गृहमंत्री ने बढ़ाया जवानों का हौसला : नक्सल प्रभावित इलाके में पहुंचे विजय शर्मा, कहा – माओवादी मुख्यधारा से जुड़ें, सरकार दिलाएगी पुनर्वास नीति का लाभ
छत्तीसगढ़ |
03-Apr-2025
सुकमा। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा बस्तर दौरे पर हैं. उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात सुरक्षा बलों के जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया. वहीं चौपाल लगाकर जमीन पर बैठकर लोगों की समस्याएं भी सुनी. ये विष्णु का सुशासन है, मंत्री गांव-गांव, घर-घर पहुंचेगा.
विजय शर्मा ने कहा, बस्तर के लोगों तक हर सुविधाएं पहुंचाना साय सरकार और मोदी जी का संकल्प है. जवानों की भुजाओं की ताकत पर अब सभी सुविधाएं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीणों तक पहुंच रही. पहले इन्हें कोई सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा था. उनहोंने कहा, सरकार बिल्कुल भी गोली नहीं चलाना चाहती. सरकार नक्सलियों के साथ बातचीत करने तैयार है पर शर्तें नहीं मानी जाएगी. माओवादी मुख्यधारा से जुड़ें. सरकार उन्हें पुनर्वास नीति का लाभ दिलाएगी.
