प्रदेश / छत्तीसगढ़

रायपुर जिले में पुलिस प्रशासनिक फेरबदल, टीआई से एएसआई स्तर तक तबादले

रायपुर। वर्ष के अंतिम दिन रायपुर जिले के पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। टीआई से लेकर एएसआई स्तर के कुल 119 पुलिस अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई पदस्थापना दी गई है। इस दौरान रायपुर के तीन थानों के प्रभारियों में भी बदलाव किया गया है। तबादलों से संबंधित आदेश रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने जारी किए हैं।

जारी सूची के अनुसार तबादलों में 4 टीआई, 18 एसआई और 37 एएसआई समेत बड़ी संख्या में अधिकारी शामिल हैं। फेरबदल के तहत जिले के तीन थानों के प्रभारी बदले गए हैं। सतीश सिंह गहरवार को कोतवाली थाना प्रभारी, एस.एन. सिंह को कबीर नगर थाना प्रभारी और सुनील दास को गंज थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं भावेश गौतम को ट्रैफिक टीआई के पद पर नियुक्त किया गया है।

देखें आदेश की कॉपी