प्रदेश / छत्तीसगढ़

विधानसभा में गूंजा संस्कृति और पुरातत्व संरक्षण का मुद्दा, धरोहरों की सुरक्षा पर सरकार घिरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में मानसून सत्र के दूसरे दिन संस्कृति और पुरातत्व के संरक्षण का मुद्दा उठा. ध्यानाकर्षण में भाजपा विधायक अजय चंद्राकर और धर्मजीत सिंह ने इस मुद्दे पर ध्यानाकृष्ट कराया.

अजय चंद्राकर ने कहा कि इस मुद्दे पर विभाग की गम्भीरता दिखाई नहीं देती. राज्य के गठन के 26 साल बीत जाने के बाद भी ऐसा अभिलेखागार नहीं बन पाया है, जहां समृद्ध छत्तीसगढ़ का इतिहास एक स्थान पर मिल सके. उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के प्राचीन पुरातत्व धरोहरों का संरक्षण भी नहीं हो पा रहा है.