 45 मिनट से भी कम समय में वाहन की फुल चार्जिंग की व्यवस्था है। ज्ञात हो इन चार्जिंग स्टेशन की कैपेसिटी 142 (60$60$42) किलोवाट है। सभी फास्ट एवं एसी चार्जर है। इसके अलावा जयस्तंभ चौक मल्टीलेवल पार्किंग, आई.एस.बी.टी. परिसर एवं नगर निगम मुख्यालय में भी इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन संचालित है। सभी स्टेशनों पर 3 गन वाले चार्जर स्थापित किए गए हैं। चार्जिंग स्टेशन पर वाहन मालिक से प्रति यूनिट 18 रुपए का शुल्क निर्धारित है।

निरीक्षण के दौरान यह भी अवगत कराया गया कि रायपुर नगर निगम द्वारा इंडियन आयल कॉर्पोरेशन के साथ मिलकर शहर में चार्जिंग स्टेशन के 10 नये चार्जिंग नेटवर्क की तैयारी भी की जा चुकी है, जिसके तहत सुभाष स्टेडियम, रायपुर स्मार्ट सिटी ऑफिस परिसर, जवाहर बाजार पार्किंग परिसर, लक्ष्मी कपड़ा मार्केट पंडरी, सेंट्रल लाईब्रेरी के पास, जोन 10 कार्यालय, एलआईसी हाउसिंग शंकर नगर, अनुपम नगर गार्डन, गांधी उद्यान पार्किंग और आमानाका के पास चार्जिंग स्टेशन तैयार हो रहे हैं, जिसकी सुविधा भी इलेक्ट्रिक वाहन चालकों को शीघ्र मिलेगी।
दूध और पनीर की प्रोसेसिंग यूनिट में खाद्य विभाग की टीम ने मारा छापा, बड़े पैमाने पर यूरिया, केमिकल समेत अन्य सामान जब्त
दुर्ग। जिले के पाटन ब्लॉक के ग्राम देमार में दूध और पनीर की प्रोसेसिंग यूनिट में खाद्य विभाग ने छापेमारी की है. आशंका है कि फैक्ट्री में नकली दूध और पनीर बनाया जा रहा था. खाद्य विभाग की टीम ने बड़े पैमाने पर दूध, पनीर, दूध पाउडर, यूरिया, केमिकल और ऑयल जब्त किया है. खाद्य अधिकारियों का कहना है कि सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
दरअसल, पाटन ब्लाक के ग्राम देमार में खाद्य विभाग को नकली दूध और नकली पनीर बनाने की सूचना मिली. सूचना के आधार पर खाद विभाग, नायब तहसीलदार और स्थानीय पुलिस की मदद से फैक्ट्री में छापेमारी की गई. खाद्य विभाग की टीम जब प्रोसेसिंग यूनिट के गोदाम में पहुंची. तो यहां बोरियों में अलग-अलग ब्रांड के दूध पाउडर के सैकड़ों पैकेट मिले. इसके साथ ही यहां पर सैकड़ों टिन के डिब्बों में फूड ऑयल, यूरिया और केमिकल पाया गया.
प्रोसेसिंग यूनिट के संचालक नावेद खान ने बताया कि वह दूध पाउडर सेल करते हैं. जो केमिकल और डिटर्जेंट मिला है, उससे प्रोसेसिंग यूनिट की सफाई की जाती है. खाद्य विभाग की टीम ने पूरे स्टोर रूम को सील कर दिया है. वहीं फैक्ट्री संचालक नावेद खान ने कहा कि जो यूरिया स्टोर रूम में मिला है उसका इस्तेमाल वे अपने गार्डन और खेत में करते हैं. मौके से आधी बोरी यूरिया मिली है. खाद्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सैंपल की जांच के बाद पता चलेगा कि दूध और पनीर में केमिकल और यूरिया मिला है या नहीं. फैक्ट्री में एसिटिक एसिड के कई गैलेन भी मिले हैं. गैलन में चेतावनी लिखी है कि इसका उपयोग ग्लव्स पहनकर ही करना है, नहीं तो ये स्किन बर्न कर सकता है. हालांकि फैक्ट्री संचालक का कहना है कि वह इसे मशीन की सफाई के लिए इस्तेमाल करता है. फैक्ट्री संचालक नावेद खान रायपुर का रहने वाले है. उनका कहना है कि जो फूड ऑयल उसके गोदाम में मिला है वो नमकीन बनाने में इस्तेमाल होता है. उसने कहा कि वो किसी ब्रांड की नमकीन नहीं बनाता बल्कि लूज में बेचता है. उसने बताया कि नमकीन बनाने की यूनिट रायपुर शंकर नगर में और तेल का स्टोर पाटन में करता है.
वहीं नायब तहसीलदार भूपेंद्र सिंह ने कहा कि खाद्य विभाग की टीम ने सैंपल ले लिया है. सैंपल फेल हुआ तो यूनिट संचालक के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.
गृह मंत्री विजय शर्मा पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, कांग्रेस ने की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से शिकायत
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत की है. इसमें गृह मंत्री विजय शर्मा पर आचार संहिता उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है. पुलिस होली मिलन समारोह में आम नागरिकों से ज्ञापन लेने पर ये शिकायत की गई है. साथ ही कांग्रेस ने मंत्रियों के बंगलों में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारी के आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की है.
कांग्रेस की विधि विभाग के अध्यक्ष डॉ. देवा देवांगन ने बताया कि आचार संहिता उल्लंघन के मामले में आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मुलाकात कर शिकायत की गई है. साथ ही तत्काल कार्रवाई करने की मांग की गई है. उन्होंने कहा कि देश में आदर्श आचार संहिता लागू है. ऐसी स्थिति में छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा की ओर से होली मिलन समारोह के दौरान अपने विधानसभा क्षेत्र कवर्धा और लोकसभा क्षेत्र राजनांदगांव के नागरिकों से खुलेआम ज्ञापन लेना आदर्श आचार संहिता का घोर उल्लंघन है, जिसका विरोध छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी विधि विभाग ने की.
देवा देवांगन ने कहा कि पुलिस विभाग, खाद्य विभाग, आबकारी विभाग और अन्य विभागों से संबंधित अधिकारी कर्मचारी मंत्रियों के बंगले में तैनात है. साथ ही आवाजाही कर रहे हैं, जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है. ऐसे अधिकारी-कर्मचारी जो बंगलों में जा रहे, मंत्रियों से मुलाकात कर रहे हैं, उनको चुनाव कार्यों से दूर किया जाए ताकि और निष्पक्ष चुनाव राज्य में हो सके. इन दोनों मामलों की शिकायत मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की गई है. इस पर उन्होंने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है.

रेलवे स्टेशन में लगी भयानक आग, कैंटीन व मिल्क पार्लर जलकर खाक
रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन पर आगजनी की घटना हुई है. प्लेटफार्म नंबर 7 पर स्थित दो स्टॉलों में देर रात अचानक आग लग गई. आग इतना भीषण था की दोनों स्टॉल जलकर पूरी तरह से खाक हो गए. वहीं आग लगने से रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई. बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग लगने का कारण अज्ञात है. यह मामला आरपीएफ थाना इलाके का है.
जानकारी के अनुसार, प्लेटफार्म नंबर 7 पर स्थित देवभोग मिल्क पार्लर और एक चाय स्टॉल में देर रात भीषण आग लगी. दोनों स्टॉल जलकर स्वाहा हो गए. इस आगजनी की घटना में लाखों का नुकसान हुआ है. आग लगने के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है. जांच के बाद ही असल वजह सामने आएगी. इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
छुट्टी के दिनों में खुले रहेंगे प्रदेश के पंजीयन कार्यालय
रायपुर। राज्य के सभी पंजीयन कार्यालयों में कम्प्यूटरीकृत एन.जी.डी.आर.एस. प्रणाली से पंजीयन कार्य हो रहा है। इस वित्तीय वर्ष में मार्च माह के अंतिम सप्ताह में दिनांक 29 से 31 मार्च तक शासकीय अवकाश है। किन्तु अचल संपत्ति के खरीदी बिक्री से संबंधित दस्तावेजों के पंजीयन के लिए पक्षकारों को असुविधा का सामना नही करना पड़े इसके लिए राज्य के सभी पंजीयन कार्यालय वर्षान्त के अवकाश दिवसों 29 से 31 मार्च में भी खुले रहेंगे।
पंजीयन के लिए पक्षकारों को स्टाम्प प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए ई-स्टाम्प काउंटर भी अवकाश के दिनों में खुले रहेंगे।
मार्च माह में 16 मार्च के उपरान्त सभी शनिवार एवं रविवार को भी पंजीयन कार्यालयों में पंजीयन कार्य होने से पक्षकारों को सुविधा हुई है। मार्च माह में प्रतिवर्ष सर्वाधिक दस्तावेजों का पंजीयन होता है। आम दिनों की अपेक्षा प्रतिदिन लगभग दो से तीन गुना दस्तावेज पंजीयन के लिए प्रस्तुत होते है, इसे ध्यान में रखते हुए इस वित्तीय वर्ष में मार्च माह में प्रतिदिन निर्धारित अपाईन्टमेंट की सीमा में भी वृद्धि करते हुए प्रातः 10 बजे से शाम 7 बजे तक अपाईन्टमेंट की सुविधा प्रदान की गई है। सामान्य दिवस में 5 बजे तक का ही अपाईन्टमेंट होता है।
अवकाश दिवस में पंजीयन कार्य होने से वित्तीय वर्ष में ही पंजीयन कराने के इच्छुक पक्षकारों को सुविधा होने के साथ ही विभाग को प्राप्त होने वाले राजस्व में भी वृद्धि होगी।
भाजपा ने जारी की प्रदेश चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी की सूची
रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी राज्यों में लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति की है. छत्तीसगढ़ के लिए नितिन नबीन को लोकसभा चुनाव प्रभारी बनाए गए हैं. बता दें कि वे अभी प्रदेश भाजपा सह-प्रभारी हैं.
भाजपा ने महिलाओं को बनाया परिवार का मुखिया अधिकतर योजनाओं में महिलाओं का प्रमुख स्थान :- बृजमोहन अग्रवाल
बृजमोहन अग्रवाल ने ली महिला मोर्चा रायपुर ग्रामीण और शहर की पृथक बैठकें
रायपुर। लोकसभा चुनाव के समीप आने से चुनावी तैयारियों लगातार तेजी आ रही है लगातार बैठकों, कार्यकर्ता सम्मेलनों, वॉल राइटिंग, डोर टू डोर और कार्यालय उद्घाटन जैसे अन्य आयोजनों का दौर जारी है इसी कड़ी में रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल लगातार भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों और मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की बैठकें लेकर उन्हें विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौप रहे हैं इसी कड़ी में आज रायपुर शहर एवं रायपुर ग्रामीण की भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों की पृथक बैठकें ली जहां सर्वप्रथम बृजमोहन अग्रवाल ने उपस्थित सभी महिला मोर्चा पदाधिकारियों की उपस्थिति ली एवं उन्हें लोकसभा चुनाव संबंधित मार्गदर्शन और जिम्मेदारियां सौंपी उसके पश्चात उपस्थित सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा आप सभी महिला नेत्रियों समाज में भाजपा के प्रमुख चहेरे हैं समाज में भाजपा की रीति नीति पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती है आप सभी और इस लिहाज से लोकसभा चुनाव में महिलाओं की भागीदारी का विशेष महत्व है यह भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच ही है जो महिला सशक्तिकरण के नजरिए से अधिकतर योजनाओं में मुखिया के रूप में महिलाओं को प्रमुखता दी चाहे बात प्रधानमंत्री आवास योजना की हो, राशन कार्ड में मुखिया हो या फिर उज्वला योजना लाभ की लाभार्थी महिलाओं को ही बनाया गया है और तो और भारत की संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला आरक्षण बिल भी लाया गया है जिसके तहत महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया जाएगा।
आप सभी को भाजपा के जिम्मेदार पदाधिकारी होने के नाते डोर टू डोर संपर्क करके महिलाओं के हित में चलाई जा रही केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं जिससे भारत के लाखों परिवार लाभान्वित हो रहे हैं जैसे प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन के माध्यम से 12 हजार सालाना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना और महिला सुरक्षा जो सबसे महत्वपूर्ण है। आज महिलाओं का भरोसा भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। आपको हर महिला मतदाताओं के पास पहुंचकर उन्हें इन तमाम योजनाओं से अवगत करवाना है चाहे विपक्षि भी हो उनके बीच जाकर भी करें अपनी सरकार की योजनाओं की चर्चा कहीं ना कहीं उन सभी को भाजपा की योजनाओं का लाभ उनके परिवार तक भी पहुंच रहा है।
उन्होंने महिलाओं से आह्वान भी किया की अपने आस पास ऐसा माहौल बनाएं की स्वयं ही महिलाएं पार्टी से जुड़ने आगे आएं और आप सभी को चौनौती की तरह इस कार्य को करना है। मैं आप सभी को कहना चाहता हूं की लोकसभा चुनाव के नतीजों में महिलाओं की भागीदारी से ही ऐतिहासिक नतीजे आएंगे जितना अधिक मतदान उतना अधिक जीत का अंतर। बृजमोहन अग्रवाल ने उपस्थित महिला नेत्रियों को आगामी लोकसभा चुनाव के पूर्व जमीनी तैयारी हेतु मंत्र देते हुए कहा की आप सभी के लिए पहला लक्ष्य प्रत्येक वार्ड में 100 महिलाओं का भाजपा प्रवेश करवाने हेतु परिश्रम करना, अपने अपने क्षेत्र में वॉल राइटिंग करवाना है जिसमे अबकी बार 400 पार और तीसरी बार फिर मोदी सरकार जैसे नारें लिखवाना है ।
हर बूथ पर 50 घरों में भाजपा के झंडे लगाना है, आज सोशल मीडिया का जमाना है और सोशल मीडिया की भूमिका अहम है हर वार्ड में 50 महिलाओं व्हाट्सएप ग्रुप बनाना है एवं केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं और आवश्यक सूचनाओं हेतु उसका सदुपयोग करना यह सारे कार्य हमे 5 मार्च तक संपन्न कर 15 मार्च तक एक राउंड हर घर डोर टू डोर संपर्क संपन्न करना है।
रायपुर लोकसभा के वर्तमान सांसद सुनील सोनी ने बैठक में उपस्थित रायपुर महिला मोर्चा की पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा की आप सभी ने विगत चुनाव में मुझे भरपूर स्नेह दिया जिसके परिणामन स्वरूप मुझे लाखों मतों से विजयश्री प्राप्त हुई मैं आप सभी से भाषण नही अपितु निवेदन करने आया हूं की हम सभी को लोकसभा चुनाव तक स्थाई नही होना है निरंतर चलायमान रहना है पार्टी द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करना है हर बूथ पर महिला मोर्चा की दो सक्रिय और कर्मठ कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंप कर उनके माध्यम से कार्ययोजना का विस्तार करना है। आप सभी को अपनी पार्टी के लिए रोजाना कम से कम 5 घंटे देना है और मेरा दावा है की इसके नतीजे हमारे मन माफिक आयेंगे।

प्रथम चरण अंतर्गत बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए कुल 12 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए हैं कुल 18 नामांकन पत्र
रायपुर। लोकसभा निर्वाचन-2024 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के निर्वाचन अंतर्गत बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए कुल 12 अभ्यर्थियों द्वारा कुल 18 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। प्रथम चरण के लिए नामांकन पत्रों की संवीक्षा 28 मार्च को होगी। नाम वापसी की तिथि 30 मार्च 2024 है। प्रथम चरण में बस्तर लोकसभा क्षेत्र में 19 अप्रैल को मतदान होगा ।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि प्रदेश में लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत द्वितीय चरण के लिए 28 मार्च 2024 गुरुवार को अधिसूचना जारी की जाएगी। द्वितीय चरण में महासमुंद, कांकेर और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के लिये अभ्यर्थी अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। द्वितीय चरण अंतर्गत नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल 2024 है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 5 अप्रैल को होगी। नाम वापस की अंतिम तिथि 8 अप्रैल 2024 है। द्वितीय चरण के लिए मतदान तिथि 26 अप्रैल 2024 है।
भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने दाखिल किया नामांकन
जगदलपुर। बस्तर सीट से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। यह उनका दूसरा सेट है। इस मौके पर सीएम विष्णु साय, प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, वन मंत्री केदार कश्यप भी मौजूद रहे। इससे पहले महेश के समर्थन में भाजपा ने रैली जनसभा का आयोजन किया।
बता दें कि जगदलपुर में कांग्रेस की महापौर सफीरा साहू कई पार्षदों के साथ भाजपा में शामिल हो गईैं हैं। भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप के नामांकन सभा में सीएम विष्णु देव साय ने भाजपा ज्वाइन करने वाले कांग्रेस नेताओं का स्वागत किया है। जगदलपुर में कांग्रेस की महापौर सफीरा साहू समेत कई पार्षद भाजपा में शामिल हो गए हैं। वहीं महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष कमल झज्ज ने भी भाजपा प्रवेश कर लिया है। इनके साथ ही वरिष्ठ कांग्रेसी यशोदा राव भाजपा में शामिल हुए, छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के भरत कश्यप हजार समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए हैं।