प्रदेश / छत्तीसगढ़

मंत्रिमंडल विस्तार पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा बयान, कहा-

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट विस्तार को लेकर जल्द ही फैसला होगा, बस थोड़ा इंतजार करना होगा। विदेश दौरे से पहले इस मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर सीएम साय ने कहा– “हो भी सकता है।”

इस बार कि लिस्ट हरियाणा फॉर्मूले पर बनी है। 3 नए मंत्री बनाये जा सकते हैं। क्षेत्रीय और जातिगत संतुलन को साधते हुए होगा मंत्रिमंडल विस्तार किया जाना है। मंत्रियों के नामों को लेकर जो अटकलें लगायी जा रही है, उनमें विधायक गजेंद्र यादव, खुशवंत साहेब, अमर अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, पुरंदर मिश्रा और राजेश मूणत है। इनमें से किसी तीन को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

मुख्यमंत्री ने साथ ही प्रदेश की नई उद्योग नीति पर भी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि नई उद्योग नीति के तहत बीते 6-7 महीनों में ही सरकार को करीब 6.5 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले हैं।

सीएम ने कहा कि आने वाले दिनों में जापान में होने वाले CII के बड़े कॉन्फ्रेंस में वे इस नई उद्योग नीति को प्रस्तुत करेंगे और वहां के उद्योगपतियों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे।