डिजिलॉकर में ऐसे सेव करें अपने डिजिटल डॉक्यूमेंट्स, स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
आज के डिजिटल युग में DigiLocker ऐप सरकारी दस्तावेज़ों को सुरक्षित रूप से स्टोर करने का सबसे आसान तरीका बन गया है। यूजर्स इस ऐप का इस्तेमाल करके अपने Aadhaar, PAN और अन्य आधिकारिक डॉक्यूमेंट्स को अपने स्मार्टफोन पर रख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर आसानी से शेयर भी कर सकते हैं।
DigiLocker पर डॉक्यूमेंट सेव करने का तरीका
1. ऐप डाउनलोड करें
अपने Android (Google Play Store) या iOS (App Store) स्मार्टफोन पर DigiLocker ऐप डाउनलोड करें।
भाषा और साइन इन
ऐप खोलें और अपनी पसंदीदा भाषा चुनें।
अपने क्रेडेंशियल्स से साइन इन करे।
नए यूजर्स Aadhaar से लिंक मोबाइल नंबर के जरिए रजिस्टर कर सकते हैं और OTP से वेरिफाई कर सकते हैं।
3. Aadhaar लिंक करें
अपने Aadhaar नंबर दर्ज करें और DigiLocker से लिंक करें।
6-अंकों का सिक्योरिटी PIN सेट करें।
4. Issued Documents सेक्शन
ऐप में Issued Documents सेक्शन पर जाएं।
जारी करने वाले विभाग का चयन करें, जैसे:
Aadhaar → UIDAI
PAN → Income Tax Department
डॉक्यूमेंट Fetch करें
आवश्यक जानकारी जैसे Aadhaar/PAN नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
DigiLocker सरकारी डेटाबेस से आपका डॉक्यूमेंट फेच कर लेगा।
6. डॉक्यूमेंट सेव और एक्सेस करें
Fetch किए गए डॉक्यूमेंट्स अब Issued Documents में सेव हो जाएंगे।
जरूरत पड़ने पर इन्हें शेयर या डाउनलोड भी किया जा सकता है।
DigiLocker के फायदे
सरकारी दस्तावेज़ सुरक्षित और डिजिटल रूप में स्टोर होते हैं।
कहीं भी और कभी भी आसानी से एक्सेस और शेयर कर सकते हैं।
दस्तावेज़ खोने या चोरी होने का खतरा नहीं।