कवर्धा हादसा : CM साय ने मृतकों के परिजनों से फोन पर की बात, कहा-
छत्तीसगढ़ |
21-May-2024
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कबीरधाम जिले के कुकदूर के ग्राम बाहपाली में हुए दुःखद हादसे में मृतकों के परिजनों से फोन पर बात अपनी शोक संवेदना प्रकट की. उन्होंने परिजनों के साथ खड़े रहने की बात कही और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया.
गौरतलब है कि कल दोपहर कबीरधाम के कुकदूर के बाहपाली गांव में तेंदूपत्ता तोड़ने गए श्रमिकों से भरी पिकअप के पलटने से 19 लोगों की मौत हो गई और कई श्रमिक घायल हो गए. घटना के बाद मृतकों के परिजनों के घर पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने उनको ढांढस बंधाया और फोन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से परिजनों की बात कराई. साय ने मृतक के परिवारों को हर संभव मदद करने की बात कही.